logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ग्राम इकठौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झिंझिया पर्व, मां काली की झांकी ने किया मनमोहित* *राठ (हमीरपुर)।* ग्राम इकठौर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झिंझिया का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मां काली के रूप में निकाली गई भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साक्षात माता रानी के स्वरूप में झांकी ने पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान पूरे गांव में मां काली के नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही गांव में रासलीला का भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेकों झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों ने भक्ति से ओत-प्रोत झांकियों को देखकर जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं कमेटी के कार्यकर्ता उत्तम राजपूत, सुबेंद्र राजपूत, कृष्णा राजपूत, प्रीतम राजपूत, सोमप्रकाश गुप्ता सहित समस्त ग्रामवासी रहे। *- रिपोर्ट: पत्रकार निर्दोष राजपूत, #Ikathaur #Rath #Hamirpur #Jhinjhiya #KaliMata #Rasleela ---

3 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*ग्राम इकठौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झिंझिया पर्व, मां काली की झांकी ने किया मनमोहित* *राठ (हमीरपुर)।* ग्राम इकठौर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झिंझिया का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मां काली के रूप में निकाली गई भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साक्षात माता रानी के स्वरूप में झांकी ने पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान पूरे गांव में मां काली के नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही गांव में रासलीला का भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेकों झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों ने भक्ति से ओत-प्रोत झांकियों को देखकर जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं कमेटी के कार्यकर्ता उत्तम राजपूत, सुबेंद्र राजपूत, कृष्णा राजपूत, प्रीतम राजपूत, सोमप्रकाश गुप्ता सहित समस्त ग्रामवासी रहे। *- रिपोर्ट: पत्रकार निर्दोष राजपूत, #Ikathaur #Rath #Hamirpur #Jhinjhiya #KaliMata #Rasleela ---

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ग्राम इकठौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झिंझिया पर्व, मां काली की झांकी ने किया मनमोहित* *राठ (हमीरपुर)।* ग्राम इकठौर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झिंझिया का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मां काली के रूप में निकाली गई भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साक्षात माता रानी के स्वरूप में झांकी ने पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान पूरे गांव में मां काली के नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही गांव में रासलीला का भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेकों झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों ने भक्ति से ओत-प्रोत झांकियों को देखकर जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं कमेटी के कार्यकर्ता उत्तम राजपूत, सुबेंद्र राजपूत, कृष्णा राजपूत, प्रीतम राजपूत, सोमप्रकाश गुप्ता सहित समस्त ग्रामवासी रहे। *- रिपोर्ट: पत्रकार निर्दोष राजपूत, #Ikathaur #Rath #Hamirpur #Jhinjhiya #KaliMata #Rasleela ---
    1
    *ग्राम इकठौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झिंझिया पर्व, मां काली की झांकी ने किया मनमोहित*
*राठ (हमीरपुर)।* ग्राम इकठौर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झिंझिया का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मां काली के रूप में निकाली गई भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साक्षात माता रानी के स्वरूप में झांकी ने पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान पूरे गांव में मां काली के नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसके साथ ही गांव में रासलीला का भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेकों झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासियों ने भक्ति से ओत-प्रोत झांकियों को देखकर जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं कमेटी के कार्यकर्ता उत्तम राजपूत, सुबेंद्र राजपूत, कृष्णा राजपूत, प्रीतम राजपूत, सोमप्रकाश गुप्ता सहित समस्त ग्रामवासी रहे।
*- रिपोर्ट: पत्रकार निर्दोष राजपूत, 
#Ikathaur #Rath #Hamirpur #Jhinjhiya #KaliMata #Rasleela
---
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुरसराय नगर पालिका के कचरा घर में लगी भीषण आग, एमआरएफ प्लांट की मशीनें जलीं मंग गुरसराय/झांसी। गुरसराय नगर की गरौठा रोड स्थित नगर पालिका के कचरा घर में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कचरा घर में संचालित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट की मशीन जल गईं। इसके साथ ही प्लांट में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना से नगर पालिका को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात कचरा घर में अचानक आग लगने की जानकारी मिलने पर गुरसराय पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक सिंगर सिंह, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर गरौठा और मोठ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से एमआरएफ प्लांट की मशीन और वहां रखा अन्य सामान जलने से नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद कचरा घर में आग से हुए नुकसान का आकलन किए जाने की आवश्यकता है। आग लगने के कारणों और नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय नगर पालिका के कचरा घर में लगी भीषण आग, एमआरएफ प्लांट की मशीनें जलीं

मंग
गुरसराय/झांसी। गुरसराय नगर की गरौठा रोड स्थित नगर पालिका के कचरा घर में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कचरा घर में संचालित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट की मशीन जल गईं। इसके साथ ही प्लांट में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना से नगर पालिका को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात कचरा घर में अचानक आग लगने की जानकारी मिलने पर गुरसराय पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक सिंगर सिंह, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलने पर गरौठा और मोठ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने से एमआरएफ प्लांट की मशीन और वहां रखा अन्य सामान जलने से नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद कचरा घर में आग से हुए नुकसान का आकलन किए जाने की आवश्यकता है। आग लगने के कारणों और नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शरद उत्सव की भजन संध्या में देर रात तक डटे रहे श्रोता खुली चांदनी में सजा भगवान का दरबार गुरसरांय।नगर के प्राचीन गढ़ा के मंदिर पर शरद की खुली चांदनी में भगवान के विग्रहों का भव्य दरवार सजाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास डमडम महाराज रहे।समापन सत्र के अतिथि विधायक पुत्र राहुल राजपूत रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पं शिवकुमार पिपरैया ने की।इसके बाद माँ शारदा संगीत विद्यालय के संयोजन में आयोजित भजन संध्या में श्रोता देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध सितार वादक पं सरजू शरण पाठक ने भगवान के महारास का गीत के गीत का गायन किया,उनके साथ नाल पर संगत देवेन्द्र सिंह घोष ने की। गायिका शिवानी यादव बुंदेलखंड की परंपरा का गीत ऐसी माटी ना भारत के खंड खंड में जन्म दइयो विधाता बुंदेलखंड में के द्वारा वाहवाही लूटी।इसके अलावा हनी नामदेव ,सीताराम सर एवं दिवाकर स्वामी ,सलोनी पाठक,दिव्यांशी पाठक,तनु तिवारी,अवंतिका सनी,रुद्रांश आदि ने भजनों की प्रस्तुति से भाव विभोर किया।संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने किया।अंत मे मंदिर के प्रबंधक,पुजारी पं मुकेश त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सुधीर पांडे,पं शिव कुमार पिपरैया, नितुल व्यास,लाल जी गोपाल जी शर्मा,पूर्व पार्षद राकेश त्रिपाठी,अखिलेश त्रिपाठी,देव पांडे,वर्षा त्रिपाठी,जय त्रिपाठी,यश शर्मा,खन्ना त्रिपाठी,सुशील स्वामी, महेश कुमार सोनी,संतोष कुमार अग्रवाल, महेंद्र कुमार व्यास,ओम प्रकाश बड़ौन्या,शिशुपाल सिंह सरस,अरुण चतुर्वेदी, आशुतोष गोस्वामी, अखिलेश तिवारी सुट्टा,रामगोपाल शर्मा,अशोक सेन,राम भरोसे पेंटर,मेहताब सिंह यादव,राम नारायण तिवारी,द्वारका भगत जी,नितिन स्वामी,बालू प्रधान,अनूप पटेल,पंकज कुमार,वैशाली ,राजेश पाठक,अनिल तिवारी,राम कृपाल बढ़वार,लल्लू नामदेव ,संजय त्रिपाठी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    शरद उत्सव की भजन संध्या में देर रात तक डटे रहे श्रोता 

खुली चांदनी में सजा भगवान का दरबार
गुरसरांय।नगर के प्राचीन गढ़ा के मंदिर पर शरद की खुली चांदनी में भगवान के विग्रहों का भव्य दरवार सजाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास डमडम महाराज रहे।समापन सत्र के अतिथि विधायक पुत्र राहुल राजपूत रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पं शिवकुमार पिपरैया ने की।इसके बाद  माँ शारदा संगीत विद्यालय के संयोजन में आयोजित भजन संध्या में श्रोता देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध सितार वादक पं सरजू शरण पाठक ने भगवान के महारास का गीत के गीत का गायन किया,उनके साथ नाल पर संगत देवेन्द्र सिंह घोष ने की। गायिका शिवानी यादव  बुंदेलखंड की परंपरा का गीत ऐसी माटी ना भारत के खंड खंड में जन्म दइयो विधाता बुंदेलखंड में के द्वारा वाहवाही लूटी।इसके अलावा हनी नामदेव ,सीताराम सर एवं दिवाकर स्वामी ,सलोनी पाठक,दिव्यांशी पाठक,तनु तिवारी,अवंतिका सनी,रुद्रांश आदि ने भजनों की प्रस्तुति से भाव विभोर किया।संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने किया।अंत मे मंदिर के प्रबंधक,पुजारी पं मुकेश त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सुधीर पांडे,पं शिव कुमार पिपरैया, नितुल व्यास,लाल जी गोपाल जी शर्मा,पूर्व पार्षद राकेश त्रिपाठी,अखिलेश त्रिपाठी,देव पांडे,वर्षा त्रिपाठी,जय त्रिपाठी,यश शर्मा,खन्ना त्रिपाठी,सुशील स्वामी, महेश कुमार सोनी,संतोष कुमार अग्रवाल, महेंद्र कुमार व्यास,ओम प्रकाश बड़ौन्या,शिशुपाल सिंह सरस,अरुण चतुर्वेदी, आशुतोष गोस्वामी, अखिलेश तिवारी सुट्टा,रामगोपाल शर्मा,अशोक सेन,राम भरोसे पेंटर,मेहताब सिंह यादव,राम नारायण तिवारी,द्वारका भगत जी,नितिन स्वामी,बालू प्रधान,अनूप पटेल,पंकज   कुमार,वैशाली ,राजेश पाठक,अनिल तिवारी,राम कृपाल  बढ़वार,लल्लू नामदेव ,संजय त्रिपाठी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Sarthak Nayak Press
    Sarthak Nayak Press
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बुंदेलखंड में होगी एक ओर पार्टी का उदय जाने पूरी खबर जनतंत्र भारत न्यूज पर ।।
    1
    बुंदेलखंड में होगी एक ओर पार्टी का उदय जाने पूरी खबर जनतंत्र भारत न्यूज पर ।।
    user_Jayhind Kumar
    Jayhind Kumar
    कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rahul Rathour
    1
    Post by Rahul Rathour
    user_Rahul Rathour
    Rahul Rathour
    Fruit & Vegetable Shop कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महोबा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 87 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ महोबा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 87 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ प्रभारी मंत्री मन्नू लाल कोरी एवं मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह महोबा। जनपद महोबा में आज समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 87 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर नवदंपतियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री मन्नू लाल कोरी तथा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने का अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह के आयोजन सामाजिक समरसता, समानता और आपसी सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। महोबा में आयोजित इस समारोह में 87 जोड़ों का विवाह संपन्न होने के साथ ही उनके जीवन में एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम ने जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
    3
    महोबा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 87 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
महोबा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 87 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
प्रभारी मंत्री मन्नू लाल कोरी एवं मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह
महोबा। जनपद महोबा में आज समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 87 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर नवदंपतियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री मन्नू लाल कोरी तथा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने का अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह के आयोजन सामाजिक समरसता, समानता और आपसी सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
महोबा में आयोजित इस समारोह में 87 जोड़ों का विवाह संपन्न होने के साथ ही उनके जीवन में एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम ने जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • यातायात पुलिस द्वारा स्लिपर बसों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया जनपद कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा एवं बस यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद में संचालित एवं अन्य जनपदों से आने वाली स्लिपर बसों की सघन जांच की गई तथा अभियान के क्रम में प्रतिदिन रात्रि में स्लिपर बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग की जाएगी।चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। मुख्य रूप से बसों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की उपलब्धता, ड्राइवर एवं कंडक्टर के लाइसेंस की जांच, चालकों की ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप इमरजेंसी गेट की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा किसी प्रकार की संदिग्ध अथवा ज्वलनशील वस्तुओं की जांच की गई। यात्रियों से इमरजेंसी गेट की जानकारी एवं आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी पूछताछ की गई।अभियान के दौरान नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    यातायात पुलिस द्वारा स्लिपर बसों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया
जनपद कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा एवं बस यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद में संचालित एवं अन्य जनपदों से आने वाली स्लिपर बसों की सघन जांच की गई तथा अभियान के क्रम में प्रतिदिन रात्रि में स्लिपर बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग की जाएगी।चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। मुख्य रूप से बसों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की उपलब्धता, ड्राइवर एवं कंडक्टर के लाइसेंस की जांच, चालकों की ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप इमरजेंसी गेट की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा किसी प्रकार की संदिग्ध अथवा ज्वलनशील वस्तुओं की जांच की गई। यात्रियों से इमरजेंसी गेट की जानकारी एवं आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी पूछताछ की गई।अभियान के दौरान नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।  इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *बुंदेलखंड की अनूठी परंपरा! औड़ेरा में झिंझिया का भव्य आयोजन, भूत-प्रेत से लेकर हनुमान तक के स्वरूपों ने मोहा मन* *राठ के औड़ेरा गांव में झिंझिया का भव्य जुलूस, अनोखी वेशभूषा ने जीता दिल* *रिपोर्ट: निर्दोष राजपूत, राठ / हमीरपुर* बुंदेलखंड की धरती अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जानी जाती है। ऐसा ही नजारा हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के औड़ेरा गांव में देखने को मिला, जहां प्रसिद्ध बुंदेली लोकनृत्य 'झिंझिया' का भव्य आयोजन किया गया। *नगाड़ों की गूंज और घोड़ों की टाप पर झूम उठा औड़ेरा* तस्वीरें औड़ेरा गांव की हैं, जहां नवरात्रि और दशहरे के बाद आयोजित होने वाले इस पारंपरिक उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। डीजे, लोकगीतों और नगाड़ों की गूंज के बीच निकले भव्य जुलूस में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और लोकगीतों पर थिरकते कलाकारों ने पूरे गांव को उत्सव के रंग में रंग दिया। *अनोखी वेशभूषा बनी आकर्षण का केंद्र* इस लोकनृत्य की सबसे बड़ी खासियत रही कलाकारों की अनूठी वेशभूषा। कोई भगवान भोलेनाथ के स्वरूप में नजर आया, तो कोई हनुमान, काल भैरव, देवी-देवता और ऋषि-मुनियों के रूप में दिखाई दिया। वहीं चुड़ैल, भूत-प्रेत, राक्षस, पुलिस-अपराधी, शराबी, बंदर, भालू, फकीर और संस्कारी बहू जैसे विभिन्न पात्रों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। आधा दर्जन से अधिक घोड़ों के शामिल होने से जुलूस की भव्यता और भी बढ़ गई। *आस्था और परंपरा का प्रतीक है झिंझिया* ग्रामीणों के अनुसार औड़ेरा में झिंझिया केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके पीछे देवी मां की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना और नकारात्मक शक्तियों से गांव की रक्षा की मान्यता जुड़ी हुई है। इस आयोजन का संबंध शरद पूर्णिमा से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और इसी रात मां लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण पर आती हैं। ग्रामीण बुजुर्गों का कहना है कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। औड़ेरा का यह भव्य जुलूस इस बात की मिसाल है कि आधुनिकता के दौर में भी बुंदेलखंड की लोक संस्कृति अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। निर्दोष राजपूत की रिपोर्ट।*
    1
    *बुंदेलखंड की अनूठी परंपरा! औड़ेरा में झिंझिया का भव्य आयोजन, भूत-प्रेत से लेकर हनुमान तक के स्वरूपों ने मोहा मन*
*राठ के औड़ेरा गांव में झिंझिया का भव्य जुलूस, अनोखी वेशभूषा ने जीता दिल*
*रिपोर्ट: निर्दोष राजपूत, राठ / हमीरपुर*
बुंदेलखंड की धरती अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जानी जाती है। ऐसा ही नजारा हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के औड़ेरा गांव में देखने को मिला, जहां प्रसिद्ध बुंदेली लोकनृत्य 'झिंझिया' का भव्य आयोजन किया गया।
*नगाड़ों की गूंज और घोड़ों की टाप पर झूम उठा औड़ेरा*
तस्वीरें औड़ेरा गांव की हैं, जहां नवरात्रि और दशहरे के बाद आयोजित होने वाले इस पारंपरिक उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। डीजे, लोकगीतों और नगाड़ों की गूंज के बीच निकले भव्य जुलूस में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और लोकगीतों पर थिरकते कलाकारों ने पूरे गांव को उत्सव के रंग में रंग दिया।
*अनोखी वेशभूषा बनी आकर्षण का केंद्र*
इस लोकनृत्य की सबसे बड़ी खासियत रही कलाकारों की अनूठी वेशभूषा। कोई भगवान भोलेनाथ के स्वरूप में नजर आया, तो कोई हनुमान, काल भैरव, देवी-देवता और ऋषि-मुनियों के रूप में दिखाई दिया। वहीं चुड़ैल, भूत-प्रेत, राक्षस, पुलिस-अपराधी, शराबी, बंदर, भालू, फकीर और संस्कारी बहू जैसे विभिन्न पात्रों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। आधा दर्जन से अधिक घोड़ों के शामिल होने से जुलूस की भव्यता और भी बढ़ गई।
*आस्था और परंपरा का प्रतीक है झिंझिया*
ग्रामीणों के अनुसार औड़ेरा में झिंझिया केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोक आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके पीछे देवी मां की आराधना, सुख-समृद्धि की कामना और नकारात्मक शक्तियों से गांव की रक्षा की मान्यता जुड़ी हुई है।
इस आयोजन का संबंध शरद पूर्णिमा से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और इसी रात मां लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण पर आती हैं।
ग्रामीण बुजुर्गों का कहना है कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। औड़ेरा का यह भव्य जुलूस इस बात की मिसाल है कि आधुनिकता के दौर में भी बुंदेलखंड की लोक संस्कृति अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
निर्दोष राजपूत की रिपोर्ट।*
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.