Shuru
Apke Nagar Ki App…
जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा: 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, कई लापता, रेस्क्यू जारी जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा. तेज हवाओं के चलते नर्मदा बैकवाटर में हुआ हादसा. 6 लोगों की मौत, कई लापता. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं. जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया
ABDUL
जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा: 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, कई लापता, रेस्क्यू जारी जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा. तेज हवाओं के चलते नर्मदा बैकवाटर में हुआ हादसा. 6 लोगों की मौत, कई लापता. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं. जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया
More news from Narmadapuram and nearby areas
- जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा. तेज हवाओं के चलते नर्मदा बैकवाटर में हुआ हादसा. 6 लोगों की मौत, कई लापता. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं. जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया1
- बनखेड़ी/चांदौन क्षेत्र में कांग्रेस परिवार ने विभिन्न गेहूं तुलाई केंद्रों और जुन्हेटा साइलो सहित बनखेड़ी मंडी पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद किया। इस दौरान किसानों ने तुलाई में देरी, बारदाने की कमी, नमी और गुणवत्ता के नाम पर गेहूं रिजेक्ट करने, टोकन व्यवस्था की अव्यवस्था और लंबी कतारों जैसी समस्याएं बताईं। साथ ही कर्मचारियों के असहयोगात्मक व्यवहार, पेयजल व छाया की कमी और भुगतान में देरी के मुद्दे भी उठाए गए। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने और तुलाई प्रक्रिया को सुचारू व समयबद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे तथा प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।1
- छिंदवाड़ा में दुल्हन ने प्रेमी को देख स्टेज से दौड़ कर दूल्हे के सामने बॉयफ्रेंड के गले में डाली वरमाला; वर-वधु पक्ष में मारपीट1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)-अंबेडकर वार्ड निवासी जाने माने किन्नर गुरु मरहूम हाजी हनीफ सा.(घनश्याम मामू) की अवसान तिथि 29 तारीख को प्रतिमाह उनकी पुण्य स्मृति में आपके उत्तराधिकारी (वारसान) वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन द्वारा जरूरतमंद बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को भोजन कराए जाते हैं। घनश्याम मामू की पुण्य स्मृति में आज भी जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। समिति वर्तमान किन्नर गुरु हाजी सलमा जी एवं मुख्य शिष्या रागिनी जॉन का हृदय से आभार व्यक्त करती है। ईश्वर स्वर्गीय घनश्याम मामू को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।1
- सोहागपुर SDM ने गैस बुकिंग ठगी से सावधान रहने की अपील। सोहागपुर sdm प्रियंका भल्लावी ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी को देखते हुए गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग एलपीजी उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। जारी सूचना में कहा गया है कि उपभोक्ता केवल अधिकृत एजेंसियों के नंबरों से ही बुकिंग और शिकायत करें। प्रशासन ने खनूजा एचपी, राधिका भारत गैस (सेमरीहरचंद) और आदर्श भारत गैस (शोभापुर) के आधिकारिक नंबर जारी करते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।1
- Post by रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी1
- शराब ठेकेदार की दबंगई से गांव गांव बेची जा रही अवैध शराब नियमों की उड़ाई धज्जियां रोड किनारे तीलेंडी चिकलोद पर खोली अवैध शराब दुकानों1
- एक ऐसी स्थितियों में CPR बेहद मददगार है। सबसे महत्वपूर्ण है कि CPR प्रशिक्षण लेने से सड़क दुर्घटना की स्थिति या आपातकाल में क्या करना है, यह स्पष्ट रहता है—घबराहट कम होती है और निर्णय तेजी से लिया जा सकता है। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में जीवन बचाने हेतु दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में सीपीआर प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। विगत तीन माह में 110 सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर 3625 नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया। इस पहल का सकारात्मक परिणाम भी सामने आया, जहाँ एक प्रशिक्षित व्यक्ति नर्मदापुरम निवासी प्रमोद कुमार दुबे द्वारा समय पर सीपीआर देकर एक नागरिक अम्बा प्रसाद कुशवाह का जान1