logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला नेत्री के गंभीर आरोप* महोबा में भाजपा की महिला नेत्री दीपाली तिवारी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुशवाहा ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले में उनके साथ हमबिस्तर होने की डिमांड । पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रिर्पोट निर्दोष राजपूत

15 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

*भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला नेत्री के गंभीर आरोप* महोबा में भाजपा की महिला नेत्री दीपाली तिवारी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुशवाहा ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले में उनके साथ हमबिस्तर होने की डिमांड । पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रिर्पोट निर्दोष राजपूत

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महोबा में भाजपा की महिला नेत्री दीपाली तिवारी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुशवाहा ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले में उनके साथ हमबिस्तर होने की डिमांड । पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    महोबा में भाजपा की महिला नेत्री दीपाली तिवारी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि कुशवाहा ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले में उनके साथ हमबिस्तर होने की डिमांड । 
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का 
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • झांसी। जनपद के गरौठा तहसील क्षेत्र अंतर्गत खेरी स्टैंड दुगेलिया के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों की पहचान कपिल, निखिल और ओमप्रकाश एवं टूडे निवासी ग्राम हैबतपुरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरी बाइक वाले सिजारी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही मारकुआ चौकी प्रभारी सुशील द्विवेदी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरौठा भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया गरौठा से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    झांसी। जनपद के गरौठा तहसील क्षेत्र अंतर्गत खेरी स्टैंड दुगेलिया के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायलों की पहचान कपिल, निखिल और ओमप्रकाश एवं टूडे निवासी ग्राम हैबतपुरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरी बाइक वाले सिजारी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही मारकुआ चौकी प्रभारी सुशील द्विवेदी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरौठा भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया 
गरौठा से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी में सड़क हादसा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल झांसी जनपद के गरौठा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खेरी स्टैंड दुगेलिया के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कपिल, निखिल और ओमप्रकाश निवासी ग्राम हैबतपुरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को सिजारी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही मारकुआ चौकी प्रभारी को इसकी सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरौठा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    झांसी में सड़क हादसा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल
झांसी जनपद के गरौठा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खेरी स्टैंड दुगेलिया के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान कपिल, निखिल और ओमप्रकाश निवासी ग्राम हैबतपुरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को सिजारी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जैसे ही मारकुआ चौकी प्रभारी को इसकी सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचे और  घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरौठा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_निर्दोश राजपूत
    निर्दोश राजपूत
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Rinkuu lakshkar
    1
    Post by Rinkuu lakshkar
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Farmer गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by UttarPradeski takat newspaper
    1
    Post by UttarPradeski takat newspaper
    user_UttarPradeski takat newspaper
    UttarPradeski takat newspaper
    Electrician उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंसानियत की मिसाल बने पत्रकार रविकांत कुशवाहा, आटा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में तीन जिंदगियां बचाईं तमाशबीन बनी रही भीड़, सरकारी एंबुलेंस ने भी दिया जवाब, लेकिन ए आर के सुपरफास्ट न्यूज़ के पत्रकार ने निभाया मानवता का धर्म जालौन। आज के दौर में जहां सड़क हादसों के बाद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल निकाल लेते हैं, वहीं ARK Superfast News के पत्रकार रविकांत कुशवाहा ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम चाकी निवासी अजय पुत्र विनोद (35 वर्ष), उनके पुत्र देवराज (10 वर्ष) तथा सागर (लगभग 12 वर्ष) बाइक से जा रहे थे। तभी आटा टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि अजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि दोनों मासूम बच्चे दूर जा गिरे। देवराज बुरी तरह घायल होकर तड़प रहा था और सागर अचेत अवस्था में पड़ा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग केवल तमाशबीन बने रहे। जब पत्रकार ने निभाया इंसानियत का फर्ज इसी बीच ARK Superfast News के पत्रकार रविकांत कुशवाहा वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि तीनों घायलों की हालत बेहद गंभीर है और तत्काल उपचार की आवश्यकता है। रविकांत कुशवाहा ने खबर बनाने या वीडियो शूट करने के बजाय मानवता को प्राथमिकता दी। उन्होंने तुरंत आटा टोल प्लाजा पहुंचकर एक वाहन की व्यवस्था कराई और तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। खुद कराया इलाज, परिजनों को दी सूचना मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों से घायलों का तत्काल उपचार शुरू कराया। साथ ही घायलों के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी और अस्पताल बुलाया। मानवता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए। समाज के लिए प्रेरणा रविकांत कुशवाहा का यह कार्य साबित करता है कि पत्रकारिता केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी नाम है। जब भीड़ तमाशा देख रही थी, तब एक पत्रकार ने इंसानियत का हाथ बढ़ाकर तीन जिंदगियों को नई उम्मीद दी। उनका यह सराहनीय कदम समाज के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देता है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। बॉक्स में सरकारी एंबुलेंस भी बनी सवालों के घेरे में घटना के दौरान एक सरकारी एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एंबुलेंस मौके पर पहुंचने के बाद चालू ही नहीं हो सकी। चालक ने बताया कि एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो रही है। यह घटना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर आपातकालीन सेवाओं में लगी एंबुलेंस की समय-समय पर फिटनेस जांच क्यों नहीं की जाती? या फिर चालक द्वारा दी गई जानकारी सही थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। हालांकि उस समय घायलों की जान बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी, इसलिए एंबुलेंस की विस्तृत जानकारी नहीं ली जा सकी। सरकार को चाहिए कि जर्जर हालत में चल रही ऐसी एंबुलेंसों की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में किसी घायल की जान जोखिम में न पड़े।
    1
    इंसानियत की मिसाल बने पत्रकार रविकांत कुशवाहा, आटा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में तीन जिंदगियां बचाईं
तमाशबीन बनी रही भीड़, सरकारी एंबुलेंस ने भी दिया जवाब, लेकिन ए आर के सुपरफास्ट न्यूज़ के पत्रकार ने निभाया मानवता का धर्म
जालौन। आज के दौर में जहां सड़क हादसों के बाद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल निकाल लेते हैं, वहीं ARK Superfast News के पत्रकार रविकांत कुशवाहा ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम चाकी निवासी अजय पुत्र विनोद (35 वर्ष), उनके पुत्र देवराज (10 वर्ष) तथा सागर (लगभग 12 वर्ष) बाइक से जा रहे थे। तभी आटा टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि अजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि दोनों मासूम बच्चे दूर जा गिरे। देवराज बुरी तरह घायल होकर तड़प रहा था और सागर अचेत अवस्था में पड़ा था।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग केवल तमाशबीन बने रहे।
जब पत्रकार ने निभाया इंसानियत का फर्ज
इसी बीच ARK Superfast News के पत्रकार रविकांत कुशवाहा वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि तीनों घायलों की हालत बेहद गंभीर है और तत्काल उपचार की आवश्यकता है।
रविकांत कुशवाहा ने खबर बनाने या वीडियो शूट करने के बजाय मानवता को प्राथमिकता दी। उन्होंने तुरंत आटा टोल प्लाजा पहुंचकर एक वाहन की व्यवस्था कराई और तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
खुद कराया इलाज, परिजनों को दी सूचना
मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों से घायलों का तत्काल उपचार शुरू कराया। साथ ही घायलों के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी और अस्पताल बुलाया।
मानवता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए।
समाज के लिए प्रेरणा
रविकांत कुशवाहा का यह कार्य साबित करता है कि पत्रकारिता केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी नाम है।
जब भीड़ तमाशा देख रही थी, तब एक पत्रकार ने इंसानियत का हाथ बढ़ाकर तीन जिंदगियों को नई उम्मीद दी। उनका यह सराहनीय कदम समाज के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देता है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।
बॉक्स में 
सरकारी एंबुलेंस भी बनी सवालों के घेरे में
घटना के दौरान एक सरकारी एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एंबुलेंस मौके पर पहुंचने के बाद चालू ही नहीं हो सकी। चालक ने बताया कि एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो रही है।
यह घटना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर आपातकालीन सेवाओं में लगी एंबुलेंस की समय-समय पर फिटनेस जांच क्यों नहीं की जाती? या फिर चालक द्वारा दी गई जानकारी सही थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। हालांकि उस समय घायलों की जान बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी, इसलिए एंबुलेंस की विस्तृत जानकारी नहीं ली जा सकी।
सरकार को चाहिए कि जर्जर हालत में चल रही ऐसी एंबुलेंसों की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में किसी घायल की जान जोखिम में न पड़े।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन में परमिट कहीं का, खनन कहीं और! कालपी क्षेत्र में अधिकारियों की मिली भगत से बालू लूट का आरोप!!... जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे से पूरे मामले की शिकायत की गई।।
    1
    जालौन में परमिट कहीं का, खनन कहीं और! कालपी क्षेत्र में अधिकारियों की मिली भगत से बालू लूट का आरोप!!...
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे से पूरे मामले की शिकायत की गई।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गुरसराय (झांसी), मडपुरा रोड स्थित खेतों में सोमवार शाम करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब फसल कटाई के बाद ग्रामीणों द्वारा खेतों में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर एक जंगली पेड़ जल गया और 33 केवी खडैनी विद्युत लाइन पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही लाइन के लगभग 8 स्पैन के तार टूट गए तथा 2 विद्युत खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के चलते 33 केवी उपकेंद्र खडैनी से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। घटना की सूचना मिलते ही अवर अभियंता द्वारा तत्काल 112 सेवा एवं थाना गुरसराय को अवगत कराया गया। वहीं उपखंड अधिकारी गुरसराय ने दूरभाष के माध्यम से उपजिलाधिकारी गरौठा को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और रात्रि में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयासों में जुट गई। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। उपखंड अधिकारी गुरसराय संजय कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय (झांसी), मडपुरा रोड स्थित खेतों में सोमवार शाम करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब फसल कटाई के बाद ग्रामीणों द्वारा खेतों में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर एक जंगली पेड़ जल गया और 33 केवी खडैनी विद्युत लाइन पर गिर पड़ा।
पेड़ के गिरते ही लाइन के लगभग 8 स्पैन के तार टूट गए तथा 2 विद्युत खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के चलते 33 केवी उपकेंद्र खडैनी से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही अवर अभियंता द्वारा तत्काल 112 सेवा एवं थाना गुरसराय को अवगत कराया गया। वहीं उपखंड अधिकारी गुरसराय ने दूरभाष के माध्यम से उपजिलाधिकारी गरौठा को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और रात्रि में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयासों में जुट गई। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी गुरसराय संजय कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.