logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
चाचियां, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
16 hrs ago

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
    1
    Post by Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
    user_Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
    Jodhan singh Kushwah ग्राम पंच
    चाचियां, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुजानपुर चौकी जमवाला में निर्माणाधीन वर्षाशालिका के कार्य में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने सरकारी तंत्र और ठेकेदारी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। माननीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जहां गुणवत्ता में भारी कमी पाए जाने पर उनका आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि ठेकेदार द्वारा निर्माण में पुरानी और पहले से इस्तेमाल की जा चुकी टीन का प्रयोग किया जा रहा था, जो न केवल निर्माण मानकों का उल्लंघन है बल्कि सरकारी धन के खुलेआम दुरुपयोग का भी प्रमाण है। विधायक ने मौके पर ही अधिकारीयों से बात कर ऐसे घटिया निर्माण को तुरंत उखाड़ने के सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से बनने वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी को उनके कार्यकाल में बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। विधायक का कहना था कि वर्षाशालिका जैसी बुनियादी सुविधा ग्रामीण जनता की आवश्यकता है और इसमें गुणवत्ता से समझौता करना सीधे-सीधे जनता के अधिकारों पर हमला है। निरीक्षण के दौरान विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि सरकारी पैसा किसी ठेकेदार की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह जनता की अमानत है। उन्होंने दो टूक कहा, “सरकारी धन की एक-एक पाई का सही उपयोग होना चाहिए। जो भी व्यक्ति या ठेकेदार इस धन का दुरुपयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो।” विधायक के इस बयान से यह साफ हो गया कि अब ठेकेदारी व्यवस्था में मनमानी और मिलीभगत को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व में सत्ता के संरक्षण में कई ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकारी धन की लूट करते रहे हैं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। जनता ने उन्हें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के लिए सौंपी है, न कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई ठेकेदार पुराने ढर्रे पर काम करने की कोशिश करेगा तो उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। विधायक ने कहा कि केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय जनता ने विधायक के इस सख्त और आक्रामक रुख का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद किसी जनप्रतिनिधि ने मौके पर आकर निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति देखी और घटिया काम के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई। लोगों में इस बात को लेकर संतोष है कि अब विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी गुणवत्ता पर भी सख्त नजर रखी जाएगी। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अंत में दोहराया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से समझौता करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। चाहे सड़क हो, पुल हो, वर्षाशालिका हो या कोई अन्य विकास कार्य—हर परियोजना में तय मानकों का पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और जनता को मजबूत, टिकाऊ व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।
    1
    सुजानपुर
चौकी जमवाला में निर्माणाधीन वर्षाशालिका के कार्य में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने सरकारी तंत्र और ठेकेदारी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। माननीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जहां गुणवत्ता में भारी कमी पाए जाने पर उनका आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि ठेकेदार द्वारा निर्माण में पुरानी और पहले से इस्तेमाल की जा चुकी टीन का प्रयोग किया जा रहा था, जो न केवल निर्माण मानकों का उल्लंघन है बल्कि सरकारी धन के खुलेआम दुरुपयोग का भी प्रमाण है।
विधायक ने मौके पर ही अधिकारीयों से बात कर ऐसे घटिया निर्माण को तुरंत उखाड़ने के सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से बनने वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी को उनके कार्यकाल में बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। विधायक का कहना था कि वर्षाशालिका जैसी बुनियादी सुविधा ग्रामीण जनता की आवश्यकता है और इसमें गुणवत्ता से समझौता करना सीधे-सीधे जनता के अधिकारों पर हमला है।
निरीक्षण के दौरान विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि सरकारी पैसा किसी ठेकेदार की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह जनता की अमानत है। उन्होंने दो टूक कहा, “सरकारी धन की एक-एक पाई का सही उपयोग होना चाहिए। जो भी व्यक्ति या ठेकेदार इस धन का दुरुपयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो।” विधायक के इस बयान से यह साफ हो गया कि अब ठेकेदारी व्यवस्था में मनमानी और मिलीभगत को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व में सत्ता के संरक्षण में कई ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकारी धन की लूट करते रहे हैं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। जनता ने उन्हें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के लिए सौंपी है, न कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई ठेकेदार पुराने ढर्रे पर काम करने की कोशिश करेगा तो उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
इस दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। विधायक ने कहा कि केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय जनता ने विधायक के इस सख्त और आक्रामक रुख का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद किसी जनप्रतिनिधि ने मौके पर आकर निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति देखी और घटिया काम के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई। लोगों में इस बात को लेकर संतोष है कि अब विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी गुणवत्ता पर भी सख्त नजर रखी जाएगी।
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अंत में दोहराया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से समझौता करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। चाहे सड़क हो, पुल हो, वर्षाशालिका हो या कोई अन्य विकास कार्य—हर परियोजना में तय मानकों का पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और जनता को मजबूत, टिकाऊ व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शानन क्षेत्र में पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चल रही चिंतन बैठकों के उपरांत क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से “शानन बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में शानन तथा आसपास की विभिन्न पंचायतों व गांवों के लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। समिति में सर्वसम्मति से डॉ. राकेश धरवाल को प्रधान नियुक्त किया गया।
    1
    शानन क्षेत्र में पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चल रही चिंतन बैठकों के उपरांत क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से “शानन बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में शानन तथा आसपास की विभिन्न पंचायतों व गांवों के लगभग 500 लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। समिति में सर्वसम्मति से डॉ. राकेश धरवाल को प्रधान नियुक्त किया गया।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए हिंदू–मुस्लिम का ज़हर घोला, और सत्ता में आते ही नीति के नाम पर सौदेबाज़ी शुरू कर दी। एक तरफ़ हज़ारों करोड़ की योजनाओं का बँटवारा, दूसरी तरफ़ सवर्ण/सामान्य समाज के बच्चों के गले में UGC Act की फाँस। ये न सुधार है, न न्याय— ये वोट लेकर भविष्य गिरवी रखने की राजनीति है। मेहनत करने वालों को कानून, और तुष्टिकरण को खज़ाना— यही है बीजेपी का दोहरा चेहरा। मोदी है तो मुमकिन है… एक ही समाज से बार-बार वोट, और उसी समाज पर बार-बार वार। अब सवाल साफ़ है— चुप रहोगे या जवाब दोगे? हिमाचल जागेगा, तभी UGC गिरेगा। — रूमीत सिंह ठाकुर अध्यक्ष, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी #BiasThakur #UGCRollBack #HimachalPradesh #Himachal #शिक्षा_पर_वार_नहीं_सहेगा_हिमाचल #समान_नीति_समान_न्याय
    1
    बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए हिंदू–मुस्लिम का ज़हर घोला,
और सत्ता में आते ही नीति के नाम पर सौदेबाज़ी शुरू कर दी।
एक तरफ़ हज़ारों करोड़ की योजनाओं का बँटवारा,
दूसरी तरफ़ सवर्ण/सामान्य समाज के बच्चों के गले में UGC Act की फाँस।
ये न सुधार है, न न्याय—
ये वोट लेकर भविष्य गिरवी रखने की राजनीति है।
मेहनत करने वालों को कानून,
और तुष्टिकरण को खज़ाना—
यही है बीजेपी का दोहरा चेहरा।
मोदी है तो मुमकिन है…
एक ही समाज से बार-बार वोट,
और उसी समाज पर बार-बार वार।
अब सवाल साफ़ है—
चुप रहोगे या जवाब दोगे?
हिमाचल जागेगा, तभी UGC गिरेगा।
— रूमीत सिंह ठाकुर
अध्यक्ष, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
#BiasThakur
#UGCRollBack
#HimachalPradesh #Himachal
#शिक्षा_पर_वार_नहीं_सहेगा_हिमाचल
#समान_नीति_समान_न्याय
    user_Rajput Bias Thakur
    Rajput Bias Thakur
    Association or organisation धर्मपुर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है। #ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators
    1
    कैलकुलेटर के दौर से पहले भारत ने दुनिया को शकुंतला देवी जैसी अद्भुत प्रतिभा दी। 1929 में बेंगलुरु में जन्मी शकुंतला देवी ने बिना कलम-कागज़ के कठिन गणनाएँ सेकंडों में हल कर सभी को चौंका दिया।‘ह्यूमन कैलकुलेटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी ने 1982 में 28 सेकंड में 13 अंकों की दो संख्याओं का गुणा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनका दिमाग़ मानव क्षमता की मिसाल है।
#ProudToBeIndian #ShakuntalaDevi #HumanCalculator #IndianGenius #UnseenTalent #PrideOfIndia #MindPower #BeforeCalculators
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company Bhoranj, Hamirpur•
    1 hr ago
  • चम्बा शहर से सटी ग्राम पंचायत कियाणी में दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई। यहां हंस राज के दो मंजिला मकान की निचली मंजिल में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि जिस कमरे में आग भड़की, उस समय वहां परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य रसोई में खाना बना रहे थे। इसी दौरान एक कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने निचली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में घर में रखी खाद्य सामग्री, बर्तन, टीवी, फ्रिज, पंखे, बिस्तर, कपड़े सहित अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। साथ ही कमरे में रखी जेवरात की अलमारी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। घटना के दौरान जल शक्ति विभाग की भूमिका बेहद सराहनीय रही। आमतौर पर कियाणी क्षेत्र में शाम के बाद पेयजल आपूर्ति बंद कर दी जाती है, लेकिन आग की सूचना मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में पानी की सप्लाई बहाल कर दी। पानी उपलब्ध होते ही ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को निचली मंजिल तक ही सीमित रखा जा सका, जिससे मकान की ऊपरी मंजिल और आसपास की रिहायशी बस्ती को सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बाइट प्रियांशु खाती एसडीएम चंबा।
    2
    चम्बा शहर से सटी ग्राम पंचायत कियाणी में दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई। यहां हंस राज के दो मंजिला मकान की निचली मंजिल में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि जिस कमरे में आग भड़की, उस समय वहां परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य रसोई में खाना बना रहे थे। इसी दौरान एक कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने निचली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।
इस अग्निकांड में घर में रखी खाद्य सामग्री, बर्तन, टीवी, फ्रिज, पंखे, बिस्तर, कपड़े सहित अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। साथ ही कमरे में रखी जेवरात की अलमारी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
घटना के दौरान जल शक्ति विभाग की भूमिका बेहद सराहनीय रही। आमतौर पर कियाणी क्षेत्र में शाम के बाद पेयजल आपूर्ति बंद कर दी जाती है, लेकिन आग की सूचना मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में पानी की सप्लाई बहाल कर दी। पानी उपलब्ध होते ही ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को निचली मंजिल तक ही सीमित रखा जा सका, जिससे मकान की ऊपरी मंजिल और आसपास की रिहायशी बस्ती को सुरक्षित बचा लिया गया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
बाइट प्रियांशु खाती एसडीएम चंबा।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    2 hrs ago
  • प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों से जिला हमीरपुर में बागवानी क्षेत्र बढ़कर लगभग 8100 हैक्टेयर और फल उत्पादन करीब 2200 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। फल उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला में कोल्ड स्टोरों की आवश्यकता भी महसूस होगी। इसके मद्देनजर बागवानों को अभी से ही कोल्ड स्टोरों के निर्माण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। ज़िला हमीरपुर में दो कोल्ड स्टोरों को स्थापित किया गया है । प्रदेश का पहला ज़िला बना है जहाँ बागवानों को ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है । यह दोनों इकाइयां सौर ऊर्जा से संचालित की जा रही हैं। साथ ही इन कोल्ड स्टोर में जेनरेटर भी लगाए गए हैं ताकि बिजली न होने पर कोल्ड स्टोर सुचारू रूप से काम करता रहे । उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एचपीशिवा परियोजना और बागवानी तकनीकी मिशन के तहत जिला में मौसम्बी, संतरा, अमरूद, आम, लीची और अनार आदि फलों के पौधारोपण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। विभाग ने वर्ष 2030 तक जिला में फलों के अंतर्गत क्षेत्रफल को लगभग 9000 हैक्टेयर और उत्पादन लगभग 5000 मीट्रिक टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उपनिदेशक ने बताया कि आने वाले समय में फल उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला में कोल्ड स्टोरों की आवश्यकता भी महसूस होगी। इसके मद्देनजर बागवानों को अभी से ही कोल्ड स्टोरों के निर्माण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनके निर्माण पर उद्यान विभाग 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रहा है।
    2
    प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों से जिला हमीरपुर में बागवानी क्षेत्र बढ़कर लगभग 8100 हैक्टेयर और फल उत्पादन करीब 2200 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। फल उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला में कोल्ड स्टोरों की आवश्यकता भी महसूस होगी। इसके मद्देनजर बागवानों को अभी से ही कोल्ड स्टोरों के निर्माण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। ज़िला हमीरपुर में दो कोल्ड स्टोरों को स्थापित किया गया है । प्रदेश का पहला ज़िला बना है जहाँ बागवानों को ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है । यह दोनों इकाइयां सौर ऊर्जा से संचालित की जा रही हैं। साथ ही इन कोल्ड स्टोर में जेनरेटर भी लगाए गए हैं ताकि बिजली न होने पर कोल्ड स्टोर सुचारू रूप से काम करता रहे ।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एचपीशिवा परियोजना और बागवानी तकनीकी मिशन के तहत जिला में मौसम्बी, संतरा, अमरूद, आम, लीची और अनार आदि फलों के पौधारोपण को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। विभाग ने वर्ष 2030 तक जिला में फलों के अंतर्गत क्षेत्रफल को लगभग 9000 हैक्टेयर और उत्पादन लगभग 5000 मीट्रिक टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उपनिदेशक ने बताया कि आने वाले समय में फल उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला में कोल्ड स्टोरों की आवश्यकता भी महसूस होगी। इसके मद्देनजर बागवानों को अभी से ही कोल्ड स्टोरों के निर्माण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनके निर्माण पर उद्यान विभाग 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रहा है।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुजानपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सुजानपुर पुलिस स्टेशन का दौरा किया। इस विज़िट का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस स्टेशन में विद्यार्थियों का स्वागत पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को थाने के विभिन्न अनुभागों, जैसे कि शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के पालन, अनुशासन और समाज में पुलिस की भूमिका के महत्व से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका सरल और रोचक तरीके से उत्तर दिया गया। इस संवादात्मक सत्र से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा और कानून व्यवस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजरी वी महाजन ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ते हैं। उन्होंने पुलिस विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय की इतिहास की प्रवक्ता सुमन रानी भी उपस्थित रहीं ।यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।
    2
    सुजानपुर:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सुजानपुर पुलिस स्टेशन का दौरा किया। इस विज़िट का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस स्टेशन में विद्यार्थियों का स्वागत पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को थाने के विभिन्न अनुभागों, जैसे कि शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के पालन, अनुशासन और समाज में पुलिस की भूमिका के महत्व से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका सरल और रोचक तरीके से उत्तर दिया गया। इस संवादात्मक सत्र से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा और कानून व्यवस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजरी वी महाजन ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ते हैं। उन्होंने पुलिस विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय की इतिहास की प्रवक्ता सुमन रानी भी उपस्थित रहीं ।यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.