logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चैनरूप वर्मा, संवाददाता, सरदारशहर, गांव पातलीसर में दबंगई का आरोप, महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का मामला एफआईआर नहीं होने से भड़के ग्रामीण पीड़िता नारायणी देवी के मामले में कार्रवाई नहीं, 19 ग्रामीणों पर दर्ज हुआ मुकदमाः डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर के आदेश, प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे सवाल तहसील क्षेत्र के गांव पतलीसर में एक कथित हठधर्मी व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को लंबे समय से परेशान किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि 19 जून 2025 को गांव की महिला नारायणी देवी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई। घटना की सूचना पर सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इतने गंभीर मामले के बावजूद महिला की एफआईआर दर्ज नहीं की गई।राजपुरोहित ने बताया कि इसके बाद थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई तथा चूरू एसपी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिखित शिकायत भेजी गई, बावजूद इसके भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः पीड़िता को न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, जहां मामला दर्ज हुआ। उन्होंने आगे बताया कि गांव में सोलर प्लांट लगाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। सोलर प्लांट तक पहुंच के लिए कटानी रास्ता आवश्यक है, जबकि संबंधित खेत में केवल एक पगडंडी मौजूद है। नियमों के अनुसार जब तक रास्ता सरकारी घोषित नहीं होता, तब तक खेत की निजी पगडंडी से सोलर संयंत्र नहीं लगाया जा सकता। इसके बावजूद ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है।राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि हाल ही में एक व्यक्ति ने ग्रामीणों के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया,जबकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जाकर बिना ठोस कार्रवाई के लौट आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नारायणी देवी के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जानलेवा प्रयास हुआ, तब न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही संबंधित पक्ष पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरी ओर 19 ग्रामीणों पर मामूली धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उन्हें डराने का प्रयास किया गया।एडवोकेट राजपुरोहित ने इस पूरे मामले की जानकारी डीएसपी सरदारशहर को दी, जिसके बाद डीएसपी ने नारायणी देवी के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि कार्रवाई किसी दबाव, लालच या राजनीतिक प्रभाव में नहीं होनी चाहिए।इस घटनाक्रम से गांव में भारी रोष है और ग्रामीण निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

2 hrs ago
user_चेनरूप वर्मा
चेनरूप वर्मा
सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चैनरूप वर्मा, संवाददाता, सरदारशहर, गांव पातलीसर में दबंगई का आरोप, महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का मामला एफआईआर नहीं होने से भड़के ग्रामीण पीड़िता नारायणी देवी के मामले में कार्रवाई नहीं, 19 ग्रामीणों पर दर्ज हुआ मुकदमाः डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर के आदेश, प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे सवाल तहसील क्षेत्र के गांव पतलीसर में एक कथित हठधर्मी व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को लंबे समय से परेशान किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि 19 जून 2025 को गांव की महिला नारायणी देवी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई। घटना की सूचना पर सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इतने गंभीर मामले के बावजूद महिला की एफआईआर दर्ज नहीं की गई।राजपुरोहित ने बताया कि इसके बाद थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई तथा चूरू एसपी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिखित शिकायत भेजी गई, बावजूद इसके भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः पीड़िता को न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, जहां मामला दर्ज हुआ। उन्होंने आगे बताया कि गांव में सोलर प्लांट लगाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। सोलर प्लांट तक पहुंच के लिए कटानी रास्ता आवश्यक है, जबकि संबंधित खेत में केवल एक पगडंडी मौजूद है। नियमों के अनुसार जब तक रास्ता सरकारी घोषित नहीं होता, तब तक खेत की निजी पगडंडी से सोलर संयंत्र नहीं लगाया जा सकता। इसके बावजूद ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है।राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि हाल ही में एक व्यक्ति ने ग्रामीणों के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया,जबकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जाकर बिना ठोस कार्रवाई के लौट आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नारायणी देवी के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जानलेवा प्रयास हुआ, तब न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही संबंधित पक्ष पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरी ओर 19 ग्रामीणों पर मामूली धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उन्हें डराने का प्रयास किया गया।एडवोकेट राजपुरोहित ने इस पूरे मामले की जानकारी डीएसपी सरदारशहर को दी, जिसके बाद डीएसपी ने नारायणी देवी के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि कार्रवाई किसी दबाव, लालच या राजनीतिक प्रभाव में नहीं होनी चाहिए।इस घटनाक्रम से गांव में भारी रोष है और ग्रामीण निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
    1
    चैनरूप वर्मा, 
संवाददाता,
सरदारशहर, 
गांव पातलीसर में दबंगई का आरोप, महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का मामला
एफआईआर नहीं होने से भड़के ग्रामीण
पीड़िता नारायणी देवी के मामले में कार्रवाई नहीं, 19 ग्रामीणों पर दर्ज हुआ मुकदमाः डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर के आदेश, प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे  सवाल तहसील क्षेत्र के गांव पतलीसर में एक कथित हठधर्मी व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को लंबे समय से परेशान किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने आरोप लगाते हुए बताया कि 19 जून 2025 को गांव की महिला नारायणी देवी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई। घटना की सूचना पर सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इतने गंभीर मामले के बावजूद महिला की एफआईआर दर्ज नहीं की गई।राजपुरोहित ने बताया कि इसके बाद थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई तथा चूरू एसपी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिखित शिकायत भेजी गई, बावजूद इसके भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः पीड़िता को न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी, जहां मामला दर्ज हुआ।
उन्होंने आगे बताया कि गांव में सोलर प्लांट लगाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। सोलर प्लांट तक पहुंच के लिए कटानी रास्ता आवश्यक है, जबकि संबंधित खेत में केवल एक पगडंडी मौजूद है। नियमों के अनुसार जब तक रास्ता सरकारी घोषित नहीं होता, तब तक खेत की निजी पगडंडी से सोलर संयंत्र नहीं लगाया जा सकता। इसके बावजूद  ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है।राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि हाल ही में एक व्यक्ति ने ग्रामीणों के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया,जबकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जाकर बिना ठोस कार्रवाई के लौट आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नारायणी देवी के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जानलेवा प्रयास हुआ, तब न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही संबंधित पक्ष पर  कार्रवाई की गई, जबकि दूसरी ओर 19 ग्रामीणों पर मामूली धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उन्हें डराने का प्रयास किया गया।एडवोकेट राजपुरोहित ने इस पूरे मामले की जानकारी डीएसपी सरदारशहर को दी, जिसके बाद डीएसपी ने नारायणी देवी के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि कार्रवाई किसी दबाव, लालच या राजनीतिक प्रभाव में नहीं होनी चाहिए।इस घटनाक्रम से गांव में भारी रोष है और ग्रामीण निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
    user_चेनरूप वर्मा
    चेनरूप वर्मा
    सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by हनुमान प्रसाद गुर्जर
    4
    Post by हनुमान प्रसाद गुर्जर
    user_हनुमान प्रसाद गुर्जर
    हनुमान प्रसाद गुर्जर
    चूरू, चूरू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ये लोग क्या है
    1
    ये लोग क्या है
    user_Ravi Banara
    Ravi Banara
    चूरू, चूरू, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • दुष्कर्म के बाद पिलाया जहर
    1
    दुष्कर्म के बाद पिलाया जहर
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Rajasthan Patrika
    1
    Post by Rajasthan Patrika
    user_Rajasthan Patrika
    Rajasthan Patrika
    पत्रकार लूणकरणसर, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Soniram Meghwal
    1
    Post by Soniram Meghwal
    user_Soniram Meghwal
    Soniram Meghwal
    Sujangarh, Churu•
    13 hrs ago
  • Post by Amit Sharma
    1
    Post by Amit Sharma
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by हनुमान प्रसाद गुर्जर
    4
    Post by हनुमान प्रसाद गुर्जर
    user_हनुमान प्रसाद गुर्जर
    हनुमान प्रसाद गुर्जर
    चूरू, चूरू, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.