Shuru
Apke Nagar Ki App…
गॉटफोर धार पर पुल निर्माण की मांग रखी गई। मंत्री महोदय ने कार्य को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। गॉटफोर धार पर पुल निर्माण की मांग रखी गई। मंत्री महोदय ने कार्य को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
AIMIM Bihar
गॉटफोर धार पर पुल निर्माण की मांग रखी गई। मंत्री महोदय ने कार्य को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। गॉटफोर धार पर पुल निर्माण की मांग रखी गई। मंत्री महोदय ने कार्य को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
More news from बिहार and nearby areas
- कटिहार/समेली। पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर पंचायत स्थित डूमर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदन कुमार (पिता: उमेश सिंह) तथा मिंटू कुमार (पिता: विपिन सिंह), ग्राम– आंभो, थाना खरिक, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नवगछिया से गेड़ाबाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी डूमर पुल के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना के एसआई हितेश कुमार सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अनुपम आलोक ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और सख्त ट्रैफिक निगरानी की मांग की है।3
- मो० आसिफ रजा चुनाव प्रत्याशी 2026 झुन्नीस्तंबरार की ओर से आप तमाम लोगों माहे रमजान एवं होली कि हार्दिक शुभकामनाएं। #saiketan #bhindifry #yogaFitness #exercisemotivation #businessclosure #patriotism #schoolclosure #usasports #sports #hockeygame #weather #businessupdate #sportsrivalry #sportsfan1
- आजमनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सघन वाहन जांच अभियान चलाया इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जांच के क्रम में मोटरसाइकिल से लगभग 100 लीटर देशी शराब बरामद की गई साथ ही मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है वही गुप्त सूचना पर लगभग 2 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 युवक को गिरफ्तार कियागया तथा 24 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया कुल चार व्यक्तियों को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किय मौके पर ही पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत कटिहार जेल भेज दिया गया साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है खासकर बंगाल से सटे गांव सड़क और पुल-पुलियों के पास विशेष निगरानी रखी जा रही है आजमनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- Post by Kanhaiya Kumar1
- Post by Nasim akhter1
- कस्बा एवं गढ़बनैली में धूमधाम से मनाई जा रही होली, रंगों में सराबोर हुए लोग रंगों का पावन पर्व होली कस्बा एवं गढ़बनैली क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रंगों में सराबोर नजर आए। कस्बा बाजार, मुख्य चौक तथा गढ़बनैली के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने टोली बनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ होली खेली। युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, वहीं महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव में भागीदारी निभाई। जगह-जगह पर होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। होली के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में प्रेम, एकता और सद्भाव का रंग बिखरा हुआ है।1
- मो० जावेद अशरफ सरपंच पोठिया रामपुर की ओर से आप तमाम लोगों माहे रमजान एवं होली कि हार्दिक शुभकामनाएं।1
- Post by Nitish kumar roy1