Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nasim akhter
More news from बिहार and nearby areas
- कटिहार के समेली प्रखंड क्षेत्र के डूमर पंचायत के वार्ड संख्या 1 में बीती रात भीषण आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह प्राथमिक तौर पर नहीं चल पाया है, इस हादसे में अग्निपीड़ित मंजू देवी (पति–अनिल साहनी) का घर जल गया, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की खाद्यान्न सामग्री, राशन, कपड़े, बर्तन, महत्वपूर्ण कागजात, दवाइयां सहित अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चापाकल से पानी भर-भरकर आग पर किसी तरह काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना की सूचना पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुमन शर्मा द्वारा दूरभाष के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह, अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार एवं पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार को दी गई। इधर, डूमर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना की जांच कर जिला पदाधिकारी से अग्निपीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर सहायता राशि उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि पीड़ित परिवार को इस कठिन परिस्थिति में राहत मिल सके।4
- Post by Nasim akhter1
- RPIA rashtriy sachiv basuki nath sah kanojiya purv sansad pratyashi katihar Bihar All India railway shu shine worker Union rashtriy upadhyaksh avm Bhartiya Sonar Sangh ke rashtriy sanrakshak police India reform Pradesh adhyaksh Bihar Bhartiya manvadhikar Pradesh adhyaksh Bihar Holi parv ko lekar sabhi deshvasiyon ko बहुत-बहुत shubhkamnaen badhai swasth rahen vyast Rahe1
- Post by Mukesh Kumar1
- Post by Pawan Pandey Press1
- ना सिर्फ रंगों से, बल्कि खुशियों से भी भर जाए आपका जीवन। इस होली हर सपना हो पूरा। रंगों भरी होली की शुभकामनाएँ!1
- आजमनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सघन वाहन जांच अभियान चलाया इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जांच के क्रम में मोटरसाइकिल से लगभग 100 लीटर देशी शराब बरामद की गई साथ ही मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है वही गुप्त सूचना पर लगभग 2 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 युवक को गिरफ्तार कियागया तथा 24 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया कुल चार व्यक्तियों को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किय मौके पर ही पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत कटिहार जेल भेज दिया गया साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है खासकर बंगाल से सटे गांव सड़क और पुल-पुलियों के पास विशेष निगरानी रखी जा रही है आजमनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा1
- कटिहार/समेली। पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर पंचायत स्थित डूमर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदन कुमार (पिता: उमेश सिंह) तथा मिंटू कुमार (पिता: विपिन सिंह), ग्राम– आंभो, थाना खरिक, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नवगछिया से गेड़ाबाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी डूमर पुल के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना के एसआई हितेश कुमार सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अनुपम आलोक ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और सख्त ट्रैफिक निगरानी की मांग की है।3