पार्कों के निरीक्षण के बाद कलक्टर ने दिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, आमजन से लिया फीडबैक चित्तौड़गढ़, 5 अप्रैल। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने रविवार सायंकाल शहर के विभिन्न सार्वजनिक उद्यानों का निरीक्षण कर आमजन से बातचीत के माध्यम से फीडबैक लेते हुए व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेहरू गार्डन, शहीद पार्क, राजीव गांधी पार्क तथा गोल प्याऊ स्थित पद्मिनी गार्डन का दौरा कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उद्यानों में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पेयजल एवं शौचालयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नेहरू गार्डन में लंबे समय से बंद पड़ी बच्चों की ट्रेन को पुनः प्रारंभ कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर ने उद्यानों में भ्रमण हेतु आए वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा पार्कों में लंबे समय से बंद पड़े फव्वारों को चालू करने एवं खराब पड़े झूलों की मरम्मत के निर्देश दिए। आमजन द्वारा मुख्यतः शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याएं अवगत कराई गईं, जिनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त कृष्णगोपाल माली, तहसीलदार विनीत चौधरी तथा यूआईटी के अधिकारी उपस्थित रहे।
पार्कों के निरीक्षण के बाद कलक्टर ने दिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, आमजन से लिया फीडबैक चित्तौड़गढ़, 5 अप्रैल। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने रविवार सायंकाल शहर के विभिन्न सार्वजनिक उद्यानों का निरीक्षण कर आमजन से बातचीत के माध्यम से फीडबैक लेते हुए व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेहरू गार्डन, शहीद पार्क, राजीव गांधी पार्क तथा गोल प्याऊ स्थित पद्मिनी गार्डन का दौरा कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं
की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उद्यानों में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पेयजल एवं शौचालयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नेहरू गार्डन में लंबे समय से बंद पड़ी बच्चों की ट्रेन को पुनः प्रारंभ कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर ने उद्यानों में भ्रमण हेतु आए वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन
से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा पार्कों में लंबे समय से बंद पड़े फव्वारों को चालू करने एवं खराब पड़े झूलों की मरम्मत के निर्देश दिए। आमजन द्वारा मुख्यतः शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याएं अवगत कराई गईं, जिनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त कृष्णगोपाल माली, तहसीलदार विनीत चौधरी तथा यूआईटी के अधिकारी उपस्थित रहे।
- चित्तौड़गढ़, 5 अप्रैल। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने रविवार सायंकाल शहर के विभिन्न सार्वजनिक उद्यानों का निरीक्षण कर आमजन से बातचीत के माध्यम से फीडबैक लेते हुए व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेहरू गार्डन, शहीद पार्क, राजीव गांधी पार्क तथा गोल प्याऊ स्थित पद्मिनी गार्डन का दौरा कर वहां की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उद्यानों में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पेयजल एवं शौचालयों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नेहरू गार्डन में लंबे समय से बंद पड़ी बच्चों की ट्रेन को पुनः प्रारंभ कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर ने उद्यानों में भ्रमण हेतु आए वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा पार्कों में लंबे समय से बंद पड़े फव्वारों को चालू करने एवं खराब पड़े झूलों की मरम्मत के निर्देश दिए। आमजन द्वारा मुख्यतः शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याएं अवगत कराई गईं, जिनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त कृष्णगोपाल माली, तहसीलदार विनीत चौधरी तथा यूआईटी के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- पति को टुकड़े कर के नाली में फेका1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के गणगौर होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा, जिसके तहत प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष झोटा द्वारा संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों की रक्षा हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संतोष अग्रवाल और गोपाल गुप्ता, जयपुर जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी को पद पर नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों के साथ ही उपस्थित पत्रकारों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष झोटा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कमलनयन सिंह को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाएं तथा पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों, गरिमा और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा का सशक्त मंच है। प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) विगत कई वर्षों से देशभर में पत्रकारों के हित, सुरक्षा, अधिकारों एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। वर्तमान में संगठन 22 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए देश में लाखों की संख्या में पत्रकार जुड़ रहे हैं और निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है। AIJ का यह विस्तार न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पत्रकार समाज में इसके प्रति विश्वास और जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जो भी ऊर्जावान पत्रकार साथी भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) संगठन में सदस्य बनना चाहते हैं वो इसकी सदस्यता लें सकते हैं। इसकी सदस्यता निःशुल्क है। संगठन देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर पत्रकारों के सम्मान के लिए समारोह आयोजित करता है। प्रदेश अध्यक्ष झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) पत्रकारों को जिला, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूखंड आवंटन, रोड़वेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने, आपदा एवं दुर्घटना में पत्रकार के परिवार को सहायता दिलवाने, पत्रकार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने एवं पत्रकार एवं परिवार को निःशुल्क चिकित्सा के प्रयास के साथ पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और अधिक सशक्त रूप से उठाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा। जो संगठन की एकजुटता और सम्मान की भावना को दर्शाता है। बैठक के दौरान संतोष अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, कमलनयन सिंह, केशव सिंह सोलंकी एवं संदीप अग्रवाल सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।4
- 🌺🌺🌺🌺🙏🙏🏻🌺🌺🌺🌺🌺SRI Lakshminath Bhagvan Siv Sankar Ji Vasakraj Maharaj 🙏🏽 ♥️ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 🙏🏽 ❤️ Aapki SDA SARVDA JAY Ho JAY Ho ♥️ 🙏🏽 Aap Hi Aap Ho 🙏🏽 HARI OM OM NMO BHAGVATE VASUYDEVAY 🌹 🌷 🙏🏽 HARI OM 🕉 SIVAY NAMAH 🌺🙏🏻❤️💖💙1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- डूंगला- पेंशनर 60 वर्ष तक विभिन्न दरियाओ में गोते लगाकर इतना परिपक्व हो जाता है कि उनको ऊंच नीच भेदभाव दिशा का ज्ञान बोध होता है। यही परिपक्वता देश को दिशा देने का काम करती है वहीं मानव जाति के कल्याण में एक और एक 11 का काम करती है । उक्त बात सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने राजस्थान पेंशनर समाज के 22 वे वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर कहीं । यहा यह बतादे की राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला का 22 वा वार्षिक अधिवेशन अरावली की पहाड़ियों पर निर्मित जैन दिवाकर तपोवन भवन गोशाला परिसर में रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक थे। अध्यक्षता पेंशनर समाज जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश उपाध्याय सेवानिवृत्ति उपाधीक्षक राजस्थान पुलिस, अनिल कुमार एटीओ, मुकेश खटीक पूर्व प्रधान, पूरण अहीर डूंगला मंडल अध्यक्ष, डूंगला प्रशासक पति लाल सिंह रावत थे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा मा एलवा के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पेंशनर समाज द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत माला शाल तिलक द्वारा किया गया। स्वागत भाषण लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि मंत्री दक ने पेंशनर समाज को एक नई दिशा देने वाला बताते हुए कहा कि पेंशनर 60 वर्ष तक विभिन्न दरियाओ में गोते लगाते हुए इतना परिपक्व हो जाता है कि उसको ऊंच नीच भेदभाव दिशा का ज्ञान बोध होता है। ईसी ज्ञान को आने वाली पीढ़ी को समाहित करने को लेकर विभिन्न प्रकार के पहलुओं के साथ ज्ञान बांटने का कार्य करते हुए देश को दिशा प्रदान करता है । डूंगला उप शाखा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि डूंगला शाखा पेंशनर के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए उनका हर एक कार्य मैं आने वाली कठिनाई को दूर करने का प्रयास करते हुए उनका समाधान करता है । यही एक सच्ची समाज सेवा है । इस मौके पर ग्राम पंचायत डूंगला द्वारा पेंशनर समाज के भवन हेतु भूमिका पट्टा जारी किया गया था जिसको मंत्री दक ने अधिवेशन के अवसर पर पेंशनर समाज अध्यक्ष को सोपा वही उनके द्वारा भवन निर्माण के लिए ₹5 लाख की घोषणा की । इसके साथ ही ₹11 हजार उनकी तरफ से दिया गया । वही कहां की मोदी सरकार में विकास के लिए कहीं धन की कमी नहीं है । बस शर्त उसका सही उपयोग हो । उन्होंने अंत में यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मेरे द्वारा निरंतर खुले हुए हैं । इसके बाद उप शाखा डूंगला के अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया का जिला शाखा द्वारा विवेचन किया गया। अतिथियों में मानमल के साथ राम सिंह द्वारा उपस्थित पेंशनर को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर अपनी समस्या का समाधान निकालना होगा। संगठन में ही शक्ति है संगठन ही मुश्किल से मुश्किल कार्य को अपने विवेक से हल करने की क्षमता रखता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मदनलाल नलवाया द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर का सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरू शंकर व्यास, जिला मंत्री गिरिराज प्रसाद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष यशवंत दशोरा, कार्यालय मंत्री मनोहर लाल सोनी रमेश चंद्र दशोरा, राजकुमार दशोरा सहायक जिला कोषाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप दीक्षित सत्यनारायण भट्ट उपस्थित थे। इसके साथ ही का कानोड़ ब्लॉक से नारायण सिंह मेघराज कुलमी थे। निंबाहेड़ा से मानमल शर्मा, यसवंत राव कदम ,मानक लाल बजाज ,अब्दुल सलीम खान थे तो भदेसर से अमर सिंह मेहता ,राम सिंह ,रमेश भट्ट ,राधेश्याम मेनारिया, उमेश मेहता, कैलाश चंद्र बोहरा ,सवालाल रेगर उपस्थित थे। इसके साथ पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला के कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित सदस्य उपस्थित थे। डूंगला उप शाखा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा इसी प्रकार सहयोग बनाने की अपील की।5
- Post by सुनील कुमार खटीक1