Shuru
Apke Nagar Ki App…
Duniya direct news big breaking India BRICS Chairship ||* * *संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को अब और नहीं टाला जा सकता।* *- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*
Duniya Direct news
Duniya direct news big breaking India BRICS Chairship ||* * *संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को अब और नहीं टाला जा सकता।* *- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ऑपरेशन प्रहार: लिंक रोड पुलिस ने 1200 नशीली गोलियों के साथ 2 तस्करों को दबोचा। गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चेकिंग के दौरान दो शातिर नशीली दवा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खाटू श्याम इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क के पास से दिल्ली निवासी अजय उर्फ पुनीत और पंकज उर्फ वासु को हिरासत में लिया। अभियुक्तों के कब्जे से 1200 अवैध अल्प्राजोलम (Alprazolam) नशीली गोलियां, एक मोटरसाइकिल और 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे यह नशीली गोलियां दिल्ली से चोरी-छिपे लाते थे और दिल्ली-गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के प्रताप नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लिंक रोड पर धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक शख्स की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है जहां आज सुबह करीब 8.00 बजे थाना नंदग्राम पर सूचना मिलती है कि नेहरू नगर में एक घर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल थाना नंदग्राम पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर देखा गया तो एक व्यक्ति अश्वनी उर्फ आशु पुत्र मुकेश (उम्र लगभग 35 वर्ष) की मृत्यु हो गई है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। वहीं मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मौके कानून-व्यवस्था कायम है।1
- मुरादनगर पालिका को लेकर कथित “गोदी मीडिया” की भूमिका पर उठे सवाल, पत्रकारिता के नाम पर पक्षपात के आरोप मुरादनगर। मुरादनगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों कथित तौर पर कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो स्वयं को पत्रकार बताते हैं। स्थानीय स्तर पर लियाकत बोस नामक व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी विवाद सामने आया है आरोप है कि लियाकत बोस नगरपालिका से जुड़े मामलों में निष्पक्ष पत्रकारिता करने के बजाय कथित रूप से एकतरफा तरीके से खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं और सरकारी व्यवस्था से जुड़े तथ्यों को निष्पक्ष रूप से सामने रखना है, न कि किसी संस्था या व्यक्ति के पक्ष में प्रचार करना इसी को लेकर सवाल उठ रहा है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताता है तो क्या उसके पास पत्रकारिता से संबंधित आवश्यक पहचान, संस्थान से अधिकृत नियुक्ति अथवा अन्य वैध प्रमाण मौजूद हैं? यदि नहीं, तो उसके द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों की जांच आवश्यक है हालांकि, लियाकत बोस के संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आना भी आवश्यक है। यदि उनके पास पत्रकारिता से संबंधित वैध दस्तावेज अथवा आरोपों के संबंध में कोई स्पष्टीकरण है, तो उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाना चाहिए पत्रकारिता की आड़ में किसी भी प्रकार की मनमानी पर रोक जरूरी स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। ऐसे में पत्रकारिता के नाम पर यदि कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है या किसी सरकारी संस्था के पक्ष में लगातार एकतरफा प्रचार करता है, तो संबंधित अधिकारियों और पत्रकार संगठनों को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए अब देखना यह है कि मुरादनगर पालिका और संबंधित प्रशासन ऐसे मामलों में कोई जांच करता है या नहीं, और यह भी कि स्वयं को पत्रकार बताने वाले व्यक्तियों की पत्रकारिता संबंधी वैधता की जांच किस स्तर पर की जाती है।1
- दरबार गाजियाबाद यूपी 14 राम भैया भगत जी ph number 8527233646# #pablik #UttarPradesh #share #viral #ViralVideoFacebook all India## USA ##1
- दिल्ली: ब्रिक्स डिनर में शामिल होने के लिए एक बस में सवार योगी *दिल्ली: ब्रिक्स डिनर में शामिल होने के लिए एक बस में सवार योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फड़णवीस, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव,* *केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, शिवराज चौहान, सर्वानंद सोनेवाल, निर्मला सीतारमण, जितिन प्रसाद, एसपी बघेल, शांतनु ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, रेखा गुप्ता, पुष्कर धामी, श्रीपाद नाइक और अन्य मंत्री.*1
- Duniya direct news big breaking India BRICS Chairship ||* * *संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को अब और नहीं टाला जा सकता।* *- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*1
- गाजियाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम का अखिलेश यादव पर हमला: बोले— हार का बहाना तलाश रही स्पा। गाजियाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। ईवीएम और मतदाता सूची पर अखिलेश के बयानों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सपा 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी तय हार का बहाना अभी से ढूंढ रही है। उन्होंने तंज कसा कि जब सपा जीतती है तब ईवीएम सही होती है, लेकिन हारते ही संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगती है। मतदाता सूची और SIR के मुद्दों पर डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है और चुनाव में अभी समय है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सपा की कोई दाल नहीं गलेगी और भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।3
- अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार।चार चोरी की कारें और फर्जी नंबर प्लेट बरामद, गाजियाबाद-हरियाणा-दिल्ली एनसीआर में करते थे वारदात। जनपद गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच और थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर और सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार कारें और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी गाजियाबाद के साथ-साथ हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। वाहन चोरी करने के बाद उनकी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता था।संयुक्त पुलिस टीम ने जांच और सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बरामद चारों कारों के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बाइट : श्री अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध।1
- बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को दबोचा। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने बीमा पॉलिसी धारकों से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विभिन्न बीमा कंपनियों के ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर पॉलिसी धारकों से संपर्क करते थे और उन्हें बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने या रिफंड दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे।गिरोह के सदस्य फोन पर पॉलिसी से जुड़ी जानकारी देकर पीड़ितों का विश्वास जीतते थे। इसके बाद रिन्यूअल या रिफंड की प्रक्रिया के नाम पर उनसे पैसे और अन्य जानकारी हासिल कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था।मामले का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और ठगी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। बाइट — श्री अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध, गाजियाबाद।1