logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जब चूल्हे बुझ रहे हो तो दावों की रोशनी देर तक टिकेगी ? बांदा गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई ने आम जनता, खासकर महिलाओं की रसोई को संकट में डाल दिया है, लेकिन सरकार अब भी “कोई कमी नहीं” का दावा कर रही है। समाजवादी महिला सभा, बांदा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा गया पत्र इसी जमीनी हकीकत को उजागर करता है।ईरान-इजरायल तनाव का हवाला देना आसान है, पर कमजोर आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। सवाल साफ है—जब चूल्हे बुझ रहे हों, तो दावे किस काम के?यदि हालात नहीं सुधरे, तो यह असंतोष जल्द ही सड़कों पर दिखाई देगा।

10 hrs ago
user_Amod Kumar
Amod Kumar
रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

जब चूल्हे बुझ रहे हो तो दावों की रोशनी देर तक टिकेगी ? बांदा गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई ने आम जनता, खासकर महिलाओं की रसोई को संकट में डाल दिया है, लेकिन सरकार अब भी “कोई कमी नहीं” का दावा कर रही है। समाजवादी महिला सभा, बांदा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा गया पत्र इसी जमीनी हकीकत को उजागर करता है।ईरान-इजरायल तनाव का हवाला देना आसान है, पर कमजोर आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। सवाल साफ है—जब चूल्हे बुझ रहे हों, तो दावे किस काम के?यदि हालात नहीं सुधरे, तो यह असंतोष जल्द ही सड़कों पर दिखाई देगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम 3 लाख 58 हजार 600 रुपये,एक अवैध तमंचा,कारतूस और स्कैनर मशीन बरामद की है।
    1
    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम 3 लाख 58 हजार 600 रुपये,एक अवैध तमंचा,कारतूस और स्कैनर मशीन बरामद की है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा- जनपद बांदा में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी महिला सभा का आक्रोश सामने आया है। संगठन की महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। समाजवादी महिला सभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति को सुचारु नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस समस्या का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है, जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रही हैं। संगठन ने केंद्र और प्रदेश सरकार के उस बयान को भी कठघरे में खड़ा किया है, जिसमें गैस की कोई कमी न होने की बात कही गई है। महिला सभा का कहना है कि यह बयान पूरी तरह जमीनी हकीकत से दूर है और आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करता है। महिला सभा ने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई, तो समाजवादी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है और अब सभी की नजरें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
    1
    बांदा- जनपद बांदा में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी महिला सभा का आक्रोश सामने आया है। संगठन की महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
समाजवादी महिला सभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति को सुचारु नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस समस्या का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है, जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रही हैं।
संगठन ने केंद्र और प्रदेश सरकार के उस बयान को भी कठघरे में खड़ा किया है, जिसमें गैस की कोई कमी न होने की बात कही गई है। महिला सभा का कहना है कि यह बयान पूरी तरह जमीनी हकीकत से दूर है और आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करता है।
महिला सभा ने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई, तो समाजवादी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है और अब सभी की नजरें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन! बांदा में डीआईजी, डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च बांदा में आगामी नवरात्रि और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीआईजी, डीएम और एसपी ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान आम लोगों, व्यापारियों और महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील भी की। #Banda #RouteMarch #UPPolice #FestivalAlert #Navratri2026 #EidUlFitr #MissionShakti #LawAndOrder #BreakingNews
    1
    त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन!
बांदा में डीआईजी, डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
बांदा में आगामी नवरात्रि और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीआईजी, डीएम और एसपी ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान आम लोगों, व्यापारियों और महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील भी की।
#Banda #RouteMarch #UPPolice #FestivalAlert #Navratri2026 #EidUlFitr #MissionShakti #LawAndOrder #BreakingNews
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​● राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, ईमानदार एसडीएम के खिलाफ रची जा रही साजिशों का किया पर्दाफाश ​● "राजस्व की लूट और पर्यावरण का कत्ल बर्दाश्त नहीं": बुंदेलखंड इंसाफ सेना की दोटूक चेतावनी ​बांदा | 19 मार्च, 2026 जनपद में जड़ें जमा चुके बालू माफियाओं और उनके रसूखदार आकाओं के खिलाफ बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। अवैध खनन के काले कारोबार और ईमानदार अधिकारियों को निशाना बनाने की साजिशों को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनपद की भयावह स्थिति से अवगत कराया है। ​ईमानदार कलम और रसूख के बीच टकराव ​प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नोमानी ने खुलासा किया कि नरैनी एसडीएम द्वारा अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर की जा रही सख्त कार्रवाई से खनन सिंडिकेट में खलबली मची हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया अब सीधे टकराव के बजाय पर्दे के पीछे से ईमानदार अधिकारियों के विरुद्ध गहरी साजिशें रच रहे हैं। नोमानी ने सचेत किया कि यदि समय रहते इन अराजक तत्वों पर नकेल नहीं कसी गई, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। ​"जब अधिकारी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हैं, तो माफिया तंत्र उन्हें अस्थिर करने की साजिश रचता है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ऐसे किसी भी कुचक्र को सफल नहीं होने देगी।" — ए.एस. नोमानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ​राजस्व को चपत और प्रकृति से खिलवाड़ ​मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बांदा की नदियों का सीना छलनी कर न केवल पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुँचाई जा रही है, बल्कि शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना भी लगाया जा रहा है। राजनीतिक रसूख की आड़ में फल-फूल रहे इस खेल को अब बुंदेलखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। ​सेना की हुंकार: ये हैं प्रमुख मांगें ​कठोर दंडात्मक कार्रवाई: अवैध खनन में लिप्त माफियाओं और उनके मददगारों को चिन्हित कर जेल भेजा जाए। ​अधिकारियों को सुरक्षा: माफियाओं के निशाने पर आए ईमानदार अधिकारियों को विशेष सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग मिले। ​सिंडिकेट का खात्मा: खनन माफिया और सफेदपोशों के गठजोड़ को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। ​चेतावनी: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान नहीं लिया, तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना जनहित में सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।
    1
    #Apkiawajdigital
​● राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, ईमानदार एसडीएम के खिलाफ रची जा रही साजिशों का किया पर्दाफाश
​● "राजस्व की लूट और पर्यावरण का कत्ल बर्दाश्त नहीं": बुंदेलखंड इंसाफ सेना की दोटूक चेतावनी
​बांदा | 19 मार्च, 2026
जनपद में जड़ें जमा चुके बालू माफियाओं और उनके रसूखदार आकाओं के खिलाफ बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। अवैध खनन के काले कारोबार और ईमानदार अधिकारियों को निशाना बनाने की साजिशों को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनपद की भयावह स्थिति से अवगत कराया है।
​ईमानदार कलम और रसूख के बीच टकराव
​प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नोमानी ने खुलासा किया कि नरैनी एसडीएम द्वारा अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर की जा रही सख्त कार्रवाई से खनन सिंडिकेट में खलबली मची हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया अब सीधे टकराव के बजाय पर्दे के पीछे से ईमानदार अधिकारियों के विरुद्ध गहरी साजिशें रच रहे हैं। नोमानी ने सचेत किया कि यदि समय रहते इन अराजक तत्वों पर नकेल नहीं कसी गई, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।
​"जब अधिकारी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हैं, तो माफिया तंत्र उन्हें अस्थिर करने की साजिश रचता है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ऐसे किसी भी कुचक्र को सफल नहीं होने देगी।"
— ए.एस. नोमानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष
​राजस्व को चपत और प्रकृति से खिलवाड़
​मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बांदा की नदियों का सीना छलनी कर न केवल पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुँचाई जा रही है, बल्कि शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना भी लगाया जा रहा है। राजनीतिक रसूख की आड़ में फल-फूल रहे इस खेल को अब बुंदेलखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
​सेना की हुंकार: ये हैं प्रमुख मांगें
​कठोर दंडात्मक कार्रवाई: अवैध खनन में लिप्त माफियाओं और उनके मददगारों को चिन्हित कर जेल भेजा जाए।
​अधिकारियों को सुरक्षा: माफियाओं के निशाने पर आए ईमानदार अधिकारियों को विशेष सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग मिले।
​सिंडिकेट का खात्मा: खनन माफिया और सफेदपोशों के गठजोड़ को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए।
​चेतावनी: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान नहीं लिया, तो बुंदेलखंड इंसाफ सेना जनहित में सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया गया महंगाई गैस को लेकर और आपूर्ति को लेकर महिलाओं ने आक्रोश जताया कि अगर एयरपोर्ट नहीं हुई तो हम धरना प्रदर्शन के जो भी कदम उठाया जाएगा प्रशासन जिम्मेदार होगा
    1
    महिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया गया महंगाई गैस को लेकर और आपूर्ति को लेकर महिलाओं ने आक्रोश जताया कि अगर एयरपोर्ट नहीं हुई तो हम धरना प्रदर्शन के जो भी कदम उठाया जाएगा प्रशासन जिम्मेदार होगा
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई ने आम जनता, खासकर महिलाओं की रसोई को संकट में डाल दिया है, लेकिन सरकार अब भी “कोई कमी नहीं” का दावा कर रही है। समाजवादी महिला सभा, बांदा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा गया पत्र इसी जमीनी हकीकत को उजागर करता है।ईरान-इजरायल तनाव का हवाला देना आसान है, पर कमजोर आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। सवाल साफ है—जब चूल्हे बुझ रहे हों, तो दावे किस काम के?यदि हालात नहीं सुधरे, तो यह असंतोष जल्द ही सड़कों पर दिखाई देगा।
    1
    बांदा गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई ने आम जनता, खासकर महिलाओं की रसोई को संकट में डाल दिया है, लेकिन सरकार अब भी “कोई कमी नहीं” का दावा कर रही है। समाजवादी महिला सभा, बांदा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा गया पत्र इसी जमीनी हकीकत को उजागर करता है।ईरान-इजरायल तनाव का हवाला देना आसान है, पर कमजोर आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। सवाल साफ है—जब चूल्हे बुझ रहे हों, तो दावे किस काम के?यदि हालात नहीं सुधरे, तो यह असंतोष जल्द ही सड़कों पर दिखाई देगा।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • यह ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समस्या सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी है, पहले कमरतोड़ महंगाई और अब इस परेशानी से उनका जीवन और भी बदतर होता जा रहा है। संगठन ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयान आम जनता और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानियों को अनदेखा कर रहे हैं। समाजवादी महिला सभा बांदा ने मांग की है कि पूरे भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा न होने पर समाजवादी कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
    4
    यह ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समस्या सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी है, पहले कमरतोड़ महंगाई और अब इस परेशानी से उनका जीवन और भी बदतर होता जा रहा है।
संगठन ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयान आम जनता और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानियों को अनदेखा कर रहे हैं।
समाजवादी महिला सभा बांदा ने मांग की है कि पूरे भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा न होने पर समाजवादी कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 500 ईंटें,करीब 20 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद किया है।
    1
    पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 500 ईंटें,करीब 20 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा
ट्रैक्टर बरामद किया है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.