कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता पर विशेष रूप से चर्चा की गई तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को सराहा गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। महिला दिवस हर वर्ष 08 मार्च को मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना और उन्हें समान अवसर दिलाने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला समूह, छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सिलीमा, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सुरभि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, श्री कौशल कुमार समग्र शिक्षा ,प्रमंडल कार्यक्रम सामान्य किलकारी बाल भवन पुर्णिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ किलकारी के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया । इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को प्रेजेंट करने वाले डेयर टू डांस एकेडमी के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति की गई, सृजन कला मंडल के द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी गई एवं श्रीमती चांदनी शुक्ला द्वारा दहेज पर आधारित लोक गायन गायन की प्रस्तुति दी गई। सुधांशु लोक कला मंच के द्वारा कजरी नृत्य प्रस्तुति, बिहार लोक सांस्कृतिक मंच के द्वारा विद्यापति रचित रचना का संगीतमय प्रस्तुति, श्रीमती शिवानी के द्वारा मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति की गई, जीविका दीदी को भी सम्मानित किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल के द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन सुचित्रा देवी के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया एवं उनको अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया !
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता पर विशेष रूप से चर्चा की गई तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को सराहा गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। महिला दिवस हर वर्ष 08 मार्च को मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना और उन्हें समान अवसर दिलाने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला समूह, छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, वरीय उप समाहर्ता
श्रीमती सिलीमा, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सुरभि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, श्री कौशल कुमार समग्र शिक्षा ,प्रमंडल कार्यक्रम सामान्य किलकारी बाल भवन पुर्णिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ किलकारी के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया । इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को प्रेजेंट करने वाले डेयर टू डांस एकेडमी के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति की गई, सृजन कला मंडल के द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी गई एवं श्रीमती चांदनी शुक्ला द्वारा दहेज पर आधारित लोक गायन गायन की प्रस्तुति दी गई। सुधांशु लोक कला मंच के द्वारा कजरी नृत्य प्रस्तुति, बिहार लोक सांस्कृतिक मंच के द्वारा विद्यापति रचित रचना का संगीतमय प्रस्तुति, श्रीमती शिवानी के द्वारा मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति की गई, जीविका दीदी को भी सम्मानित किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल के द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन सुचित्रा देवी के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया एवं उनको अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया !
- या अल्लाह! आलम-ए-इस्लाम को ताक़त और इत्तेहाद अता फ़रमा: बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी1
- कसबा के पूर्व विधायक सैयद गुलाम हुसैन के निधन पर शोक कसबा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जनाब सैयद गुलाम हुसैन साहब के इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को सीमांचल की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। वे एक अनुभवी एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति दें। लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Md firoz Alam1
- बारसोई मद्य निषेध विभाग ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आजमनगर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई विभाग को पूर्व में समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई शिकायत में बताया गया था कि क्षेत्र के कुछ गांवों में अवैध रूप से चुलाई शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है जिससे सामाजिक माहौल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है प्राप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर सहित आसपास के कई आदिवासी गांवों में छापामारी की छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तालामई मरांडी और सुनीता मुर्मू के रूप में की गई वहीं कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 12 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराया जा रहा है और अवैध शराब के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं1
- Post by Danish Alam1
- होली पर्व के दिन रंग व मजाक करना पड़ा भारी दो पक्षों के बीच जमकर चला लाठी डंडा 7 व्यक्ति घायल मुकदमा दर्ज जाँच शुरू।1
- संजीव कुमार सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई भाजपा पूर्णिया के सम्मानित जिला महामंत्री श्री संजीव कुमार सिंह को भाजपा पूर्णिया का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जलालगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर जलालगढ़ मंडल की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री सिंह के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी। मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।1