logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर के बस्सी उपखंड स्थित बांसखोह कस्बे में नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को लेकर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना ने निरीक्षण किया। आगामी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपखंड अधिकारी ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और अन्य व्यक्तियों को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि 2 दिन में खुद दुकानदारों ने अपना सामान नहीं हटाया, तो प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार को भी जानकारी दी है। निरीक्षण से पहले, नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना और आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष ने उपखंड अधिकारी को आने वाले मेले की व्यवस्थाओं, सड़क की स्थिति और पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बांसखोह पटवारी विकास कुमार, कनिष्ठ सहायक मनोज मीणा और ट्रस्ट सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, नाथूलाल मीणा, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल, रामनारायण कोटोत्या, कृष्ण अवतार गुप्ता, शंभुदयाल जांगिड़ व कैलाश सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है।

11 hrs ago
user_Yogesh Kumar Gupta
Yogesh Kumar Gupta
पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

जयपुर के बस्सी उपखंड स्थित बांसखोह कस्बे में नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को लेकर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना ने निरीक्षण किया। आगामी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपखंड अधिकारी ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और अन्य व्यक्तियों को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि

1b7a3a01-981f-4c97-a109-f8812ea74a49

2 दिन में खुद दुकानदारों ने अपना सामान नहीं हटाया, तो प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार को भी जानकारी दी है। निरीक्षण से पहले, नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना और आए हुए सभी अतिथियों का

d1f2f7ef-207a-4bd0-81e2-da6729d04ce9

माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष ने उपखंड अधिकारी को आने वाले मेले की व्यवस्थाओं, सड़क की स्थिति और पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बांसखोह पटवारी विकास कुमार, कनिष्ठ सहायक मनोज मीणा और

03be58e2-2d19-4cac-ac4a-ee616312d371

ट्रस्ट सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, नाथूलाल मीणा, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल, रामनारायण कोटोत्या, कृष्ण अवतार गुप्ता, शंभुदयाल जांगिड़ व कैलाश सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयपुर के बांसखोह स्थित जागेश्वर मठ महादेव मंदिर में आज कबूतरों को चुग्गा डालने का बेहद सुंदर नजारा सामने आया है। मंदिर परिसर में कबूतरों को दाना चुगाते समय का यह दृश्य बेहद आकर्षक और दर्शनीय लग रहा है।
    1
    जयपुर के बांसखोह स्थित जागेश्वर मठ महादेव मंदिर में आज कबूतरों को चुग्गा डालने का बेहद सुंदर नजारा सामने आया है। मंदिर परिसर में कबूतरों को दाना चुगाते समय का यह दृश्य बेहद आकर्षक और दर्शनीय लग रहा है।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    4 min ago
  • राजस्थान सरकार ने प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य के सभी डिलीवरी पॉइंट पर तैनात स्त्रीरोग विशेषज्ञों की संबंधित मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नियमित रूप से मेंटरिंग की जाएगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अगले पांच दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण और एसओपी की जानकारी दी जाएगी। बैठक में प्रसव के दौरान होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव (पीपीएच) के प्रभावी प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके तहत प्रदेश की सभी 108 आपातकालीन एम्बुलेंस में एंटी-शॉक एनएएसजी गार्मेंट उपलब्ध कराया जाएगा और इसके उपयोग के लिए पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और आयरन थेरेपी की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सप्ताह के अंत तक सभी अस्पतालों में 'प्रसव सखी' काउंटर स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
    1
    राजस्थान सरकार ने प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य के सभी डिलीवरी पॉइंट पर तैनात स्त्रीरोग विशेषज्ञों की संबंधित मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नियमित रूप से मेंटरिंग की जाएगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अगले पांच दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण और एसओपी की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में प्रसव के दौरान होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव (पीपीएच) के प्रभावी प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके तहत प्रदेश की सभी 108 आपातकालीन एम्बुलेंस में एंटी-शॉक एनएएसजी गार्मेंट उपलब्ध कराया जाएगा और इसके उपयोग के लिए पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और आयरन थेरेपी की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सप्ताह के अंत तक सभी अस्पतालों में 'प्रसव सखी' काउंटर स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मानसरोवर के मुहाना थाना क्षेत्र में कई मंदिरों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक लंबे समय से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरी कर रहा था, जिसे अब पुलिस की कार्रवाई के तहत दबोच लिया गया है।
    1
    मानसरोवर के मुहाना थाना क्षेत्र में कई मंदिरों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक लंबे समय से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरी कर रहा था, जिसे अब पुलिस की कार्रवाई के तहत दबोच लिया गया है।
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला है। अपनी मांगों को बुलंद करते हुए बड़ी संख्या में छात्र जयपुर स्थित पत्रिका गेट पर एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों के इस आक्रोश और प्रदर्शन का मुख्य कारण दिल्ली में हुआ लाठीचार्ज भी है। दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में छात्र लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग कर रहे हैं।
    1
    राजस्थान की राजधानी जयपुर में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला है। अपनी मांगों को बुलंद करते हुए बड़ी संख्या में छात्र जयपुर स्थित पत्रिका गेट पर एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।

छात्रों के इस आक्रोश और प्रदर्शन का मुख्य कारण दिल्ली में हुआ लाठीचार्ज भी है। दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में छात्र लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग कर रहे हैं।
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परीक्षाओं में हो रहे कथित घोटालों और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाए हुए है और सत्ता पक्ष के खिलाफ अपना विरोध जता रही है।
    1
    पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परीक्षाओं में हो रहे कथित घोटालों और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाए हुए है और सत्ता पक्ष के खिलाफ अपना विरोध जता रही है।
    user_Fact post news
    Fact post news
    Media company जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान के दौसा में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत आम चुनाव-2026 की तैयारियों को सुव्यवस्थित तथा समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। गठित प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा और आगे की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 27 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों तथा सहायक प्रभारियों की उपस्थिति में चुनाव संबंधी दायित्वों, कार्ययोजना और आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहकर अपने-अपने प्रकोष्ठों की तैयारियों के साथ भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
    1
    राजस्थान के दौसा में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत आम चुनाव-2026 की तैयारियों को सुव्यवस्थित तथा समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। गठित प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा और आगे की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 27 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों तथा सहायक प्रभारियों की उपस्थिति में चुनाव संबंधी दायित्वों, कार्ययोजना और आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहकर अपने-अपने प्रकोष्ठों की तैयारियों के साथ भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • दौसा में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। शिविर में पहुंची जनता से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे पूछा कि उन्हें शिविर के माध्यम से किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं तथा लाभ लेने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। मौके पर मिली शिकायतों के संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत और प्रभावी निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद जिला कलक्टर ने बांदीकुई उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस पूरे निरीक्षण के दौरान बांदीकुई उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    दौसा में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में पहुंची जनता से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे पूछा कि उन्हें शिविर के माध्यम से किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं तथा लाभ लेने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। मौके पर मिली शिकायतों के संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत और प्रभावी निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसके बाद जिला कलक्टर ने बांदीकुई उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस पूरे निरीक्षण के दौरान बांदीकुई उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश और राजस्थान में पार्टी का जनाधार लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल और बिहार के चुनावों में कांग्रेस के विधायक दो अंकों में भी नहीं जीत सके और अब खोया जनाधार पाने के लिए पार्टी बैसाखियों के सहारे चलने की कोशिश कर रही है। राठौड़ के अनुसार, अपने शासनकाल में परीक्षार्थियों की सुध न लेने वाली कांग्रेस आज विद्यार्थियों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान आए दिन नेटबंदी किए जाने के बावजूद 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और इस वजह से 34 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आत्महत्याएं कर लीं। उस समय कांग्रेस नेताओं को अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की मानसिक स्थिति का जरा भी ख्याल नहीं आया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता आज सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं, जबकि उनके समय में ही सर्वाधिक पेपर लीक हुए तथा शिक्षा मंत्री के रूप में कई प्रकार से नाम सामने आए। इसके अलावा, कांग्रेस के समय राजस्थान में बेरोजगारी दर पूरे देश में दूसरे नंबर पर थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीते पौने तीन वर्षों में कांग्रेस एक भी जनआंदोलन खड़ा नहीं कर पाई है। कांग्रेस इस मुगालते में है कि वह गुमराह करके विद्यार्थियों को अपने पीछे खड़ा कर लेगी, लेकिन राज्य का विद्यार्थी और नौजवान सब समझता है। राठौड़ ने कहा कि आज कांग्रेस पर ‘उल्टे बांस बरेली को’ की कहावत चरितार्थ हो रही है और पार्टी के इस षड्यंत्र में कोई भी आने वाला नहीं है।
    1
    पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश और राजस्थान में पार्टी का जनाधार लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल और बिहार के चुनावों में कांग्रेस के विधायक दो अंकों में भी नहीं जीत सके और अब खोया जनाधार पाने के लिए पार्टी बैसाखियों के सहारे चलने की कोशिश कर रही है। राठौड़ के अनुसार, अपने शासनकाल में परीक्षार्थियों की सुध न लेने वाली कांग्रेस आज विद्यार्थियों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान आए दिन नेटबंदी किए जाने के बावजूद 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और इस वजह से 34 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आत्महत्याएं कर लीं। उस समय कांग्रेस नेताओं को अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की मानसिक स्थिति का जरा भी ख्याल नहीं आया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता आज सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं, जबकि उनके समय में ही सर्वाधिक पेपर लीक हुए तथा शिक्षा मंत्री के रूप में कई प्रकार से नाम सामने आए। इसके अलावा, कांग्रेस के समय राजस्थान में बेरोजगारी दर पूरे देश में दूसरे नंबर पर थी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीते पौने तीन वर्षों में कांग्रेस एक भी जनआंदोलन खड़ा नहीं कर पाई है। कांग्रेस इस मुगालते में है कि वह गुमराह करके विद्यार्थियों को अपने पीछे खड़ा कर लेगी, लेकिन राज्य का विद्यार्थी और नौजवान सब समझता है। राठौड़ ने कहा कि आज कांग्रेस पर ‘उल्टे बांस बरेली को’ की कहावत चरितार्थ हो रही है और पार्टी के इस षड्यंत्र में कोई भी आने वाला नहीं है।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.