दौसा में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। शिविर में पहुंची जनता से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे पूछा कि उन्हें शिविर के माध्यम से किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं तथा लाभ लेने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। मौके पर मिली शिकायतों के संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत और प्रभावी निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद जिला कलक्टर ने बांदीकुई उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस पूरे निरीक्षण के दौरान बांदीकुई उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
दौसा में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। शिविर में पहुंची जनता से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे पूछा कि उन्हें शिविर के माध्यम से किस तरह
की सुविधाएं मिल रही हैं तथा लाभ लेने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। मौके पर मिली शिकायतों के संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत और प्रभावी निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद जिला कलक्टर ने बांदीकुई
उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस पूरे निरीक्षण के दौरान बांदीकुई उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- राजस्थान के दौसा में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत आम चुनाव-2026 की तैयारियों को सुव्यवस्थित तथा समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। गठित प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा और आगे की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 27 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों तथा सहायक प्रभारियों की उपस्थिति में चुनाव संबंधी दायित्वों, कार्ययोजना और आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहकर अपने-अपने प्रकोष्ठों की तैयारियों के साथ भाग लेने के निर्देश दिए हैं।1
- दौसा में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। शिविर में पहुंची जनता से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे पूछा कि उन्हें शिविर के माध्यम से किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं तथा लाभ लेने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। मौके पर मिली शिकायतों के संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तुरंत और प्रभावी निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद जिला कलक्टर ने बांदीकुई उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों व कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस पूरे निरीक्षण के दौरान बांदीकुई उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।4
- राजस्थान के दौसा ज़िले के बसवा में शुक्रवार को छात्रों ने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित बल प्रयोग और लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से उपखंड कार्यालय तक रैली निकालते हुए छात्रों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रस्तुत करने वाले छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से असंबद्ध होकर अपने स्तर पर यह मांग उठा रहे हैं। ज्ञापन में छात्रों ने दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से इस्तीफे की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, नीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच कराने, धांधली व अनियमितताओं में शामिल दलालों और अधिकारियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा जंतर-मंतर पर बैठे छात्रों की मांगों को सुनकर उनके खिलाफ कोई दमनात्मक कार्रवाई न करने की मांग रखी गई है। विद्यार्थियों ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि देश के भविष्य की शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता का सवाल है। उन्होंने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों को न्याय दिलाने और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।1
- पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश और राजस्थान में पार्टी का जनाधार लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल और बिहार के चुनावों में कांग्रेस के विधायक दो अंकों में भी नहीं जीत सके और अब खोया जनाधार पाने के लिए पार्टी बैसाखियों के सहारे चलने की कोशिश कर रही है। राठौड़ के अनुसार, अपने शासनकाल में परीक्षार्थियों की सुध न लेने वाली कांग्रेस आज विद्यार्थियों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान आए दिन नेटबंदी किए जाने के बावजूद 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और इस वजह से 34 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आत्महत्याएं कर लीं। उस समय कांग्रेस नेताओं को अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की मानसिक स्थिति का जरा भी ख्याल नहीं आया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता आज सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं, जबकि उनके समय में ही सर्वाधिक पेपर लीक हुए तथा शिक्षा मंत्री के रूप में कई प्रकार से नाम सामने आए। इसके अलावा, कांग्रेस के समय राजस्थान में बेरोजगारी दर पूरे देश में दूसरे नंबर पर थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीते पौने तीन वर्षों में कांग्रेस एक भी जनआंदोलन खड़ा नहीं कर पाई है। कांग्रेस इस मुगालते में है कि वह गुमराह करके विद्यार्थियों को अपने पीछे खड़ा कर लेगी, लेकिन राज्य का विद्यार्थी और नौजवान सब समझता है। राठौड़ ने कहा कि आज कांग्रेस पर ‘उल्टे बांस बरेली को’ की कहावत चरितार्थ हो रही है और पार्टी के इस षड्यंत्र में कोई भी आने वाला नहीं है।1
- दौसा जिले के लालसोट में होटल और कैफे की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पनपने से रोकने के लिए लालसोट थाना पुलिस ने शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया। थानाधिकारी हरलाल मीना के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस टीम ने होटल केशर गुलाब, राधिका, मिलन, सूर्या, प्रेम, सम्राट कैफे और डेलाइट कैफे समेत कई प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी होटल या कैफे में कोई अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए पाबंद किया कि भविष्य में गैरकानूनी गतिविधि सामने आने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी हरलाल मीना ने स्पष्ट किया कि लालसोट में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और होटल-कैफे सहित सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी आगे भी जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि शुरू न्यूज ऐप द्वारा दौसा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनजागरूकता से जुड़े पुलिस अभियानों को जनता तक पहुंचाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारियों से जानकारी साझा करने के अनुरोध के बाद अब इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस की सक्रिय कार्रवाइयों से जुड़ी खबरें लगातार मिल रही हैं।4
- "महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के तहत लालसोट पुलिस थाने में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वृत्ताधिकारी सुरेंद्र सिंह और थानाधिकारी हरलाल मीणा ने महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा तथा सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। अधिकारियों ने 1090 और 112 हेल्पलाइन नंबर, राजकॉप सिटीजन ऐप, आत्मरक्षा के तरीके, गुड टच-बैड टच तथा साइबर सुरक्षा के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया। आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों से आई करीब 300 महिलाओं तथा छात्राओं ने भाग लिया।3
- राजस्थान सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 'महिला सुरक्षा संकल्प' अभियान के तहत लालसोट पुलिस थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीना और वृताधिकारी लालसोट सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, महिला संगठन, समाज सेविका संगठन, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मूलचंद कॉलेज, बालिका स्कूल, बी.एड कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थियों तथा ग्रामीण इलाकों की करीब 300 से अधिक महिलाओं, बच्चियों और समाज सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सीओ लालसोट द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090 और 112 के बारे में बताया गया। साथ ही सभी के एंड्रॉइड मोबाइल में 'राजकोप सिटीजन ऐप' डाउनलोड करवाकर SOS और अन्य बिंदुओं की जानकारी दी गई। आयोजन में महिला कांस्टेबल द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा 'गुड टच-बैड टच' के बारे में बताया गया। इसके अलावा, छोटी से छोटी छेड़खानी या बदमाशी की घटना को पुलिस से शेयर करने और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए किसी को भी ओटीपी न देने के संबंध में जागरूक किया गया।4
- दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे पूछा कि शिविर के माध्यम से सुविधाएं प्राप्त करने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। प्राप्त शिकायतों के संबंध में उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने बांदीकुई उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बांदीकुई उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1