logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे पूछा कि शिविर के माध्यम से सुविधाएं प्राप्त करने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। प्राप्त शिकायतों के संबंध में उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने बांदीकुई उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बांदीकुई उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_पत्रकार दीपक सैनी
पत्रकार दीपक सैनी
Court reporter Dausa, Rajasthan•
8 hrs ago

दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूंटला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे पूछा कि शिविर के माध्यम से सुविधाएं प्राप्त करने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। प्राप्त शिकायतों के संबंध में उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने बांदीकुई उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बांदीकुई उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयपुर के बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष के नेतृत्व में मीडिया कर्मी योगेश कुमार गुप्ता को माला और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
    4
    जयपुर के बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष के नेतृत्व में मीडिया कर्मी योगेश कुमार गुप्ता को माला और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सवाई माधोपुर के बामनवास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश और शिक्षक कालूराम प्रजापत ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया है। इस दौरान अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधारोपण का संदेश दिया। अभियान के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकर लाल मीणा ने पेड़ों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन और शुद्ध पर्यावरण का आधार हैं। इसके साथ ही आमजन से अपने घर, खेत और बगीचों में पौधारोपण करने की अपील की गई है।
    1
    सवाई माधोपुर के बामनवास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश और शिक्षक कालूराम प्रजापत ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया है। इस दौरान अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधारोपण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकर लाल मीणा ने पेड़ों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन और शुद्ध पर्यावरण का आधार हैं। इसके साथ ही आमजन से अपने घर, खेत और बगीचों में पौधारोपण करने की अपील की गई है।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अलवर की बैरेर ग्राम पंचायत में PWD (लोक निर्माण विभाग) की घोर लापरवाही के कारण सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई है। जलभराव और कीचड़ की इस समस्या से बच्चों की पढ़ाई पर पानी का साया मंडरा रहा है और मासूम नौनिहाल हाथों में जूते-चप्पल लेकर गंदे पानी के बीच से स्कूल जाने को मजबूर हैं। सड़क पर फैले इस गंदे पानी और जलभराव के कारण कई मासूम बच्चों की स्कूल की किताबें भीग चुकी हैं, तो वहीं कई बच्चों की चप्पलें पानी के बहाव में बह गईं। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि इस समस्या को लेकर PWD के AEN को बार-बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद लापरवाह अधिकारियों के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी। अधिकारियों और प्रशासन की लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने अब सीधे जिला कलेक्टर से गुहार लगाकर हस्तक्षेप की माँग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा की राह में यूं ही सिस्टम की बदहाली का पानी बहता रहेगा या जिम्मेदार अफ़सरों पर कोई कार्रवाई होगी?
    1
    अलवर की बैरेर ग्राम पंचायत में PWD (लोक निर्माण विभाग) की घोर लापरवाही के कारण सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई है। जलभराव और कीचड़ की इस समस्या से बच्चों की पढ़ाई पर पानी का साया मंडरा रहा है और मासूम नौनिहाल हाथों में जूते-चप्पल लेकर गंदे पानी के बीच से स्कूल जाने को मजबूर हैं।

सड़क पर फैले इस गंदे पानी और जलभराव के कारण कई मासूम बच्चों की स्कूल की किताबें भीग चुकी हैं, तो वहीं कई बच्चों की चप्पलें पानी के बहाव में बह गईं। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि इस समस्या को लेकर PWD के AEN को बार-बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद लापरवाह अधिकारियों के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी।

अधिकारियों और प्रशासन की लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने अब सीधे जिला कलेक्टर से गुहार लगाकर हस्तक्षेप की माँग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा की राह में यूं ही सिस्टम की बदहाली का पानी बहता रहेगा या जिम्मेदार अफ़सरों पर कोई कार्रवाई होगी?
    user_राजगढ़
    राजगढ़
    News Anchor राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजस्थान सरकार ने प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य के सभी डिलीवरी पॉइंट पर तैनात स्त्रीरोग विशेषज्ञों की संबंधित मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नियमित रूप से मेंटरिंग की जाएगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अगले पांच दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण और एसओपी की जानकारी दी जाएगी। बैठक में प्रसव के दौरान होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव (पीपीएच) के प्रभावी प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके तहत प्रदेश की सभी 108 आपातकालीन एम्बुलेंस में एंटी-शॉक एनएएसजी गार्मेंट उपलब्ध कराया जाएगा और इसके उपयोग के लिए पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और आयरन थेरेपी की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सप्ताह के अंत तक सभी अस्पतालों में 'प्रसव सखी' काउंटर स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
    1
    राजस्थान सरकार ने प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि राज्य के सभी डिलीवरी पॉइंट पर तैनात स्त्रीरोग विशेषज्ञों की संबंधित मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नियमित रूप से मेंटरिंग की जाएगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अगले पांच दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण और एसओपी की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में प्रसव के दौरान होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव (पीपीएच) के प्रभावी प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके तहत प्रदेश की सभी 108 आपातकालीन एम्बुलेंस में एंटी-शॉक एनएएसजी गार्मेंट उपलब्ध कराया जाएगा और इसके उपयोग के लिए पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और आयरन थेरेपी की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सप्ताह के अंत तक सभी अस्पतालों में 'प्रसव सखी' काउंटर स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मानसरोवर के मुहाना थाना क्षेत्र में कई मंदिरों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक लंबे समय से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरी कर रहा था, जिसे अब पुलिस की कार्रवाई के तहत दबोच लिया गया है।
    1
    मानसरोवर के मुहाना थाना क्षेत्र में कई मंदिरों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक लंबे समय से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरी कर रहा था, जिसे अब पुलिस की कार्रवाई के तहत दबोच लिया गया है।
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जयपुर के बस्सी उपखंड स्थित बांसखोह कस्बे में नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को लेकर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना ने निरीक्षण किया। आगामी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपखंड अधिकारी ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और अन्य व्यक्तियों को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि 2 दिन में खुद दुकानदारों ने अपना सामान नहीं हटाया, तो प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार को भी जानकारी दी है। निरीक्षण से पहले, नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना और आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष ने उपखंड अधिकारी को आने वाले मेले की व्यवस्थाओं, सड़क की स्थिति और पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बांसखोह पटवारी विकास कुमार, कनिष्ठ सहायक मनोज मीणा और ट्रस्ट सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, नाथूलाल मीणा, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल, रामनारायण कोटोत्या, कृष्ण अवतार गुप्ता, शंभुदयाल जांगिड़ व कैलाश सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है।
    4
    जयपुर के बस्सी उपखंड स्थित बांसखोह कस्बे में नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को लेकर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना ने निरीक्षण किया। आगामी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपखंड अधिकारी ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और अन्य व्यक्तियों को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि 2 दिन में खुद दुकानदारों ने अपना सामान नहीं हटाया, तो प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार को भी जानकारी दी है।

निरीक्षण से पहले, नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना और आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष ने उपखंड अधिकारी को आने वाले मेले की व्यवस्थाओं, सड़क की स्थिति और पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बांसखोह पटवारी विकास कुमार, कनिष्ठ सहायक मनोज मीणा और ट्रस्ट सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, नाथूलाल मीणा, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल, रामनारायण कोटोत्या, कृष्ण अवतार गुप्ता, शंभुदयाल जांगिड़ व कैलाश सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला है। अपनी मांगों को बुलंद करते हुए बड़ी संख्या में छात्र जयपुर स्थित पत्रिका गेट पर एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों के इस आक्रोश और प्रदर्शन का मुख्य कारण दिल्ली में हुआ लाठीचार्ज भी है। दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में छात्र लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग कर रहे हैं।
    1
    राजस्थान की राजधानी जयपुर में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला है। अपनी मांगों को बुलंद करते हुए बड़ी संख्या में छात्र जयपुर स्थित पत्रिका गेट पर एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।

छात्रों के इस आक्रोश और प्रदर्शन का मुख्य कारण दिल्ली में हुआ लाठीचार्ज भी है। दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में छात्र लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग कर रहे हैं।
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परीक्षाओं में हो रहे कथित घोटालों और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाए हुए है और सत्ता पक्ष के खिलाफ अपना विरोध जता रही है।
    1
    पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परीक्षाओं में हो रहे कथित घोटालों और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाए हुए है और सत्ता पक्ष के खिलाफ अपना विरोध जता रही है।
    user_Fact post news
    Fact post news
    Media company जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • दौसा के सिकराय उपखंड क्षेत्र में मानपुर थाना अंतर्गत धुलकोट NH 21 पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक चौपहिया कार के सामने अचानक सांड आ जाने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
    1
    दौसा के सिकराय उपखंड क्षेत्र में मानपुर थाना अंतर्गत धुलकोट NH 21 पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक चौपहिया कार के सामने अचानक सांड आ जाने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.