logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

@आजाद हिंद फौज पराक्रम रेजीमेंट जिला कमांड अजमेर#जय हिंद #जय हिंद की सेना# short video viral trading

19 hrs ago
user_Moinuddin Khan  स्वाधीन भारत
Moinuddin Khan स्वाधीन भारत
Media Consultant अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
19 hrs ago

@आजाद हिंद फौज पराक्रम रेजीमेंट जिला कमांड अजमेर#जय हिंद #जय हिंद की सेना# short video viral trading

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर में घरेलू परेशानियों से तंग आकर एक पुलिस से रिटायर्ड बुजुर्ग ने आनासागर झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अलवर गेट थाने के कांस्टेबल मान सिंह ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए झील में कूदकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की पहचान पुलिस से रिटायर्ड चन्द्रभान के रूप में हुई है, जो लंबे समय से घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से परेशान था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बुजुर्ग से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह परिवार के व्यवहार से काफी दुखी था। इसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर उसे इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया। फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    अजमेर में घरेलू परेशानियों से तंग आकर एक पुलिस से रिटायर्ड बुजुर्ग ने आनासागर झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अलवर गेट थाने के कांस्टेबल मान सिंह ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए झील में कूदकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की पहचान पुलिस से रिटायर्ड चन्द्रभान के रूप में हुई है, जो लंबे समय से घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से परेशान था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बुजुर्ग से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह परिवार के व्यवहार से काफी दुखी था। इसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर उसे इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया। फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अजमेर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स का है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार इस चोरी में करीब 18 लाख रुपये के जेवरात का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
    1
    अजमेर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स का है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश को चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पीड़ित पवन कुमार के अनुसार इस चोरी में करीब 18 लाख रुपये के जेवरात का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी* ब्यावर, 08 अप्रैल। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक श्रीमती बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।
    1
    *पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी*
ब्यावर, 08 अप्रैल।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक श्रीमती बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • ब्यावर जिले के मसूदा तहसील अंतर्गत कुशलपुरा निवासी पीड़ित पिता सावर सिंह अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण मामले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री का अपहरण गत 2 मार्च 2026 को पिंटू सिंह नामक युवक ने किया था, जिसके संबंध में मसूदा थाने में मुकदमा संख्या 62/2026 भी दर्ज है। पिता का कहना है कि पुलिस और अनुसंधान अधिकारी को नामजद जानकारी देने और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही बालिका का कोई सुराग लगा है। आरोपी को आदतन अपराधी बताते हुए पीड़ित पिता ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पुत्री की जान का खतरा जताया है और स्पष्ट किया है कि यदि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। देखिए इस मामले पर हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    ब्यावर जिले के मसूदा तहसील अंतर्गत कुशलपुरा निवासी पीड़ित पिता सावर सिंह अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण मामले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री का अपहरण गत 2 मार्च 2026 को पिंटू सिंह नामक युवक ने किया था, जिसके संबंध में मसूदा थाने में मुकदमा संख्या 62/2026 भी दर्ज है। पिता का कहना है कि पुलिस और अनुसंधान अधिकारी को नामजद जानकारी देने और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही बालिका का कोई सुराग लगा है। आरोपी को आदतन अपराधी बताते हुए पीड़ित पिता ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पुत्री की जान का खतरा जताया है और स्पष्ट किया है कि यदि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। देखिए इस मामले पर हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • वैष्णव समाज का स्नेह मिलन व विनायक प्रसादी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत वैष्णव समाज ब्यावर जिला स्तर पर 8 मार्च को आयोजित प्रथम आर्दश निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन के एक माह बाद विवाह समिति द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया विवाह सम्मेलन समिति के उपाध्यक्ष श्रीदास वैष्णव,रास ने बताया की सामुहिक विवाह सम्मेलन के शानदार ऐतिहासिक भव्य और दिव्य सफल आयोजन की खुशी में विनायक महाराज की प्रसादी का आयोजन रखा गया इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसे सर्वसम्मति से सर्व मान्य किया गया! विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद हरिव्यासी व वैष्णव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रावत द्वारा सभी नव विवाहित 11 वर वधु को कन्या दान राशि, उपहार व पोशाक भेंट देकर शुभकामनाएं दी! चतुर्थ सम्प्रदाय वैष्णव समाज ब्यावर के अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रावत ने आगंतुक सभी समाज बन्धुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया! इस अवसर पर रामगोपाल,मदनदास, बृजकिशोर, रामगोपाल, दशरथदास, विजयप्रकाश, गोविन्द दास, प्रेमदास,भगवती प्रसाद, ओमप्रकाश,सांवलदास बलाड़ा, खेमदास, बुद्दादास, जगदीश प्रसाद,कमल किशोर, दिनेश,सांवरदास, रमेश दास इत्यादि समाज बन्धु उपस्थित रहे! सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीदास वैष्णव, रास ने किया!
    1
    वैष्णव समाज का स्नेह मिलन व विनायक प्रसादी
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
वैष्णव समाज ब्यावर जिला स्तर पर 8 मार्च को आयोजित प्रथम आर्दश निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन के एक माह बाद विवाह समिति द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया विवाह सम्मेलन समिति के उपाध्यक्ष श्रीदास वैष्णव,रास ने बताया की सामुहिक विवाह सम्मेलन के शानदार ऐतिहासिक भव्य और दिव्य सफल आयोजन की खुशी में विनायक महाराज की प्रसादी का आयोजन रखा गया इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसे सर्वसम्मति से सर्व मान्य किया गया! विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद हरिव्यासी व वैष्णव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रावत द्वारा सभी नव विवाहित 11 वर वधु को कन्या दान राशि, उपहार व पोशाक भेंट देकर शुभकामनाएं दी! चतुर्थ सम्प्रदाय वैष्णव समाज ब्यावर के अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रावत ने आगंतुक सभी समाज बन्धुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया!
इस अवसर पर रामगोपाल,मदनदास, बृजकिशोर, रामगोपाल, दशरथदास, विजयप्रकाश, गोविन्द दास, प्रेमदास,भगवती प्रसाद, ओमप्रकाश,सांवलदास बलाड़ा, खेमदास, बुद्दादास, जगदीश प्रसाद,कमल किशोर, दिनेश,सांवरदास, रमेश दास इत्यादि समाज बन्धु उपस्थित रहे!
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीदास वैष्णव, रास ने किया!
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • https://www.facebook.com/share/v/18MYzUEYak/ शिक्षकों की हुंकार: छुट्टियों में कटौती का विरोध, रिक्त पद भरने की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना के आह्वान पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राम चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरी लाल प्रजापत ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग में एक जुलाई के स्थान पर 21 जून से स्कूल खोलने और ग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। बदा राम अणकिया ने कहा कि राजस्थान जैसे विषम जलवायु वाले प्रदेश में जून की भीषण गर्मी में विद्यालय खोलना छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वहीं हुकमी चंद मिश्रा ने मांग रखी कि यदि 21 जून से स्कूल खोले जाते हैं तो सरकार को विद्यार्थियों के लिए गर्मी से बचाव के पर्याप्त प्रबंध करने चाहिए तथा शिक्षकों को न्यूनतम 30 पीएल अवकाश दिया जाए। अर्जुन कुमावत ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जगा राम मीणा ने बताया कि प्रमुख मांगों में पारदर्शी तबादला नीति लागू करना, तबादलों पर लगी रोक हटाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवर्ग के स्थानांतरण शुरू करना, लंबित पदोन्नतियां करना, रिक्त पदों को शीघ्र भरना और जर्जर विद्यालय भवनों के लिए बजट उपलब्ध करवाना शामिल है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 17 मई को जयपुर में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान अर्जुन कुमावत, बाबूलाल प्रजापत, पहलाद कुमार मीणा (जवाजा), आईदान राम मिंडा, महेंद्र सिंह, कुंठा काठात, प्रकाश बढ़ियासर, लिखमाराम सीरवी, जगराम मीणा, जगदीश दगदी, महेंद्र डाबी, जग्गा राम राठौर, महेंद्र कुमार बैरवा, महेंद्र कुमार टेलर, प्रहलाद सिंह सांखला, विजय शंकर मिश्रा, लालचंद कोरानी, सलाउद्दीन, कुलदीप सिंह धालीवाल, भगवान दास सोलंकी, रघुवीर पारीक, रामचंद्र छाबा, खियां राम कुमावत, हरलाल रोज, धनराज मीणा, ओम प्रकाश प्रजापत, अशोक सिंह देवल, प्रकाश माली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    https://www.facebook.com/share/v/18MYzUEYak/
शिक्षकों की हुंकार: छुट्टियों में कटौती का विरोध, रिक्त पद भरने की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी
बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना के आह्वान पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राम चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरी लाल प्रजापत ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग में एक जुलाई के स्थान पर 21 जून से स्कूल खोलने और ग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है।
बदा राम अणकिया ने कहा कि राजस्थान जैसे विषम जलवायु वाले प्रदेश में जून की भीषण गर्मी में विद्यालय खोलना छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वहीं हुकमी चंद मिश्रा ने मांग रखी कि यदि 21 जून से स्कूल खोले जाते हैं तो सरकार को विद्यार्थियों के लिए गर्मी से बचाव के पर्याप्त प्रबंध करने चाहिए तथा शिक्षकों को न्यूनतम 30 पीएल अवकाश दिया जाए।
अर्जुन कुमावत ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जगा राम मीणा ने बताया कि प्रमुख मांगों में पारदर्शी तबादला नीति लागू करना, तबादलों पर लगी रोक हटाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवर्ग के स्थानांतरण शुरू करना, लंबित पदोन्नतियां करना, रिक्त पदों को शीघ्र भरना और जर्जर विद्यालय भवनों के लिए बजट उपलब्ध करवाना शामिल है।
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 17 मई को जयपुर में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने के दौरान अर्जुन कुमावत, बाबूलाल प्रजापत, पहलाद कुमार मीणा (जवाजा), आईदान राम मिंडा, महेंद्र सिंह, कुंठा काठात, प्रकाश बढ़ियासर, लिखमाराम सीरवी, जगराम मीणा, जगदीश दगदी, महेंद्र डाबी, जग्गा राम राठौर, महेंद्र कुमार बैरवा, महेंद्र कुमार टेलर, प्रहलाद सिंह सांखला, विजय शंकर मिश्रा, लालचंद कोरानी, सलाउद्दीन, कुलदीप सिंह धालीवाल, भगवान दास सोलंकी, रघुवीर पारीक, रामचंद्र छाबा, खियां राम कुमावत, हरलाल रोज, धनराज मीणा, ओम प्रकाश प्रजापत, अशोक सिंह देवल, प्रकाश माली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    48 min ago
  • अजमेर से खबर अजमेर गेगल टोल पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रक के टायर आगे से हुए अलग, आगे खड़ी कार को भी मारी जोरदार टक्कर, कार में सवार पांच लोग हुए घायल, एक टोल बूथ को भी उड़ाया, सूचना के अनुसार ट्रक चालक नशे में था धुत,किशनगढ़ से अजमेर किया रेफर, घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है इलाज, एक की हालत बताई जा रही है गंभीर,घायलों में शाहाबाद, मोहम्मद कैफ, गुलाब अहमद, मोहम्मद सेफ और महिला मीनू घायल, साथी एक टोलकर्मी के हल्की-फुल्की आई चोट, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मामले में कर रही है जांच पड़ताल।।
    1
    अजमेर से खबर 
अजमेर गेगल टोल पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर,
ट्रक के टायर आगे से हुए अलग,
आगे खड़ी कार को भी मारी जोरदार टक्कर, 
कार में सवार पांच लोग हुए घायल, 
एक टोल बूथ को भी उड़ाया,
सूचना के अनुसार ट्रक चालक नशे में था धुत,किशनगढ़ से अजमेर किया रेफर, घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है इलाज, 
एक की हालत बताई जा रही है गंभीर,घायलों में शाहाबाद, मोहम्मद कैफ, गुलाब अहमद, मोहम्मद सेफ और महिला मीनू  घायल, साथी एक टोलकर्मी के हल्की-फुल्की आई चोट, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मामले में कर रही है जांच पड़ताल।।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अजमेर के पनशील नगर स्थित वी-मार्ट के सामने तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शास्त्री नगर निवासी सरिता कंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरिता कंवर खरीदारी के लिए वी-मार्ट आई थीं। खरीदारी के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं, पीछे से आ रही तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कृष्णगंज थाना पुलिस के एएसआई अर्जुन राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    अजमेर के पनशील नगर स्थित वी-मार्ट के सामने तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शास्त्री नगर निवासी सरिता कंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरिता कंवर खरीदारी के लिए वी-मार्ट आई थीं। खरीदारी के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं, पीछे से आ रही तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कृष्णगंज थाना पुलिस के एएसआई अर्जुन राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.