https://www.facebook.com/share/v/18MYzUEYak/ शिक्षकों की हुंकार: छुट्टियों में कटौती का विरोध, रिक्त पद भरने की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना के आह्वान पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राम चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरी लाल प्रजापत ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग में एक जुलाई के स्थान पर 21 जून से स्कूल खोलने और ग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। बदा राम अणकिया ने कहा कि राजस्थान जैसे विषम जलवायु वाले प्रदेश में जून की भीषण गर्मी में विद्यालय खोलना छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वहीं हुकमी चंद मिश्रा ने मांग रखी कि यदि 21 जून से स्कूल खोले जाते हैं तो सरकार को विद्यार्थियों के लिए गर्मी से बचाव के पर्याप्त प्रबंध करने चाहिए तथा शिक्षकों को न्यूनतम 30 पीएल अवकाश दिया जाए। अर्जुन कुमावत ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जगा राम मीणा ने बताया कि प्रमुख मांगों में पारदर्शी तबादला नीति लागू करना, तबादलों पर लगी रोक हटाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवर्ग के स्थानांतरण शुरू करना, लंबित पदोन्नतियां करना, रिक्त पदों को शीघ्र भरना और जर्जर विद्यालय भवनों के लिए बजट उपलब्ध करवाना शामिल है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 17 मई को जयपुर में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान अर्जुन कुमावत, बाबूलाल प्रजापत, पहलाद कुमार मीणा (जवाजा), आईदान राम मिंडा, महेंद्र सिंह, कुंठा काठात, प्रकाश बढ़ियासर, लिखमाराम सीरवी, जगराम मीणा, जगदीश दगदी, महेंद्र डाबी, जग्गा राम राठौर, महेंद्र कुमार बैरवा, महेंद्र कुमार टेलर, प्रहलाद सिंह सांखला, विजय शंकर मिश्रा, लालचंद कोरानी, सलाउद्दीन, कुलदीप सिंह धालीवाल, भगवान दास सोलंकी, रघुवीर पारीक, रामचंद्र छाबा, खियां राम कुमावत, हरलाल रोज, धनराज मीणा, ओम प्रकाश प्रजापत, अशोक सिंह देवल, प्रकाश माली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

- *पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी* ब्यावर, 08 अप्रैल। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक श्रीमती बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।1
- सावधान रहें- इंटरनेट के दुरुपयोग से बढ़ रहे साइबर अपराध -जिला न्यायाधीश का विद्यार्थियों को संदेश सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्यावर द्वारा संचालित ज्तंदेवितउपदह ज्नमेकंल अभियान के अंतर्गत मंगल न्यूटन उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हारून, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश ब्यावर) द्वारा विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग एवं बढ़ते साइबर अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अपने संबोधन में न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग अत्यधिक बढ़ गया है । जिसके साथ-साथ साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, हैकिंग, फर्जी ऐप तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों एवं आमजन को सतर्क और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज की नई पीढ़ी तकनीक में निपुण है । लेकिन इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इंटरनेट ज्ञान का एक अनमोल स्रोत है । यह एक ऐसी लाइब्रेरी है जो हर समय हमारी जेब में उपलब्ध रहती है। इसके माध्यम से शोध, जानकारी एवं संचार अत्यंत सरल हो गया है । किन्तु इसके दुरुपयोग से गंभीर कानूनी परिणाम भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या कॉल पर विश्वास न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने चेताया कि कई बार निजी चैट या स्क्रीनशॉट का दुरुपयोग कर व्यक्तियों को ब्लैकमेल या कानूनी विवादों में फंसाया जा सकता है। विद्यार्थियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग सदैव एक निश्चित उद्देश्य के साथ करें तथा कार्य पूर्ण होते ही उसका उपयोग बंद कर दें। बिना उद्देश्य के लगातार ऑनलाइन रहने से समय की हानि के साथ शारीरिक व मानसिक प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेट पर उपलब्ध अनेक जानकारियां भ्रामक या असत्य हो सकती हैं । अतः किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पूर्व उसके स्रोत की पुष्टि करना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इंटरनेट को अपने जीवन को बेहतर बनाने का साधन बनाएं, न कि उसे अपने जीवन को नियंत्रित करने दें। किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या शंका होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर “कोर्ट वाली दीदी” शिकायत पेटी के संबंध में भी जानकारी दी गई । जिसमें विद्यार्थी अपनी समस्याएं एवं प्रश्न लिखकर डाल सकते हैं । जिनका समाधान विधिक प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या रेचल एवं स्टाफ द्वारा न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर कमल कुमार, न्यायिक अधिकारीगण प्रवीण चौहान, पंकज सांखला, ब्रह्मानंद शर्मा, मौनिका चौधरी, सुषमा जाखड़, सतीश फानिन एवं हर्षित शर्मा द्वारा भी ब्यावर न्यायक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में साक्षरता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।2
- 🙏🏻 जय श्री कृष्णा मेरे ☎️ मोबाइल नंबर हे 👉🏻 7073274011 व 73 57 57 07 07 🗓️ आज ( 10 ) जनवरी 2026 को 👉🏻 पाली के नया गांव स्थित हनुमान वाटिका के पास 🐍 सांप आ गया था , लखमीचंद जी द्वारा 📞 सूचना मिलने पर में 🚨 तुरंत मौके पर पहुंची और 🐍 सांप को रेस्क्यू किया ☺️ ये सांप ( चेकर्ड कीलबैक प्रजाति का है , मादा ) इसकी उम्र लगभग ( 3 साल हे ) 💃🏻 दिव्या जैन मेरा नाम हे और पाली जिले की पहली ओर एकमात्र 💃🏻 महिला हु जो सांप पकड़ने का काम करती हु 🗓️ 2020 से में ये काम कर रही हु तब से मेरा ये 👉🏻 ( 1,510 नंबर ) 🐍 सांप हे , 6 सालों में मैने ( 1,510 ) 🐍 सांप पकड़ लिए हे इस सांप को पाली के दूर जंगल में छोड़ रही हु 🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन टीम पाली 🙂2
- Post by Kailash Fulwari1
- आज अजमेर के एसपी कार्यालय के बाहर अलवर गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बेटी के पिता ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए खुद पर डीजल डालकर आग लगाने का असफल प्रयास किया। पीड़ित पिता का का आरोप है कि किसी लड़के ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना कर फसाया जिससे लड़की ने खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए अलवर गेट थाने के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके थे अलवर गेट थाना पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ कोई काईवाई नही कर रही , उसी से परेशान होकर आज एक पिता ने न्याय नहीं मिलने पर अपने पर डाला डीजल डाल लिया। गनीमत रही कि यह घटनाक्रम देख तुरंत पुलिस के जवानों ने उसे बचा लिया1
- राजस्थान अजमेर जिले के बस स्टैंड से एक महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही प्लास्टिक के कट्टे व कपडे के बोरे में अवैध डोडा चुरा 45.420 किलोग्राम जब्त एक कार अल्टो कार नम्बर RJ 06 CD 5661 मय 02 नम्बर प्लेट जब्त महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेज अजमेर राजेन्द्र सिंह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व राजेश कसाना आरपीएस वृताधिकारी वृत ब्यावर के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी टीम प्रभारी विजय सिंह उ.नि. मय डीएसटी टीम के एवं पुलिस थाना जवाजा टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते एक अल्टो कार में अवैध परिवहन करते प्लास्टिक के कट्टे व कपड़े के बोरे में भरा डोडा चुरा कुल वजन 45.420 किलोग्राम को जब्त किया गया। घटना का विवरण: दिनाक 07.04.2026 को समय करीब 03.20 पीएम पर जवाजा थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम मय जवाजा थाना टीम द्वारा अपराध नियन्त्रण हेतु हाईवे पर दूदपुरा सूरजपुरा रोड पर गश्त करते समय एक संदिग्ध अल्टो कार नम्बर RJ 06 CD 5661 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने पुलिस को बावर्दी देखकर कार को तेजगति से भगाकर सूरजपुरा के पास जंगल की तरफ ले गया। जिसका पीछा करने पर कार चालक व उसका साथी कार को जंगल में छोड़कर घनी झाड़ियों में भाग गये । जिनका पुलिस टीम द्वारा काफी पीछा करने पर भी दोनों जगल की घनी झाडियो का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अल्टो कार को चेक किया तो कार में प्लास्टिक के कटटे व कपडे के बोरे में अवैध डोडा चुरा भरा होना पाया गया । जिसका कुल वजन 45.420 किलोग्राग एवं परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार तथा कार में रखी 02 नम्बर प्लेट जिन पर RJ 19 CE 4292 नम्बर अंकित थे को नियमानुसार जब्त किया गया व उक्त संबंध में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना जवाजा पर प्रकरण दर्ज किया गया। मौके से फरार हुये दोनों आरोपियों की पतारसी के प्रयास जारी है। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पुलिस टीम में दीपाराम उप निरीक्षक पुलिस थाना जवाजा, विजय सिह उप निरीक्षक डीएसटी ब्यावर, राजेश हैड कानि पुलिस थाना जवाजा,मांगीलाल कानि 544 डीएसटी ब्यावर, सुरेन्द्र सिंह कानि डीएसटी ब्यावर, दिनेश चन्द कानि डीएसटी ब्यावर,भवानी सिह कानि डीएसटी ब्यावर, जितेन्द्र कानि पुलिस थाना जवाजा, मनोहर लाल कानि पुलिस थाना जवाजा,भवानी सिह चालक कानि पुलिस थाना जवाजा टीम में रहे । जिसमें (विशेष योगदान डीएसटी ब्यावर जिला ब्यावर) का रहा।1
- सावधान! आपका खोया हुआ एक डॉक्यूमेंट आपको बना सकता है अपराधी?1
- पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।3