Shuru
Apke Nagar Ki App…
होटल के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात संडीला, हरदोई के सदर बाजार में मुरादाबाद होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. बिलाल के मुताबिक वह होटल के अंदर बैठा था, इसी दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक बरामद करने की मांग की है।
Star Bharat News 24
होटल के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात संडीला, हरदोई के सदर बाजार में मुरादाबाद होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. बिलाल के मुताबिक वह होटल के अंदर बैठा था, इसी दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक बरामद करने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नाहल पहुंचे प्रताप सिंह चौहान, रिजवान के निधन पर परिजनों से मिलकर जताया शोक। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ 24। जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा-58 के ग्राम नाहल निवासी शाहिद जी के बेटे रिजवान के आकस्मिक निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के भावी उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत रिजवान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रताप सिंह चौहान ने परिवार के लिए इस दुख को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा में मुस्तफ़ीन, नूर अली, हाजी, ज़ाहिद, ज़ाकिर हुसैन सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित साथी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत रिजवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।1
- टटीरी में तालाब की मिट्टी उठाने को लेकर विवाद, भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी BAGHPAT DESK: बागपत। टटीरी कस्बे में तालाब सुंदरीकरण के लिए मिट्टी उठाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की मिट्टी दूध प्लांट में भेजी जा रही है, लेकिन इसके लिए आसपास के किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है। भाकियू कार्यकर्ता प्रदीप धामा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि मिट्टी उठाने का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। प्रदीप धामा ने कहा कि यदि तालाब के सुंदरीकरण के लिए नियमानुसार मिट्टी उठाकर दूध प्लांट में भेजी जा रही है, तो उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाना और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देना गलत है। प्रदीप धामा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ इस तरह की कार्रवाई जारी रही या किसी निर्दोष व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया, तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मामले को लेकर बैठक करने की भी बात कही। वहीं, एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।1
- राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर में सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर क्या कहा...... मेरठ सेंट्रल मार्केट में अवैध इमारत के तोड़े जाने के बाद भाजपा नेताओं की नींद टूटी है, अब उन्होंने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है और बताया कि उन्होंने उनके लिए एक नई स्कीम बनाई है...1
- कपड़े के शोरूम में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, मेरठ के आबूलेन बाजार का मामला मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात आबलेन स्थित एक कपड़े के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।1
- मेरठ: प्रभावित दुकानदारों को राहत देने की तैयारी, सरकारी जमीन पर बनेंगी दुकानें!1
- थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा खुद को चोट पहुंचाने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला का इलाज कराने व अग्रिम कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय की बाईट1
- मेरठ शराब के ठेके के 2 सेल्समैनों द्वारा दबंगई:एक युवक को पीटा:वीडियो वायरल:देखिए पूरी खबर का वीडियो मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर! थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि वीडियो ग्राम लिसाड़ी स्थित शराब की दुकान के सामने का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने ठेके के 2 सेल्समैनों को हिरासत में लिया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है पूरी खबर का वीडियो देखिए3
- होटल के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात संडीला, हरदोई के सदर बाजार में मुरादाबाद होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. बिलाल के मुताबिक वह होटल के अंदर बैठा था, इसी दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक बरामद करने की मांग की है।1