Shuru
Apke Nagar Ki App…
आखिर कब तक बनेगा आदिवासी गांव सुरमा का मुख्य मार्ग, ग्रामीण परेशान।।
Firdosh journalist
आखिर कब तक बनेगा आदिवासी गांव सुरमा का मुख्य मार्ग, ग्रामीण परेशान।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आखिर कब तक बनेगा आदिवासी गांव सुरमा का मुख्य मार्ग, ग्रामीण परेशान।।1
- प्रतापगढ़: भगवा चुंगी के पास युवतियों से छेड़खानी करने वाले शोहदों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, निकाली अनोखी 'बारात' प्रतापगढ़: जिले में मनचलों और शोहदों के हौसले पस्त करने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। शहर के संवेदनशील इलाके भगवा चुंगी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत युवतियों और राहगीर महिलाओं से छेड़खानी करने वाले उपद्रवियों और शोहदों को पुलिस ने सबक सिखाते हुए उनकी शहर में अनोखी 'बारात' निकाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवा चुंगी और उसके आस-पास के बाजारों में पिछले कुछ दिनों से कुछ मनचले किस्म के युवक कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और राहगीर युवतियों पर फब्तियां कसते थे और उनका पीछा करते थे। स्थानीय नागरिकों और पीड़िताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने इस मामले पर तत्काल एक्शन लिया। पुलिस की सख्त कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन शोहदों को चिन्हित किया और धर दबोचा। पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाते हुए और अन्य मनचलों को कड़ा संदेश देने के लिए इन आरोपियों का जुलूस निकाला, जिसे स्थानीय लोगों ने 'शोहदों की बारात' का नाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के आम नागरिकों और खासकर महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं शोहदों और असामाजिक तत्वों में खौफ साफ देखा जा सकता है। प्रशासन का कड़ा संदेश जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की कोताही या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मनचलों पर नकेल कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- 🚨 मिशन शक्ति नारी अभियान | निघासन, लखीमपुर खीरी 📍 उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। नारी का सम्मान, देश का अभिमान! महिला सशक्तिकरण और जागरूकता की इस पहल की पूरी वीडियो जरूर देखें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएँ। 🙏 📢 वीडियो पसंद आए तो लाइक 👍, शेयर 🔄 और पेज को फॉलो करना न भूलें। 🚨 मिशन शक्ति नारी अभियान | निघासन, लखीमपुर खीरी 📍 उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। नारी का सम्मान, देश का अभिमान! महिला सशक्तिकरण और जागरूकता की इस पहल की पूरी वीडियो जरूर देखें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएँ। 🙏 📢 वीडियो पसंद आए तो लाइक 👍, शेयर 🔄 और पेज को फॉलो करना न भूलें।1
- लखनऊ में डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास पर ANM का हल्ला बोल- 10 हजार वेतन और स्थाईकरण की मांग को लेकर सैकड़ों ANM जमीन पर बैठीं 21 सितंबर से धरने पर बैठी ANM आज हजरतगंज में डिप्टी सीएम के आवास के बाहर पहुंचीं लखनऊ में डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास पर ANM का हल्ला बोल- 10 हजार वेतन और स्थाईकरण की मांग को लेकर सैकड़ों ANM जमीन पर बैठीं 21 सितंबर से धरने पर बैठी ANM आज हजरतगंज में डिप्टी सीएम के आवास के बाहर पहुंचीं1
- लखीमपुर खीरी के निघासन थाना के अंतर्गत चलाया गया मिशन शक्ति नारी अभियान जिसमें नारी ने सम्मान व उनके अधिकारों के लिए उठाई आवाज पूरी वीडियो देखे लखीमपुर खीरी के निघासन थाना के अंतर्गत चलाया गया मिशन शक्ति नारी अभियान जिसमें नारी ने सम्मान व उनके अधिकारों के लिए उठाई आवाज पूरी वीडियो देखे1
- Post by मंसाराम बहेलियाजी1
- सिलेंडर में लगी आग से मासूम की जलकर मौत, पांच लोग झुलसे पूरनपुर के बमनपुरी मोहल्ले में हादसे से मची चीख-पुकार पूरनपुर,पीलीभीत। नगर के मोहल्ला बमनपुरी में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए, जबकि करीब दो वर्षीय मासूम बच्ची विष्टी की जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बमनपुरी निवासी नरेश जोशी पुत्र रघुवीर प्रसाद के घर में मंगलवार सुबह खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में नरेश जोशी, उनका 14 वर्षीय पुत्र वासु, नौ वर्षीय पुत्री माही और पत्नी ज्योति झुलस गईं। वहीं, नरेश के भाई सागर जोशी की करीब दो वर्षीय पुत्री विष्टी की आग में जलकर मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची खेलने के लिए वहां आई थी।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों को बचाने में जुट गए। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारियों को दी गई। घर में रखी नकदी और जरूरी सामान समेत लाखों रुपये का नुकसान होने की बात भी सामने आई है। नरेश फास्ट फूड का काम करते हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के पायलट निर्देश शर्मा और उनके सहयोगियों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ---------- देरी से पहुंचने पर लोगों ने जताई नाराजगी घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और हंगामा किया। हादसे में मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- पूरनपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, दो साल की मासूम की जिंदा जलकर मौत; एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे पूरनपुर में उस समय कोहराम मच गया जब नगर के मोहल्ला बमनपुरी में मंगलवार सुबह खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि करीब दो वर्षीय मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बमनपुरी निवासी नरेश जोशी पुत्र रघुवीर प्रसाद के घर में मंगलवार सुबह खाना बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, वे आग की चपेट में आ गए। हादसे में गृह स्वामी नरेश जोशी, उनका 14 वर्षीय पुत्र वासु, नौ वर्षीय पुत्री माही और उनकी पत्नी ज्योति गंभीर रूप से झुलस गए। इस बीच, पड़ोस में रहने वाले सागर जोशी की करीब दो वर्षीय पुत्री विष्टी वहां खेलने के लिए आई हुई थी, जो इस भीषण आग की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की भनक लगते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड तथा संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ कोतवाल पवन पांडे भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासनिक मदद से सभी घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अंकन: सरफराज अहमद खान, कैमरापर्सन: रिसांतू अग्रवाल, अप न्यूज़ टीवी 24, पूरनपुर।1