logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौकी प्रभारी जीआरपी फाफामऊ उदयभान सिंह की सतर्कता से 28 मुकदमों वाला चेन स्नैचर गिरफ्तार जीआरपी प्रयागराज को बड़ी सफलता, 28 मुकदमों वाला शातिर चेन स्नैचर सोने की चेन के साथ गिरफ्तार प्रयागराज। रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ रही चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जीआरपी प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के आदेश पर, क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी शशिकान्त यादव के कुशल नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। दिनांक 23.09.2026 को समय करीब 11.10 बजे मुखबिर की सूचना पर फाफामऊ चौकी प्रभारी उ0नि0 उदयभान सिंह मय पुलिस टीम ने प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नं0-06 के बाहर सिविल लाइन साइड, सरकारी पम्प हाउस के पास से एक शातिर चैन स्नेचर शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार शाहगंज फकीराना टोला, थाना सोरांव, प्रयागराज (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौ

16 hrs ago
user_Rajesh Kumar
Rajesh Kumar
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

चौकी प्रभारी जीआरपी फाफामऊ उदयभान सिंह की सतर्कता से 28 मुकदमों वाला चेन स्नैचर गिरफ्तार जीआरपी प्रयागराज को बड़ी सफलता, 28 मुकदमों वाला शातिर चेन स्नैचर सोने की चेन के साथ गिरफ्तार प्रयागराज। रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ रही चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जीआरपी प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के आदेश पर, क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी शशिकान्त यादव के कुशल नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। दिनांक 23.09.2026 को समय करीब 11.10 बजे मुखबिर की सूचना पर फाफामऊ चौकी प्रभारी उ0नि0 उदयभान सिंह मय पुलिस टीम ने प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नं0-06 के बाहर सिविल लाइन साइड, सरकारी पम्प हाउस के पास से एक शातिर चैन स्नेचर शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार शाहगंज फकीराना टोला, थाना सोरांव, प्रयागराज (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी माघ मेला 2027 के दौरान संगम स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात की भारी समस्या और मीलों पैदल चलने की मजबूरी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी माघ मेला 2027 के दौरान संगम स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात की भारी समस्या और मीलों पैदल चलने की मजबूरी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रशासन और मेला प्राधिकरण ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब फाफामऊ के बेला कछार में कोई अस्थायी बस अड्डा नहीं बनाया जाएगा। लखनऊ और अयोध्या मार्ग से आने वाली उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें सीधे नए सिक्स लेन पुल के माध्यम से शहर में प्रवेश करेंगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को सीधे भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज परिसर में उतारा जाएगा, जिससे कल्पवासियों, बुजुर्गों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। शहर को जाम मुक्त रखने के लिए कुल सात अस्थायी बस स्टेशनों का जाल बिछाया जा रहा है। गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ की बसों का संचालन चीनी मिल बस स्टेशन से होगा, जबकि वाराणसी मार्ग की बसें झूंसी तथा रीवा-चित्रकूट की गाड़ियां लेप्रोसी मिशन स्टेशन पर रोकी जाएंगी। प्रयागराज, काशी और अयोध्या के 'धार्मिक सर्किट' पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बेड़े में 12 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे को 10 प्रतिशत अतिरिक्त रैक चलाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने मुख्यालय रूप से बताया है।
    1
    प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी माघ मेला 2027 के दौरान संगम स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात की भारी समस्या और मीलों पैदल चलने की मजबूरी से बड़ी राहत मिलने जा रही है।
प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी माघ मेला 2027 के दौरान संगम स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात की भारी समस्या और मीलों पैदल चलने की मजबूरी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रशासन और मेला प्राधिकरण ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
इस नई व्यवस्था के तहत अब फाफामऊ के बेला कछार में कोई अस्थायी बस अड्डा नहीं बनाया जाएगा। लखनऊ और अयोध्या मार्ग से आने वाली उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें सीधे नए सिक्स लेन पुल के माध्यम से शहर में प्रवेश करेंगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को सीधे भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज परिसर में उतारा जाएगा, जिससे कल्पवासियों, बुजुर्गों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
शहर को जाम मुक्त रखने के लिए कुल सात अस्थायी बस स्टेशनों का जाल बिछाया जा रहा है। गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ की बसों का संचालन चीनी मिल बस स्टेशन से होगा, जबकि वाराणसी मार्ग की बसें झूंसी तथा रीवा-चित्रकूट की गाड़ियां लेप्रोसी मिशन स्टेशन पर रोकी जाएंगी। प्रयागराज, काशी और अयोध्या के 'धार्मिक सर्किट' पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बेड़े में 12 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे को 10 प्रतिशत अतिरिक्त रैक चलाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने मुख्यालय रूप से बताया है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिजली-पानी और शौचालय की बदहाल व्यवस्था से छात्रों का फूटा गुस्सा,स्कूल परिसर में प्रदर्शन तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी। चायल स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन कर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में बिजली,पीने के पानी और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी के बीच बिजली की समस्या से विद्यार्थियों को परेशानी होती है,वहीं पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।छात्राओं ने शौचालय की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं से जूझ रहे नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रशासन से बिजली,स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता,तब तक उनकी परेशानी बनी रहेगी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। अब देखना यह है कि विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारी विद्यार्थियों की समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मूलभूत सुविधाओं को कब तक दुरुस्त कराया जाता है।
    1
    बिजली-पानी और शौचालय की बदहाल व्यवस्था से छात्रों का फूटा गुस्सा,स्कूल परिसर में प्रदर्शन
तिल्हापुर मोड़  कौशाम्बी। चायल स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन कर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में बिजली,पीने के पानी और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी के बीच बिजली की समस्या से विद्यार्थियों को परेशानी होती है,वहीं पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।छात्राओं ने शौचालय की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अव्यवस्थाओं से जूझ रहे नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रशासन से बिजली,स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता,तब तक उनकी परेशानी बनी रहेगी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। अब देखना यह है कि विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारी विद्यार्थियों की समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मूलभूत सुविधाओं को कब तक दुरुस्त कराया जाता है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *आरपीएल सीजन-3 की ब्रांड एंबेसडर बनीं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर अलका सिंह* *2 जनवरी 2027 से बुढ़वा खेल मैदान में होगा आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट*
    1
    *आरपीएल सीजन-3 की ब्रांड एंबेसडर बनीं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर अलका सिंह*

*2 जनवरी 2027 से बुढ़वा खेल मैदान में होगा आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट*
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का रायबरेली दौरा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का रायबरेली दौरा।
    1
    माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का रायबरेली दौरा।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का रायबरेली दौरा।
    user_Deepak raj Bind
    Deepak raj Bind
    Local News Reporter बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा यमुनापार प्रयागराज उमा वर्मा नें नगर पंचायत शंकरगढ़ के जिम्मेदारो की कार्यप्रणाली पर लगाये गंभीर आरोप प्रयागराज भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा यमुनापार प्रयागराज उमा वर्मा नें नगर पंचायत शंकरगढ़ के जिम्मेदारो की कार्यप्रणाली पर लगाये गंभीर आरोप रिपोर्ट,, अजय द्विवेदी प्रयागराज उमा वर्मा नें सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि ये है शंकरगढ नगर पंचायत टाउन एरिया वार्ड नंबर 2 के डूडा कॉलोनी का हाल अगर मैं किसी बात की आवाज न उठाऊँ तब तो मैं ठीक हूँ अगर मैं किसी बात को लेकर आवाज उठाती हूँ तो शंकरगढ़ चेयरमेन प्रतिनिधि मुझसे सवाल करतें हैं कि आपको पदाधिकारी कौन बना दिया है मैं पदाधिकारी के साथ एक आम पब्लिक भी तो हूँ नगर पंचायत में ईओ के ना रहने पर बजट नहीं आता और ना ही कोई कार्य होता है क्या कारण है जो यहाँ ईओ टिक नहीं पा रहें हैं। ये तो वही हाल है अंधेर नगरी चौपट राजा टका शेर भाजी टका शेर खाझा l प्रकाशनार्थ उमा वर्मा (बारी) मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी यमुनापार शंकरगढ़ प्रयागराज
    1
    भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा यमुनापार प्रयागराज उमा वर्मा नें नगर पंचायत शंकरगढ़ के जिम्मेदारो की कार्यप्रणाली पर लगाये गंभीर आरोप
प्रयागराज 
भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा यमुनापार प्रयागराज उमा वर्मा नें नगर पंचायत शंकरगढ़ के जिम्मेदारो की कार्यप्रणाली पर लगाये गंभीर आरोप 
रिपोर्ट,, अजय द्विवेदी प्रयागराज 
उमा वर्मा नें सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि 
ये है  शंकरगढ नगर पंचायत टाउन एरिया वार्ड नंबर 2 के डूडा कॉलोनी का हाल अगर मैं किसी बात की आवाज न उठाऊँ तब तो मैं ठीक हूँ अगर मैं किसी बात को लेकर आवाज उठाती हूँ तो शंकरगढ़ चेयरमेन प्रतिनिधि मुझसे सवाल करतें हैं कि आपको पदाधिकारी कौन बना दिया है मैं पदाधिकारी के  साथ एक आम पब्लिक भी तो हूँ नगर पंचायत में ईओ के ना रहने पर बजट नहीं आता और ना ही कोई कार्य होता है क्या कारण है जो यहाँ ईओ टिक नहीं पा रहें हैं। ये तो वही हाल है अंधेर नगरी चौपट राजा टका शेर भाजी टका शेर खाझा l 
प्रकाशनार्थ 
उमा वर्मा (बारी) मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा
मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी यमुनापार शंकरगढ़ प्रयागराज
    user_अजय द्विवेदी
    अजय द्विवेदी
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 13 वर्षीय दलित नाबालिग से साइबर ठगी: 14 माह बाद भी 29.07.2025 की मूल तहरीर पर FIR नहीं, पुलिस आयुक्त प्रयागराज से निष्पक्ष CBCID जांच की मांग ग्राम छोटी ललई, थाना बारा (प्रयागराज) निवासी फूलचंद्र की 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के बैंक खाते से 05.07.2025 को अनधिकृत साइबर निकासी हुई थी। बैंक सीसीटीवी 10 - 11:35 के बीच सब रिकार्ड है और 22.09.2026 की आधिकारिक पुलिस आख्या में अनधिकृत निकासी प्रमाणित होने के बाद भी 14 महीने से नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। पूर्व में 19 मई 2026 को प्रभावशाली पप्पू सिंह वकील निर्भय शंकर के घर पर भोलानाथ सिंह के साथ पप्पू सिंह द्वारा प्रार्थी फूलचंद्र बंदूक ( छफेरा ) पर हाथ फेरते, जाति सूचक गालियां देते हुए डराते धमकाते हुए, थाना बारा बुलाकर फर्जी समझौता पर साइन कराया गया, इसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा 02-06-2026 को पुलिस आयुक्त व IGRS करके रद्द करवा दिया गया पीड़ित पक्ष निरस्त कर चुका है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी निर्णय के तहत निष्पक्ष जांच व एफआईआर दर्ज करने हेतु 4 बार मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ शिकायत किया गया ऑनलाइन और डाक द्वारा, 22 सितम्बर 2026 को प्रार्थी द्वारा RTI SSPPY/R/2026/61329 दर्ज कराई गई है। उच्चाधिकारियों से न्याय व परिवार की सुरक्षा की मांग है।
    4
    13 वर्षीय दलित नाबालिग से साइबर ठगी: 14 माह बाद भी 29.07.2025 की मूल तहरीर पर FIR नहीं, पुलिस आयुक्त प्रयागराज से निष्पक्ष CBCID जांच की मांग


ग्राम छोटी ललई, थाना बारा (प्रयागराज) निवासी फूलचंद्र की 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के बैंक खाते से 05.07.2025 को अनधिकृत साइबर निकासी हुई थी। बैंक सीसीटीवी 10 - 11:35 के बीच सब रिकार्ड है और 22.09.2026 की आधिकारिक पुलिस आख्या में अनधिकृत निकासी प्रमाणित होने के बाद भी 14 महीने से नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। पूर्व में  19 मई 2026 को प्रभावशाली पप्पू सिंह  वकील निर्भय शंकर के घर पर भोलानाथ सिंह के साथ पप्पू सिंह द्वारा प्रार्थी फूलचंद्र बंदूक ( छफेरा ) पर हाथ फेरते, जाति सूचक गालियां देते हुए डराते धमकाते हुए, थाना बारा बुलाकर  फर्जी समझौता  पर साइन कराया गया, इसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा 02-06-2026 को पुलिस आयुक्त व IGRS करके रद्द करवा दिया गया  पीड़ित पक्ष निरस्त कर चुका है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी निर्णय के तहत निष्पक्ष जांच व एफआईआर दर्ज करने हेतु 4 बार मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ शिकायत किया गया ऑनलाइन और डाक द्वारा, 22 सितम्बर 2026 को प्रार्थी द्वारा RTI 
SSPPY/R/2026/61329 दर्ज कराई गई है। उच्चाधिकारियों से न्याय व परिवार की सुरक्षा की मांग है।
    user_Galat mt karo 😌🙏
    Galat mt karo 😌🙏
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शंकरगढ़ में EO नहीं, विकास ठप - डूडा कॉलोनी बदहाल, भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा शंकरगढ़ में EO नहीं, विकास ठप - डूडा कॉलोनी बदहाल, भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा *शंकरगढ़, प्रयागराज।* नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नंबर 2 स्थित डूडा कॉलोनी में गंदगी और बदहाली का आलम है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष उमा वर्मा (बारी) ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि "अगर मैं चुप रहूं तो ठीक हूं, लेकिन जैसे ही जनहित की आवाज उठाती हूं तो चेयरमैन प्रतिनिधि पूछते हैं कि आपको पदाधिकारी किसने बनाया? अरे मैं पदाधिकारी के साथ-साथ इस नगर की एक आम नागरिक भी हूं।" उमा वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत में स्थायी EO न होने से बजट नहीं आ रहा है और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। सवाल यह है कि आखिर शंकरगढ़ में EO टिक क्यों नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर का हाल देखकर लगता है - अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा।
    1
    शंकरगढ़ में EO नहीं, विकास ठप - डूडा कॉलोनी बदहाल, भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा
शंकरगढ़ में EO नहीं, विकास ठप - डूडा कॉलोनी बदहाल, भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा
*शंकरगढ़, प्रयागराज।* नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नंबर 2 स्थित डूडा कॉलोनी में गंदगी और बदहाली का आलम है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं।
मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष उमा वर्मा (बारी) ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि "अगर मैं चुप रहूं तो ठीक हूं, लेकिन जैसे ही जनहित की आवाज उठाती हूं तो चेयरमैन प्रतिनिधि पूछते हैं कि आपको पदाधिकारी किसने बनाया? अरे मैं पदाधिकारी के साथ-साथ इस नगर की एक आम नागरिक भी हूं।"
उमा वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत में स्थायी EO न होने से बजट नहीं आ रहा है और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। सवाल यह है कि आखिर शंकरगढ़ में EO टिक क्यों नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर का हाल देखकर लगता है - अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान रामनारायण गुप्ता उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से सिलोंधी मेजा के निवासी थे, जो वर्तमान में रामपुर करछना में रहते थे। वह 5 भाइयों में सबसे छोटे थे और जनहित हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान खोलकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके 3 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह कल ही मुंबई से घूमकर लौटे थे। रोज की तरह वह सुबह 5 बजे साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। तभी प्रयागराज से मिर्जापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनारायण बस में फंस गए और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    1
    प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई
प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई
मृतक की पहचान रामनारायण गुप्ता उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से सिलोंधी मेजा के निवासी थे, जो वर्तमान में रामपुर करछना में रहते थे। वह 5 भाइयों में सबसे छोटे थे और जनहित हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान खोलकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके 3 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह कल ही मुंबई से घूमकर लौटे थे।
रोज की तरह वह सुबह 5 बजे साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। तभी प्रयागराज से मिर्जापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनारायण बस में फंस गए और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.