logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में उकलाना को नहीं मिली जगह, कार्यकर्ताओं में मायूसी उकलाना : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा शनिवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों सहित अनेक पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। हालांकि इस सूची में उकलाना विधानसभा क्षेत्र को किसी भी प्रमुख प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी में स्थान नहीं मिलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में निराशा देखी जा रही है। उकलाना भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के नाम प्रदेश स्तर की जिम्मेदारियों के लिए चर्चा में थे। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि इस बार संगठन विस्तार में उकलाना को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा, लेकिन घोषित सूची में क्षेत्र का एक भी नाम शामिल नहीं होने से कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को झटका लगा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में उकलाना भाजपा संगठन लगातार सक्रिय रहा है और विधानसभा क्षेत्र से जुड़े नेताओं ने संगठनात्मक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व की अपेक्षा स्वाभाविक थी।प्रदेश कार्यकारिणी में रेवाड़ी, फतेहाबाद, हिसार, पलवल, पंचकूला, जींद, कैथल, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, झज्जर, कुरुक्षेत्र, भिवानी, दादरी, करनाल और अंबाला सहित कई जिलों के नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लेकिन उकलाना विधानसभा क्षेत्र का नाम पूरी सूची में कहीं भी दिखाई नहीं देता।हालांकि स्थानीय भाजपा नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन संगठन के भीतर यह चर्चा जरूर है कि आगामी संगठनात्मक विस्तार या अन्य नियुक्तियों में उकलाना को उचित प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है।

1 hr ago
user_शान ए उकलाना न्यूज
शान ए उकलाना न्यूज
Advertising agency उकलाना स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
1 hr ago
cf605738-b9be-44ae-86c6-d9e72b63323b

More news from हरियाणा and nearby areas
  • #गांव ढाना नरसान के सरकारी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में किया पौधारोपण #गांव ढाना नरसान के सरकारी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में किया पौधारोपण
    1
    #गांव ढाना नरसान के सरकारी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में किया पौधारोपण
#गांव ढाना नरसान के सरकारी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वाधान में किया पौधारोपण
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बच्चों को माफ़,समझ जाएंगे
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बच्चों को माफ़,समझ जाएंगे
    user_SARDAAR NEWS
    SARDAAR NEWS
    ऐलनाबाद, सिरसा, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।
    3
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान 
जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।
    user_Jagdish Jailwal
    Jagdish Jailwal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
    1
    कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
    user_Jitender Bhardwaj
    Jitender Bhardwaj
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस
    1
    जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण
    1
    #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
#हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी
#पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ
#भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण

#भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
#हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी
#पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ
#भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस मे एक्शन में आई पुलिस पिता का कैमरे के सामने बड़ा बयान
    1
    मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस मे एक्शन में आई पुलिस पिता का कैमरे के सामने बड़ा बयान
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.