logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिरोही के सवली पीएम श्री स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर 7 घंटे चला धरना सफल! ​प्रशासन के आश्वासन और 2 शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के आदेश के बाद धरना समाप्त। ग्रामीणों की एकजुटता लाई रंग। ​@CollectorSirohi @SirohiPolice @MadanDilawar @BhajanlalBjp @rajeduofficial ​#Sirohi #PMShriSchool #RajasthanNews #SawaliNews

20 hrs ago
user_SIROHI TODAY NEWS
SIROHI TODAY NEWS
Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
20 hrs ago

सिरोही के सवली पीएम श्री स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर 7 घंटे चला धरना सफल! ​प्रशासन के आश्वासन और 2 शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के आदेश के बाद धरना समाप्त। ग्रामीणों की एकजुटता लाई रंग। ​@CollectorSirohi @SirohiPolice @MadanDilawar @BhajanlalBjp @rajeduofficial ​#Sirohi #PMShriSchool #RajasthanNews #SawaliNews

More news from राजस्थान and nearby areas
  • इंस्टा रील्स विवाद में सरकारी शिक्षिका गौतमी का सनसनीखेज फैसला खम्मम | 4 अगस्त - गौतमी का विवाद: खम्मम जिले के मामिल्लागुड़ेम सरकारी विद्यालय की शिक्षिका गौतमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। - पिछली कार्रवाई: निजी शिक्षण संस्थानों के एडमिशन प्रमोशन से जुड़े इंस्टाग्राम रील्स विवाद के चलते उन्हें छह माह तक निलंबित किया गया था। हाल ही में वह पुनः सेवा में लौटीं। - मानसिक उत्पीड़न: पुनः कार्यभार संभालने के बाद सहकर्मियों द्वारा ट्रोलिंग और मानसिक दबाव का सामना करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने भावुक अंदाज में नौकरी से इस्तीफा देने की घोषणा की। - भावनात्मक बयान: कठोर विभागीय कार्रवाई और उसके बाद की परिस्थितियों ने उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा दी है, ऐसा उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा। - शिक्षक समुदाय में चर्चा: यह घटनाक्रम शिक्षक वर्ग में व्यापक चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी निगाहें शिक्षा विभाग पर हैं कि वे इस इस्तीफे पर क्या रुख अपनाते हैं। यह मामला न केवल एक शिक्षिका के व्यक्तिगत संघर्ष को उजागर करता है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनात्मक कार्रवाई और उसके बाद की सामाजिक परिस्थितियों पर भी सवाल खड़े करता है।
    1
    इंस्टा रील्स विवाद में सरकारी शिक्षिका गौतमी का सनसनीखेज फैसला  
खम्मम | 4 अगस्त
- गौतमी का विवाद: खम्मम जिले के मामिल्लागुड़ेम सरकारी विद्यालय की शिक्षिका गौतमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।  
- पिछली कार्रवाई: निजी शिक्षण संस्थानों के एडमिशन प्रमोशन से जुड़े इंस्टाग्राम रील्स विवाद के चलते उन्हें छह माह तक निलंबित किया गया था। हाल ही में वह पुनः सेवा में लौटीं।  
- मानसिक उत्पीड़न: पुनः कार्यभार संभालने के बाद सहकर्मियों द्वारा ट्रोलिंग और मानसिक दबाव का सामना करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने भावुक अंदाज में नौकरी से इस्तीफा देने की घोषणा की।  
- भावनात्मक बयान: कठोर विभागीय कार्रवाई और उसके बाद की परिस्थितियों ने उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा दी है, ऐसा उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा।  
- शिक्षक समुदाय में चर्चा: यह घटनाक्रम शिक्षक वर्ग में व्यापक चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी निगाहें शिक्षा विभाग पर हैं कि वे इस इस्तीफे पर क्या रुख अपनाते हैं।  
यह मामला न केवल एक शिक्षिका के व्यक्तिगत संघर्ष को उजागर करता है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनात्मक कार्रवाई और उसके बाद की सामाजिक परिस्थितियों पर भी सवाल खड़े करता है।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राजसमंद। पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला, गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राजसमंद। पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला, गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राजसमंद में आज गुर्जर समाज ने केंद्रीय प्रकाशन विभाग की पुस्तक "भारत के नारी रत्न" में पन्नाधाय के इतिहास से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पुस्तक में संशोधन की मांग की। गुर्जर समाज के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुस्तक में पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान और जाति का गलत उल्लेख किया गया है। समाज का कहना है कि पन्नाधाय की मूल ऐतिहासिक पहचान गुर्जर समाज से जुड़ी रही है, जबकि पुस्तक में उन्हें खींची राजपूत वंश की क्षत्राणी बताया गया है। साथ ही उनके पुत्र का नाम चन्दन के स्थान पर 'बप्पा' प्रकाशित किए जाने पर भी समाज ने आपत्ति जताई और इसे ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने, कथित ऐतिहासिक त्रुटियों को तत्काल सुधारने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई। फिलहाल इस मामले में पुस्तक के प्रकाशक या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    4
    राजसमंद। 
पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला,
गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,
राजसमंद। 
पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला,
गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,
राजसमंद में आज गुर्जर समाज ने केंद्रीय प्रकाशन विभाग की पुस्तक "भारत के नारी रत्न" में पन्नाधाय के इतिहास से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पुस्तक में संशोधन की मांग की।
गुर्जर समाज के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुस्तक में पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान और जाति का गलत उल्लेख किया गया है। समाज का कहना है कि पन्नाधाय की मूल ऐतिहासिक पहचान गुर्जर समाज से जुड़ी रही है, जबकि पुस्तक में उन्हें खींची राजपूत वंश की क्षत्राणी बताया गया है। साथ ही उनके पुत्र का नाम चन्दन के स्थान पर 'बप्पा' प्रकाशित किए जाने पर भी समाज ने आपत्ति जताई और इसे ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया।
प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने, कथित ऐतिहासिक त्रुटियों को तत्काल सुधारने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई।
फिलहाल इस मामले में पुस्तक के प्रकाशक या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • महाबलीदानी पन्नाधाय और चंदन का वर्ग बदलने को लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 राजस्थान के गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ पर गुर्जर समाज का विरोध, महाबली दानी पन्नाधाय और चंदन के नाम बदलने को लेकर जताया आक्रोश, हजारों की संख्या में राजसमंद पहुंचे गुर्जर समाज के प्रतिनिधि, जल्द सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी,
    1
    महाबलीदानी पन्नाधाय और चंदन का वर्ग बदलने को लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414239 644 
राजस्थान के गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ पर गुर्जर समाज का विरोध, 
महाबली दानी पन्नाधाय और चंदन के नाम बदलने को लेकर जताया आक्रोश, 
हजारों की संख्या में राजसमंद पहुंचे गुर्जर समाज के प्रतिनिधि, 
जल्द सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • चोरों ने लूट के बाद की बुजुर्ग की हत्याः पत्थर-डंडों से परिवार को मारा, 4 घायल; 2 महिलाओं के गहने छीनकर हुए फरार उदयपुर जिले के पुलिस थाना फतेहनगर में देर रात लूटपाट के दौरान चोरों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। वहीं परिवार के लोगों को पत्थर और डंडों से मारा। इससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सनवाड़ हॉस्पिटल में रात को भर्ती कराया गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार रात करीब 1 बजे यह वारदात हुई। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया- चोरों के हमले में सिर पर चोट लगने से देवीलाल गमेती (60) की मौत हो गई। चोरों ने घर की 2 महिलाओं के गहने उतरवाने की कोशिश की। इस पर उनके पति और बेटों ने विरोध किया तो चोरों ने उन्हें बुरी तरह मारा। उनके दो बेटे ओंकारलाल, शिवलाल और नाती अनिल बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। 7 से 8 नकबापोश बदमाश धमकी देकर भागे बताया जा रहा है कि 7 से 8 चोर नकाबपोश चोर थे। जिन्होंने पीड़ितों को बंधक बनाकर मारा और लूटपाट की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सनवाड़ हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित होकर घटना के खिलाफ विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के बाद ही शव उठाने की चेतावनी दी। मौके पर डीएसपी चांदमल सिंगारिया, थानाधिकारी मदनलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दो दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। "बेटों और उनके बच्चों को मारा, मां के गहने उतरवा ले गए" मृतक देवीलाल के घायल बेटे ओंकारलाल ने बताया- चोरों को मेरे बेटे अनिल और भाई शिवलाल ने रोका तो उन्हें पकड़कर पत्थर और डंडों से मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से ओंकारलाल बुरी तरह घायल हो गया। पत्नी को घर से बाहर खींचकर लाए और गहने खोलने लगे। चोरों ने हमें धमकाया कि शोर किया तो जान से मार देंगे। फिर चोरों ने जबरन मां के गहने खोल लिए। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गए। मैंने फोन कर आसपास ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।
    4
    चोरों ने लूट के बाद की बुजुर्ग की हत्याः पत्थर-डंडों से परिवार को मारा, 4 घायल; 2 महिलाओं के गहने छीनकर हुए फरार
उदयपुर जिले के पुलिस थाना फतेहनगर में देर रात लूटपाट के दौरान चोरों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। वहीं परिवार के लोगों को पत्थर और डंडों से मारा। इससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सनवाड़ हॉस्पिटल में रात को भर्ती कराया गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार रात करीब 1 बजे यह वारदात हुई।
थानाधिकारी मदनलाल ने बताया- चोरों के हमले में सिर पर चोट लगने से देवीलाल गमेती (60) की मौत हो गई। चोरों ने
घर की 2 महिलाओं के गहने उतरवाने की कोशिश की। इस पर उनके पति और बेटों ने विरोध किया तो चोरों ने उन्हें बुरी तरह मारा। उनके दो बेटे ओंकारलाल, शिवलाल और नाती अनिल बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
7 से 8 नकबापोश बदमाश धमकी देकर भागे बताया जा रहा है कि 7 से 8 चोर नकाबपोश चोर थे। जिन्होंने पीड़ितों को बंधक बनाकर मारा और लूटपाट की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सनवाड़ हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित होकर घटना के खिलाफ विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के बाद ही शव उठाने की चेतावनी दी।
मौके पर डीएसपी चांदमल सिंगारिया, थानाधिकारी मदनलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दो दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया।
"बेटों और उनके बच्चों को मारा, मां के गहने उतरवा ले गए"
मृतक देवीलाल के घायल बेटे ओंकारलाल ने बताया- चोरों को मेरे बेटे अनिल और भाई शिवलाल ने रोका तो उन्हें पकड़कर पत्थर और डंडों से मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से ओंकारलाल बुरी तरह घायल हो गया। पत्नी को घर से बाहर खींचकर लाए और गहने खोलने लगे। चोरों ने हमें धमकाया कि शोर किया तो जान से मार देंगे। फिर चोरों ने जबरन मां के गहने खोल लिए। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गए। मैंने फोन कर आसपास ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।
    user_पत्रकार आशीष कोदली
    पत्रकार आशीष कोदली
    Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • भटेवर में हाइवे रोड़ पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, आरोपी फरार वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। हालांकि तस्कर अंधेरे में मक्के की फसल व घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। ​जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई व वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार की टीम ने भटेवर में खोखरवास मार्ग के सामने विशेष नाकाबंदी की।
    1
    भटेवर में हाइवे रोड़ पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, आरोपी फरार
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। हालांकि तस्कर अंधेरे में मक्के की फसल व घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
​जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई व वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार की टीम ने भटेवर में खोखरवास मार्ग के सामने विशेष नाकाबंदी की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जो वैकेंसी हो रही है वह लाइव वैकेंसी या वीडियो कॉल के जारी होनी चाहिए
    1
    जो वैकेंसी हो रही है वह लाइव वैकेंसी या वीडियो कॉल के जारी होनी चाहिए
    user_Pkçm
    Pkçm
    Farmer आहोर, जालोर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.