logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चोरों ने लूट के बाद की बुजुर्ग की हत्याः पत्थर-डंडों से परिवार को मारा, 4 घायल; 2 महिलाओं के गहने छीनकर हुए फरार उदयपुर जिले के पुलिस थाना फतेहनगर में देर रात लूटपाट के दौरान चोरों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। वहीं परिवार के लोगों को पत्थर और डंडों से मारा। इससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सनवाड़ हॉस्पिटल में रात को भर्ती कराया गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार रात करीब 1 बजे यह वारदात हुई। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया- चोरों के हमले में सिर पर चोट लगने से देवीलाल गमेती (60) की मौत हो गई। चोरों ने घर की 2 महिलाओं के गहने उतरवाने की कोशिश की। इस पर उनके पति और बेटों ने विरोध किया तो चोरों ने उन्हें बुरी तरह मारा। उनके दो बेटे ओंकारलाल, शिवलाल और नाती अनिल बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। 7 से 8 नकबापोश बदमाश धमकी देकर भागे बताया जा रहा है कि 7 से 8 चोर नकाबपोश चोर थे। जिन्होंने पीड़ितों को बंधक बनाकर मारा और लूटपाट की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सनवाड़ हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित होकर घटना के खिलाफ विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के बाद ही शव उठाने की चेतावनी दी। मौके पर डीएसपी चांदमल सिंगारिया, थानाधिकारी मदनलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दो दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। "बेटों और उनके बच्चों को मारा, मां के गहने उतरवा ले गए" मृतक देवीलाल के घायल बेटे ओंकारलाल ने बताया- चोरों को मेरे बेटे अनिल और भाई शिवलाल ने रोका तो उन्हें पकड़कर पत्थर और डंडों से मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से ओंकारलाल बुरी तरह घायल हो गया। पत्नी को घर से बाहर खींचकर लाए और गहने खोलने लगे। चोरों ने हमें धमकाया कि शोर किया तो जान से मार देंगे। फिर चोरों ने जबरन मां के गहने खोल लिए। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गए। मैंने फोन कर आसपास ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।

2 hrs ago
user_पत्रकार आशीष कोदली
पत्रकार आशीष कोदली
Local News Reporter मावली, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

चोरों ने लूट के बाद की बुजुर्ग की हत्याः पत्थर-डंडों से परिवार को मारा, 4 घायल; 2 महिलाओं के गहने छीनकर हुए फरार उदयपुर जिले के पुलिस थाना फतेहनगर में देर रात लूटपाट के दौरान चोरों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। वहीं परिवार के लोगों को पत्थर और डंडों से मारा। इससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सनवाड़ हॉस्पिटल में रात को भर्ती कराया गया था। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार रात करीब 1 बजे यह वारदात हुई। थानाधिकारी

मदनलाल ने बताया- चोरों के हमले में सिर पर चोट लगने से देवीलाल गमेती (60) की मौत हो गई। चोरों ने घर की 2 महिलाओं के गहने उतरवाने की कोशिश की। इस पर उनके पति और बेटों ने विरोध किया तो चोरों ने उन्हें बुरी तरह मारा। उनके दो बेटे ओंकारलाल, शिवलाल और नाती अनिल बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। 7 से 8 नकबापोश बदमाश धमकी देकर भागे बताया जा रहा है कि 7 से 8 चोर नकाबपोश चोर थे। जिन्होंने

पीड़ितों को बंधक बनाकर मारा और लूटपाट की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सनवाड़ हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित होकर घटना के खिलाफ विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के बाद ही शव उठाने की चेतावनी दी। मौके पर डीएसपी चांदमल सिंगारिया, थानाधिकारी मदनलाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दो दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। "बेटों और उनके बच्चों को मारा, मां के गहने उतरवा ले गए" मृतक देवीलाल के घायल बेटे

ओंकारलाल ने बताया- चोरों को मेरे बेटे अनिल और भाई शिवलाल ने रोका तो उन्हें पकड़कर पत्थर और डंडों से मारपीट की गई। सिर में चोट लगने से ओंकारलाल बुरी तरह घायल हो गया। पत्नी को घर से बाहर खींचकर लाए और गहने खोलने लगे। चोरों ने हमें धमकाया कि शोर किया तो जान से मार देंगे। फिर चोरों ने जबरन मां के गहने खोल लिए। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गए। मैंने फोन कर आसपास ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंदू नगरी सारंगपुरा का बोर्ड स्थापित, सनातन एकता और संगठन का दिया संदेश डूंगला उपखंड की पहली पहल, बजरंग दल के सानिध्य में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लगाया बोर्ड — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- डूंगला उपखंड क्षेत्र के सारंगपुरा गांव में मंगलवार को हिंदू समाज की एकता, अखंडता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए गांव के प्रवेश स्थल पर "हिंदू नगरी सारंगपुरा" का बोर्ड स्थापित किया गया। श्री देवनारायण मंदिर परिसर में लगाए गए इस बोर्ड पर "मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र सनातनता" तथा "देश का बल, बजरंग दल" जैसे संदेश अंकित किए गए हैं, जो हिंदू समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान करते हैं। ग्रामीणों ने इसे गांव की धार्मिक पहचान, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। सारंगपुरा गांव लंबे समय से सनातन परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के लिए अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गांव में हिंदू समाज के अलावा अन्य किसी अन्य वर्ग का निवास नहीं है। यहां श्री देवनारायण मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों पर समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सामूहिक आयोजन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीण सामूहिक रूप से इन आयोजनों में भाग लेकर सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गांव को "हिंदू नगरी सारंगपुरा" के रूप में पहचान दिलाने के लिए यह बोर्ड स्थापित किया गया, जिसे ग्रामीणों ने ऐतिहासिक पहल बताया। मंगलवार को बजरंग दल चिकारड़ा के कार्यकर्ता सारंगपुरा पहुंचे, जहां उनके सानिध्य में "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बजरंग दल अध्यक्ष गोपाल मेनारिया, उपाध्यक्ष सूरजमल तेली, सचिव सुरेश गुर्जर, सहसचिव जगदीश गुर्जर, सूचना प्रभारी अशोक माली एवं मदन मेनारिया की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बोर्ड लगाया। कार्यक्रम के दौरान गांव में सनातन संस्कृति के जयघोष गूंजे और उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज की एकता एवं संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, त्याग, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का जीवन दर्शन है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का संरक्षण प्रत्येक हिंदू का दायित्व है। जब समाज संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे बढ़ता है, तभी उसकी पहचान सुरक्षित रहती है। हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है और यही संगठन राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बनता है। बजरंग दल चिकारड़ा अध्यक्ष गोपाल मेनारिया ने बताया कि डूंगला उपखंड क्षेत्र में "हिंदू नगरी" का बोर्ड स्थापित होने का यह पहला अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना विकसित करेगी। उन्होंने सभी हिंदुओं से आह्वान किया कि वे जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की शक्ति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि "सनातन की एकता का मूल मंत्र संगठन है। जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा, तब तक एकता और अखंडता अधूरी रहेगी। प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है कि वह धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करे।" कार्यक्रम में ग्रामवासी नारायण जाट, मांगीलाल गुर्जर, गुड़ा गुर्जर, दुर्गाशंकर गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, राहुल गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजू गुर्जर, किशन गुर्जर, विनोद गुर्जर, पुष्कर गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विष्णु गुर्जर एवं लक्ष्मीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड को सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू संगठन की भावना का प्रतीक बताते हुए इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।
    3
    हिंदू नगरी सारंगपुरा का बोर्ड स्थापित, सनातन एकता और संगठन का दिया संदेश

डूंगला उपखंड की पहली पहल, बजरंग दल के सानिध्य में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लगाया बोर्ड
— पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा- डूंगला उपखंड क्षेत्र के सारंगपुरा गांव में मंगलवार को हिंदू समाज की एकता, अखंडता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए गांव के प्रवेश स्थल पर "हिंदू नगरी सारंगपुरा" का बोर्ड स्थापित किया गया। श्री देवनारायण मंदिर परिसर में लगाए गए इस बोर्ड पर "मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र सनातनता" तथा "देश का बल, बजरंग दल" जैसे संदेश अंकित किए गए हैं, जो हिंदू समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान करते हैं। ग्रामीणों ने इसे गांव की धार्मिक पहचान, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।
सारंगपुरा गांव लंबे समय से सनातन परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के लिए अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गांव में हिंदू समाज के अलावा अन्य किसी अन्य वर्ग का निवास नहीं है। यहां श्री देवनारायण मंदिर सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों पर समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सामूहिक आयोजन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीण सामूहिक रूप से इन आयोजनों में भाग लेकर सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गांव को "हिंदू नगरी सारंगपुरा" के रूप में पहचान दिलाने के लिए यह बोर्ड स्थापित किया गया, जिसे ग्रामीणों ने ऐतिहासिक पहल बताया।
मंगलवार को बजरंग दल चिकारड़ा के कार्यकर्ता सारंगपुरा पहुंचे, जहां उनके सानिध्य में "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बजरंग दल अध्यक्ष गोपाल मेनारिया, उपाध्यक्ष सूरजमल तेली, सचिव सुरेश गुर्जर, सहसचिव जगदीश गुर्जर, सूचना प्रभारी अशोक माली एवं मदन मेनारिया की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बोर्ड लगाया। कार्यक्रम के दौरान गांव में सनातन संस्कृति के जयघोष गूंजे और उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज की एकता एवं संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, त्याग, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का जीवन दर्शन है। अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का संरक्षण प्रत्येक हिंदू का दायित्व है। जब समाज संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे बढ़ता है, तभी उसकी पहचान सुरक्षित रहती है। हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन है और यही संगठन राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बनता है।
बजरंग दल चिकारड़ा अध्यक्ष गोपाल मेनारिया ने बताया कि डूंगला उपखंड क्षेत्र में "हिंदू नगरी" का बोर्ड स्थापित होने का यह पहला अवसर है। उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना विकसित करेगी। उन्होंने सभी हिंदुओं से आह्वान किया कि वे जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की शक्ति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि "सनातन की एकता का मूल मंत्र संगठन है। जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा, तब तक एकता और अखंडता अधूरी रहेगी। प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है कि वह धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करे।"
कार्यक्रम में ग्रामवासी नारायण जाट, मांगीलाल गुर्जर, गुड़ा गुर्जर, दुर्गाशंकर गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, राहुल गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजू गुर्जर, किशन गुर्जर, विनोद गुर्जर, पुष्कर गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विष्णु गुर्जर एवं लक्ष्मीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने "हिंदू नगरी सारंगपुरा" बोर्ड को सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू संगठन की भावना का प्रतीक बताते हुए इसे गांव के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजसमंद। पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला, गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राजसमंद। पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला, गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राजसमंद में आज गुर्जर समाज ने केंद्रीय प्रकाशन विभाग की पुस्तक "भारत के नारी रत्न" में पन्नाधाय के इतिहास से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पुस्तक में संशोधन की मांग की। गुर्जर समाज के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुस्तक में पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान और जाति का गलत उल्लेख किया गया है। समाज का कहना है कि पन्नाधाय की मूल ऐतिहासिक पहचान गुर्जर समाज से जुड़ी रही है, जबकि पुस्तक में उन्हें खींची राजपूत वंश की क्षत्राणी बताया गया है। साथ ही उनके पुत्र का नाम चन्दन के स्थान पर 'बप्पा' प्रकाशित किए जाने पर भी समाज ने आपत्ति जताई और इसे ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने, कथित ऐतिहासिक त्रुटियों को तत्काल सुधारने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई। फिलहाल इस मामले में पुस्तक के प्रकाशक या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    4
    राजसमंद। 
पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला,
गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,
राजसमंद। 
पन्नाधाय की जाति से छेड़छाड़ मामला,
गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,
राजसमंद में आज गुर्जर समाज ने केंद्रीय प्रकाशन विभाग की पुस्तक "भारत के नारी रत्न" में पन्नाधाय के इतिहास से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पुस्तक में संशोधन की मांग की।
गुर्जर समाज के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुस्तक में पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान और जाति का गलत उल्लेख किया गया है। समाज का कहना है कि पन्नाधाय की मूल ऐतिहासिक पहचान गुर्जर समाज से जुड़ी रही है, जबकि पुस्तक में उन्हें खींची राजपूत वंश की क्षत्राणी बताया गया है। साथ ही उनके पुत्र का नाम चन्दन के स्थान पर 'बप्पा' प्रकाशित किए जाने पर भी समाज ने आपत्ति जताई और इसे ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया।
प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने, कथित ऐतिहासिक त्रुटियों को तत्काल सुधारने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई।
फिलहाल इस मामले में पुस्तक के प्रकाशक या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मुंडोल में हुए दोहरे हत्याकांड के विरोध में व्यापार मंडल व धनगर गाडरी समाज ने बाजार बंद रखकर शुरू किया प्रदर्शन उदयपुर जिले के मुंडौल दोहरे हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को वल्लभनगर में विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। घटना के विरोध में वल्लभनगर व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखकर समाज के साथ प्रदर्शन शुरू किया। इस प्रदर्शन के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। वही गाडरी समाज ने ज्ञापन के माध्यम से पूर्व में रखी गई मांगों को शीघ्र पूरा करने तथा सेष आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
    1
    मुंडोल में हुए दोहरे हत्याकांड के विरोध में व्यापार मंडल व धनगर गाडरी समाज ने बाजार बंद रखकर शुरू किया प्रदर्शन 
उदयपुर जिले के मुंडौल दोहरे हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को वल्लभनगर में विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। घटना के विरोध में वल्लभनगर व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखकर समाज के साथ प्रदर्शन शुरू किया। इस प्रदर्शन के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। वही गाडरी समाज ने ज्ञापन के माध्यम से पूर्व में रखी गई मांगों को शीघ्र पूरा करने तथा सेष आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सॉवरे ....* *दुनिया की ठोकरों ने, जिसे गिरा दिया सड़क पे।🧖‍♂️🧖‍♂️* *तेरी मेहरबानियों ने उसे, बैठा दिया फलक पे ।।*🕵️‍♂️🕵️‍♂️ किस्मत पलटने वाले जादुगर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन 🫵4🛕अगस्त 🛕2026
    1
    सॉवरे ....*
*दुनिया की ठोकरों ने, जिसे गिरा दिया सड़क पे।🧖‍♂️🧖‍♂️*
     *तेरी मेहरबानियों ने उसे, बैठा दिया फलक पे ।।*🕵️‍♂️🕵️‍♂️
       किस्मत पलटने वाले जादुगर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन 🫵4🛕अगस्त 🛕2026
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    Priest चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह एयरलाइन ने यह भी कहा कि स्थापित सुरक्षा और नियामकीय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है. कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है.फुकेट (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 उड़ान के दौरान भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गई, जिससे कई यात्री और क्रू सदस्य घायल हो गए. घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. जांच के लिए विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) को सुरक्षित कर लिया गया है. साथ ही विमान को तकनीकी जांच के लिए हैंगर में भेज दिया गया है.
    1
    AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह


एयरलाइन ने यह भी कहा कि स्थापित सुरक्षा और नियामकीय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है. कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है.फुकेट (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 उड़ान के दौरान भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गई, जिससे कई यात्री और क्रू सदस्य घायल हो गए. घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. जांच के लिए विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) को सुरक्षित कर लिया गया है. साथ ही विमान को तकनीकी जांच के लिए हैंगर में भेज दिया गया है.
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.