*बहुजन मुक्ति पार्टी मिशन 2027* आज दिनाँक 4 मई 2026 को नया पुरवा वार्ड -23 किदवई नगर मे बहुजन मुक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कैडर मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमे तमाम महिलाओ नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की! *नेतृत्व-* छेदी खोटे (अश्वनी), प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी उत्तरप्रदेश व राजकुमारी अम्मा ( महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष BMP), चंदा गौतम जिला सचिव महिला मोर्चा, सोनू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे *बहुजन मुक्ति पार्टी मिशन 2027* आज दिनाँक 4 मई 2026 को नया पुरवा वार्ड -23 किदवई नगर मे बहुजन मुक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कैडर मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमे तमाम महिलाओ नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की! *नेतृत्व-* छेदी खोटे (अश्वनी), प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी उत्तरप्रदेश व राजकुमारी अम्मा ( महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष BMP), चंदा गौतम जिला सचिव महिला मोर्चा, सोनू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे
*बहुजन मुक्ति पार्टी मिशन 2027* आज दिनाँक 4 मई 2026 को नया पुरवा वार्ड -23 किदवई नगर मे बहुजन मुक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कैडर मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमे तमाम महिलाओ नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की! *नेतृत्व-* छेदी खोटे (अश्वनी), प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी उत्तरप्रदेश व राजकुमारी अम्मा ( महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष BMP), चंदा गौतम जिला सचिव महिला मोर्चा, सोनू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे *बहुजन मुक्ति पार्टी मिशन 2027* आज दिनाँक 4 मई 2026 को नया पुरवा वार्ड -23 किदवई नगर मे बहुजन मुक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कैडर मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमे तमाम महिलाओ नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की! *नेतृत्व-* छेदी खोटे (अश्वनी), प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी उत्तरप्रदेश व राजकुमारी अम्मा ( महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष BMP), चंदा गौतम जिला सचिव महिला मोर्चा, सोनू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे
- कानपुर घाटमपुर कस्बे में सोमवार को चौराहे पर एक रिक्शा किसी कारण वश अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर उपस्थित छोटू संखवार आछी मोहाल पश्चिमी ने बताया कि उस पर बैठी कई सवारियां गम्भीर रूप से चोटिल हो गई। यह देख कर भगदड़ मच गई। जिसमें एक व्यक्ति और एक महिला का पैर टूट गया। लोग मौके पर जाकर यात्रियों को निकाला और तुरंत अस्पताल भेजा गया।3
- मौदहा (हमीरपुर)। सिजनौडा के पास बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम घटकना निवासी शिरोमणि सिंह (45), उनकी पत्नी रोशनी (40) और दो वर्षीय बेटा ऋषि बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी को गंभीर चोटें आई हैं।1
- आँधी तूफ़ान आने से झोपड़ी गिरी1
- *ग्राम प्रधान संगठन की जिला ईकाई ने दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा सात सूत्रीय ज्ञापन* कानपुर देहात ग्राम प्रधान संगठन कानपुर देहात द्वारा मा. कौशल किशोर पांडेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के निर्देशन व अरविन्द दीक्षित ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष कानपुर देहात के नेतृत्व में सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मा.मुख्यमंत्री उ. प्र. शासन को भेजा गया है जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों का चुनाव निश्चित समयाअवधि में कराने, अपरिहार्य कारणोंवश समय पर चुनाव न होना संभव हों तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल कानूनन विस्तारित करने का कष्ट करें ताकि जनहित में सारी व्यवस्थाएं विधिवत एवं सुचारू रूप से चलती रहें तथा पंचायतीराज व्यवस्था का सम्मान भी बना रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों के मनरेगा सहित सभी लंबित भुगतान 15 दिनों के अंदर करवाने की भी कृपा करें। एवं अन्य जो भी शेष स्वीकृतियां हैं उनकी धनराशि भी एक सप्ताह के अंदर निर्गत करते हुए ग्राम पंचायतों के खातों में भिजवाने की कृपा करें, ताकि जनहित के सभी कार्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करवाए जा सकें। खाते में धन होने की दशा में भी समय पर भुगतान न होने पर पंचायत सचिव एवं एडीओ (पंचायत) से लेकर जिलाधिकारी तक की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की कृपा करें जिससे कोई भुगतान शेष न रहे। इसके साथ ही पंचायत सचिवों से सभी प्रधानों को पूर्ण सहयोग देने के लिए निर्देशित करें, ग्राम प्रधानों व उनके परिवारजनों की पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। ग्राम प्रधानों पर चल रहे सभी प्रकार के फर्जी मुकदमे तत्काल वापस कराने की कृपा करें. साथ ही किसी भी ग्राम प्रधान या उनके पारिवारीजनों पर कोई भी किसी भी प्रकार का मुकदमा बिना गुण- दोष विवेचना के आधार पर पूर्ण एवं निष्पक्ष जांच किए बिना दर्ज न कराए जाएं। मामले में बिंदुवार हो रही कार्रवाई से भी अवगत कराने का कार्य किया जाने।2
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद नगर में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुराना विवाद खूनी झड़प में बदल गया। मोहल्ले से शुरू हुआ झगड़ा सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सड़क पर पहुंच गया, जहां बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एहजाद पुत्र वाहिद और चंदा बेगम पत्नी लल्लू खां के बीच पहले से चल रहा विवाद अचानक भड़क उठा। पहले दोनों पक्षों में मोहल्ले में कहासुनी हुई, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। जब चंदा बेगम अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए सीएचसी पहुंचीं, तभी आरोप है कि एहजाद अपने 4-5 साथियों के साथ वहां आ धमका और फिर से हमला कर दिया। सड़क पर बवाल, मरीजों और तीमारदारों में दहशत सीएचसी के बाहर अचानक हुई मारपीट से वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। कोतवाल ने दिखाया एक्शन मोड गनीमत रही कि उसी समय मौके पर मौजूद कोतवाल ब्रजेश बहादुर ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया, जिससे स्थिति काबू में आ सकी। जांच जारी, बाकी आरोपी फरार पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई तय है। पुलिस की अपील कोतवाल ने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। #ब्रेकिंगन्यूज #जालौन #कोंच #आजादनगर #मारपीट #CrimeNews #UPPolice #लाइवहंगामा #हिंसा #ताजा_खबर #PoliceAction #उत्तरप्रदेश #LawAndOrder #CHCकोंच #BreakingAlert #अपराध #खबर_का_असर #PublicSafety #UPNews1
- माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।1
- फायर ब्रिगेड कर्मियों की बहादुरी का हुआ सम्मान कानपुर घाटमपुर अग्निकांड के दौरान फायर ब्रिगेड के दो जवानों ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी वीरता की चर्चा पूरे घाटमपुर क्षेत्र में हो रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, घाटमपुर के पदाधिकारियों ने जिला मंत्री ललित सोनी के साथ सभी फायर ब्रिगेड कर्मियों को सम्मानित कर उनकी बहादुरी और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमरनाथ गुप्ता, घाटमपुर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, विपिन ओमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।4
- मौदहा (हमीरपुर), 04 मई। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सोमवार शाम बिना किसी पूर्व सूचना के मौदहा कस्बे में पहुंचकर पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारी उन्हें तलाशते हुए स्टेशन रोड पहुंचे, जहां डीएम कार्यों का जायजा लेते मिले। जिलाधिकारी ने नगरपालिका व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आम लोगों ने डीएम की इस कार्रवाई को सकारात्मक कदम बताया।1
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1