Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी ने माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
Arvind sharma kanpur dehat
जिलाधिकारी ने माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कालपी के जोल्हुपुर मोड़ के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार टवेरा कार अचानक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री अयोध्या में रामलला के दर्शन कर अपने घर ललितपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वाहन कालपी क्षेत्र में पहुंचा, चालक को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। तेज रफ्तार (करीब 100 किमी/घंटा) के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, वह बेहद दर्दनाक था। कार में फंसे लोग करीब 20 मिनट तक मदद के लिए तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। कई लोग कार के केबिन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। ललितपुर के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ इस यात्रा पर गए थे। हादसे में शशिकांत तिवारी सहित कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामीप्रसाद तिवारी, मनोज भोंडल और देशराज समेत कुल 10 लोग कार में सवार थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, लेकिन यहां भी लापरवाही की तस्वीर सामने आई। एम्बुलेंस इमरजेंसी के बाहर पहुंची, लेकिन वार्ड बॉय मौजूद नहीं था, जिसके चलते घायल करीब 10 मिनट तक एम्बुलेंस में ही तड़पते रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी मृतकों की पूरी पहचान नहीं हो सकी है। परिजनों के आने के बाद ही पुष्टि की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग ललितपुर के रहने वाले हैं और हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीट बेल्ट न लगाना, ओवरस्पीड और ड्राइविंग के दौरान थकान—ये तीनों वजहें मिलकर मौत का कारण बन गईं। #KalpiAccident #JalaunNews #BreakingNews #AyodhyaReturn #RoadAccident #UPNews #HighwayAccident #JusticeForVictims #SafetyFirst #OverSpeed #DriverSleep #UraiMedicalCollege #UPPolice #DMJalaun #SPJalaun #EmergencyFail #SystemFailure #ViralNews #HindiNews #BigBreaking1
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर ‘जय श्री राम’ के जोरदार नारे लगाए। #bangalnews #bangal #bangaal #पश्चिमबंगाल #bangalchunav1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- उत्तर प्रदेश में यातायात को सृदृण बनाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज भोगनीपुर में T S I प्रेम नारायण व कांस्टेबल विक्रांत व अन्य सहयोगियों के द्वारा विशेष अभियान चलाकर भारी वाहनों का प्रेशर हॉर्न चेक किया गया प्रेशर हार्ड लगे वाहनों का चालान किया गया।1
- कोतवाली कालपी क्षेत्रान्तर्गत NH-27 में 84 गुम्बद के पास एक कार जो कानपुर से ललितपुर की ओर जा रही थी । जो अनियंत्रित हो कर ट्रक में घुस गयी थी । इस सड़क दुर्घटना मेंं कुल 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । अन्य 04 व्यक्तियों का उपचार मेडिकल कॉलेज उरई में चल रहा है । कोतवाली कालपी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही की गयी है । मौके पर यातायात एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में जालौन पुलिस ने कसा शिकंजा — 2.488 किलो गांजा और मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप! दिनांक 03.05.2026 को थाना रेंढ़ पुलिस टीम ने सतर्कता और मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग के दौरान शातिर तस्कर अनुपम गुप्ता उर्फ भोलू (उम्र लगभग 26 वर्ष) को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन और क्षेत्राधिकारी कालपी/उरई के निर्देशन में अंजाम दिया गया। थाना रेंढ़ पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है। सवाल उठता है कि— क्या इस तस्कर के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था? क्या और भी नाम आएंगे सामने? क्या जिले में नशे के कारोबार पर अब पूरी तरह लगेगी लगाम? #BreakingNews #JalaunPolice #UPPoliceAction #CrimeAlert #NarcoticsRaid #GanjaSmuggling #PoliceSuccess #ZeroTolerance #LawAndOrder #UPNews #Kalpi #Orai #CrimeNews #BigAction #PoliceOperation #NDPSAct #DrugFreeIndia #AlertMode #Justice #PolicePower1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1