Shuru
Apke Nagar Ki App…
माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
Arvind sharma kanpur dehat
माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।1
- Post by Vajhul qamar1
- ब्रेकिंग न्यूज़: #कालपी में भीषण सड़क #हादसा, 6 की मौत #कालपी (जालौन): सोमवार की सुबह जालौन के कालपी में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ गैस गोदाम के समीप एक अनियंत्रित कार और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग अयोध्या से दर्शन कर अपने गृह जनपद महरौनी (ललितपुर) वापस लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार , ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी राजेश पांडे, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी कालपी मनोज सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी 4 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया है।1
- जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कालपी के जोल्हुपुर मोड़ के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार टवेरा कार अचानक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री अयोध्या में रामलला के दर्शन कर अपने घर ललितपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वाहन कालपी क्षेत्र में पहुंचा, चालक को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। तेज रफ्तार (करीब 100 किमी/घंटा) के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, वह बेहद दर्दनाक था। कार में फंसे लोग करीब 20 मिनट तक मदद के लिए तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। कई लोग कार के केबिन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। ललितपुर के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ इस यात्रा पर गए थे। हादसे में शशिकांत तिवारी सहित कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामीप्रसाद तिवारी, मनोज भोंडल और देशराज समेत कुल 10 लोग कार में सवार थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, लेकिन यहां भी लापरवाही की तस्वीर सामने आई। एम्बुलेंस इमरजेंसी के बाहर पहुंची, लेकिन वार्ड बॉय मौजूद नहीं था, जिसके चलते घायल करीब 10 मिनट तक एम्बुलेंस में ही तड़पते रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी मृतकों की पूरी पहचान नहीं हो सकी है। परिजनों के आने के बाद ही पुष्टि की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग ललितपुर के रहने वाले हैं और हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीट बेल्ट न लगाना, ओवरस्पीड और ड्राइविंग के दौरान थकान—ये तीनों वजहें मिलकर मौत का कारण बन गईं। #KalpiAccident #JalaunNews #BreakingNews #AyodhyaReturn #RoadAccident #UPNews #HighwayAccident #JusticeForVictims #SafetyFirst #OverSpeed #DriverSleep #UraiMedicalCollege #UPPolice #DMJalaun #SPJalaun #EmergencyFail #SystemFailure #ViralNews #HindiNews #BigBreaking1
- जनता ने किया कमाल, भगवामय हुआ बंगाल! 🚩 लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है जनता की आवाज — और जब वही आवाज एकजुट होकर फैसला करती है, तो इतिहास बनता है। पश्चिम बंगाल की धरती से निकला यह जनादेश सिर्फ एक चुनाव परिणाम नहीं, बल्कि बदलाव, विश्वास और नए युग की शुरुआत का संकेत है। हर एक वोट ने अपनी ताकत दिखाई है, हर नागरिक ने अपने अधिकार का सही उपयोग किया है। यह जीत केवल किसी एक दल की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता की जागरूकता की जीत है। अब समय है विकास, पारदर्शिता और स्थिर नेतृत्व की ओर आगे बढ़ने का। देश की राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। दिल से धन्यवाद उन सभी मतदाताओं को जिन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया।1
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर ‘जय श्री राम’ के जोरदार नारे लगाए। #bangalnews #bangal #bangaal #पश्चिमबंगाल #bangalchunav1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1