Shuru
Apke Nagar Ki App…
ye bara gao ki mohammadi masjid ke pas ki rod hai kitni jyada kharab hai nikalne me kitni dikkat hoti hai logo ko
Vajhul qamar
ye bara gao ki mohammadi masjid ke pas ki rod hai kitni jyada kharab hai nikalne me kitni dikkat hoti hai logo ko
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vajhul qamar1
- जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कालपी के जोल्हुपुर मोड़ के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार टवेरा कार अचानक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री अयोध्या में रामलला के दर्शन कर अपने घर ललितपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वाहन कालपी क्षेत्र में पहुंचा, चालक को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। तेज रफ्तार (करीब 100 किमी/घंटा) के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, वह बेहद दर्दनाक था। कार में फंसे लोग करीब 20 मिनट तक मदद के लिए तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। कई लोग कार के केबिन में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। ललितपुर के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ इस यात्रा पर गए थे। हादसे में शशिकांत तिवारी सहित कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामीप्रसाद तिवारी, मनोज भोंडल और देशराज समेत कुल 10 लोग कार में सवार थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, लेकिन यहां भी लापरवाही की तस्वीर सामने आई। एम्बुलेंस इमरजेंसी के बाहर पहुंची, लेकिन वार्ड बॉय मौजूद नहीं था, जिसके चलते घायल करीब 10 मिनट तक एम्बुलेंस में ही तड़पते रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी मृतकों की पूरी पहचान नहीं हो सकी है। परिजनों के आने के बाद ही पुष्टि की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग ललितपुर के रहने वाले हैं और हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीट बेल्ट न लगाना, ओवरस्पीड और ड्राइविंग के दौरान थकान—ये तीनों वजहें मिलकर मौत का कारण बन गईं। #KalpiAccident #JalaunNews #BreakingNews #AyodhyaReturn #RoadAccident #UPNews #HighwayAccident #JusticeForVictims #SafetyFirst #OverSpeed #DriverSleep #UraiMedicalCollege #UPPolice #DMJalaun #SPJalaun #EmergencyFail #SystemFailure #ViralNews #HindiNews #BigBreaking1
- उत्तर प्रदेश में यातायात को सृदृण बनाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज भोगनीपुर में T S I प्रेम नारायण व कांस्टेबल विक्रांत व अन्य सहयोगियों के द्वारा विशेष अभियान चलाकर भारी वाहनों का प्रेशर हॉर्न चेक किया गया प्रेशर हार्ड लगे वाहनों का चालान किया गया।1
- सतपुली में युवक की मौ,त पर हंगामा,युवक ने सतपुली पुलिस को कहा घटिया पुलिस।✍️माना मुझसे गलती हो गई थी तो मुझे समझा कर छोड़ देते, मुझे मारना पीटना,इतना टॉर्चर करना जरूरी था क्या . . #Satpuli #Uttarakhand1
- कोतवाली कालपी क्षेत्रान्तर्गत NH-27 में 84 गुम्बद के पास एक कार जो कानपुर से ललितपुर की ओर जा रही थी । जो अनियंत्रित हो कर ट्रक में घुस गयी थी । इस सड़क दुर्घटना मेंं कुल 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । अन्य 04 व्यक्तियों का उपचार मेडिकल कॉलेज उरई में चल रहा है । कोतवाली कालपी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही की गयी है । मौके पर यातायात एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने इसे जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ बताते हुए प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जालौन में भी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जालौन जनपद में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विनय चौरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं और किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। बढ़ते बिजली बिल और प्रीपेड व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराज़गी साफ दिखाई दी। "स्मार्ट मीटर के नाम पर खुली लूट हो रही है। पहले जहां 1500 रुपये बिल आता था, अब 6-7 हजार तक पहुंच रहा है। प्रीपेड होने के बावजूद बिजली कटौती जारी है। अगर सरकार ने यह व्यवस्था वापस नहीं ली, तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।" प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी का कहना है कि ट्यूबवेलों पर लगाए जा रहे 4G स्मार्ट मीटर नेटवर्क की कमी के कारण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर योजना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कृपाशंकर राजपूत, प्रखर बाजपेई और प्रवीण रायकवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद सरकार और बिजली विभाग स्मार्ट मीटर व्यवस्था में क्या बदलाव करते हैं।1
- अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में जालौन पुलिस ने कसा शिकंजा — 2.488 किलो गांजा और मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप! दिनांक 03.05.2026 को थाना रेंढ़ पुलिस टीम ने सतर्कता और मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग के दौरान शातिर तस्कर अनुपम गुप्ता उर्फ भोलू (उम्र लगभग 26 वर्ष) को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन और क्षेत्राधिकारी कालपी/उरई के निर्देशन में अंजाम दिया गया। थाना रेंढ़ पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है। सवाल उठता है कि— क्या इस तस्कर के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था? क्या और भी नाम आएंगे सामने? क्या जिले में नशे के कारोबार पर अब पूरी तरह लगेगी लगाम? #BreakingNews #JalaunPolice #UPPoliceAction #CrimeAlert #NarcoticsRaid #GanjaSmuggling #PoliceSuccess #ZeroTolerance #LawAndOrder #UPNews #Kalpi #Orai #CrimeNews #BigAction #PoliceOperation #NDPSAct #DrugFreeIndia #AlertMode #Justice #PolicePower1