logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईरान.. ने.. Amerkako.. Uddebiram.. Ka. 1.mah..ka..niwtadiya..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P

6 hrs ago
user_MD ANISH KURAISHI
MD ANISH KURAISHI
Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

ईरान.. ने.. Amerkako.. Uddebiram.. Ka. 1.mah..ka..niwtadiya..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में जालौन पुलिस ने कसा शिकंजा — 2.488 किलो गांजा और मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप! दिनांक 03.05.2026 को थाना रेंढ़ पुलिस टीम ने सतर्कता और मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग के दौरान शातिर तस्कर अनुपम गुप्ता उर्फ भोलू (उम्र लगभग 26 वर्ष) को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन और क्षेत्राधिकारी कालपी/उरई के निर्देशन में अंजाम दिया गया। थाना रेंढ़ पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है। सवाल उठता है कि— क्या इस तस्कर के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था? क्या और भी नाम आएंगे सामने? क्या जिले में नशे के कारोबार पर अब पूरी तरह लगेगी लगाम? #BreakingNews #JalaunPolice #UPPoliceAction #CrimeAlert #NarcoticsRaid #GanjaSmuggling #PoliceSuccess #ZeroTolerance #LawAndOrder #UPNews #Kalpi #Orai #CrimeNews #BigAction #PoliceOperation #NDPSAct #DrugFreeIndia #AlertMode #Justice #PolicePower
    1
    अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में जालौन पुलिस ने कसा शिकंजा — 2.488 किलो गांजा और मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप!
दिनांक 03.05.2026 को थाना रेंढ़ पुलिस टीम ने सतर्कता और मुस्तैदी दिखाते हुए चेकिंग के दौरान शातिर तस्कर अनुपम गुप्ता उर्फ भोलू (उम्र लगभग 26 वर्ष) को धर दबोचा। 
आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन और क्षेत्राधिकारी कालपी/उरई के निर्देशन में अंजाम दिया गया। 
थाना रेंढ़ पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं!
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 
साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है।
सवाल उठता है कि—
क्या इस तस्कर के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था?
क्या और भी नाम आएंगे सामने?
क्या जिले में नशे के कारोबार पर अब पूरी तरह लगेगी लगाम?
#BreakingNews #JalaunPolice #UPPoliceAction #CrimeAlert #NarcoticsRaid #GanjaSmuggling #PoliceSuccess #ZeroTolerance #LawAndOrder #UPNews #Kalpi #Orai #CrimeNews #BigAction #PoliceOperation #NDPSAct #DrugFreeIndia #AlertMode #Justice #PolicePower
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था। इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था। एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है। इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया। शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
    1
    राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था।
इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था।
एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है।
इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया।
शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बड़ागांव भिख्खी स्वास्थ्य शिविर में 62 मरीजों का हुआ परीक्षण, विभिन्न बीमारियों का किया गया उपचार डेरापुर क्षेत्र के बड़ागांव भिख्खी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में कुल 62 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान शुगर, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर सहित कई आवश्यक जांचें की गईं। मरीजों में अरविंद, श्रीचंद्र, गुरुप्रसाद, विशम्भर, ब्रह्मप्रकाश, दिनेश तथा लक्ष्मी सहित अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप, बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से ग्रसित मरीज पहुंचे, जिनका चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डॉ. यश और डॉ. तौसीफ की टीम ने मरीजों की जांच की। वहीं अजीत, शिवम, कुलदीप (एलटी), प्रियंका (एएनएम), अजय और राम (वार्ड बॉय) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त किया। डॉ. ए.के. त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि कुल 62 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
    1
    बड़ागांव भिख्खी स्वास्थ्य शिविर में 62 मरीजों का हुआ परीक्षण, विभिन्न बीमारियों का किया गया उपचार
डेरापुर क्षेत्र के बड़ागांव भिख्खी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में कुल 62 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान शुगर, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर सहित कई आवश्यक जांचें की गईं।
मरीजों में अरविंद, श्रीचंद्र, गुरुप्रसाद, विशम्भर, ब्रह्मप्रकाश, दिनेश तथा लक्ष्मी सहित अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप, बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से ग्रसित मरीज पहुंचे, जिनका चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाएं दी गईं।
इस दौरान डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डॉ. यश और डॉ. तौसीफ की टीम ने मरीजों की जांच की। वहीं अजीत, शिवम, कुलदीप (एलटी), प्रियंका (एएनएम), अजय और राम (वार्ड बॉय) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त किया। डॉ. ए.के. त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि कुल 62 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • राजपुर कस्बे के कन्हैया नगर में शनिवार को स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के बीच जमकर हंगामा हुआ। बिजली विभाग की टीम जब स्मार्ट मीटरों की जांच और जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंची, तो गुस्साए उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। मामले की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता के.डी. वर्मा ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सिकंदरा के एसडीओ अनिल कुमार शर्मा, पुखरायां के एक्सईएन आलोक प्रकाश, तहसीलदार राकेश चंद्र और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कटियार भी मौके पर पहुंच गए और उपभोक्ताओं के समर्थन में धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिक बिजली बिल, मीटर के तेज चलने और बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित रहने जैसे मुद्दे उठाए। एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर देर रात करीब 10 बजे तक धरना जारी रहा। देर शाम एक्सईएन आलोक प्रकाश मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी समझाने के बाद उपभोक्ता शांत हुए और दोबारा स्मार्ट मीटर लगवाने पर सहमत हो गए। इसके बाद रात करीब 12 बजे तक बिजली विभाग की टीम ने मीटर नंबरों का मिलान करते हुए उखाड़े गए स्मार्ट मीटरों को फिर से स्थापित किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने और बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतें भी अधिकारियों के सामने रखीं। एक्सईएन आलोक प्रकाश ने समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही कैंप लगाकर निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराएं।
    1
    राजपुर कस्बे के कन्हैया नगर में शनिवार को स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के बीच जमकर हंगामा हुआ। बिजली विभाग की टीम जब स्मार्ट मीटरों की जांच और जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंची, तो गुस्साए उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए।
मामले की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता के.डी. वर्मा ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सिकंदरा के एसडीओ अनिल कुमार शर्मा, पुखरायां के एक्सईएन आलोक प्रकाश, तहसीलदार राकेश चंद्र और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग पर अड़े रहे।
इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कटियार भी मौके पर पहुंच गए और उपभोक्ताओं के समर्थन में धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिक बिजली बिल, मीटर के तेज चलने और बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित रहने जैसे मुद्दे उठाए। एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर देर रात करीब 10 बजे तक धरना जारी रहा।
देर शाम एक्सईएन आलोक प्रकाश मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी समझाने के बाद उपभोक्ता शांत हुए और दोबारा स्मार्ट मीटर लगवाने पर सहमत हो गए।
इसके बाद रात करीब 12 बजे तक बिजली विभाग की टीम ने मीटर नंबरों का मिलान करते हुए उखाड़े गए स्मार्ट मीटरों को फिर से स्थापित किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने और बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतें भी अधिकारियों के सामने रखीं।
एक्सईएन आलोक प्रकाश ने समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही कैंप लगाकर निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराएं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद बूटों की खनक के साथ पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का एहसास कानपुर देहात जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आज थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ पूरे सर्किल क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे थाना या सर्किल में आकर अपनी बात रखनी चाहिए, उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के सक्रिय रुख और लगातार गश्त से सिकंदरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
    2
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
बूटों की खनक के साथ पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का एहसास
कानपुर देहात जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आज थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ पूरे सर्किल क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे थाना या सर्किल में आकर अपनी बात रखनी चाहिए, उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के सक्रिय रुख और लगातार गश्त से सिकंदरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बिहारी जी के दर्शन को उमड़ी भीड़
    1
    बिहारी जी के दर्शन को उमड़ी भीड़
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जालौन के उरई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता का आक्रोश अब विस्फोटक रूप ले चुका है। बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी, नेगेटिव बैलेंस की मार और बिना चेतावनी बिजली कटौती से त्रस्त लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि यह मुद्दा अब सीधे सत्ता बनाम जनता की लड़ाई बनता नजर आ रहा है। शहीद भगत सिंह चौराहे पर गरजा विरोध रविवार सुबह उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट विनय चौरसिया के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां, मुंह पर गुस्सा और नारों में उबाल—प्रदर्शन ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया। जनता का आरोप—स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट लूट! प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा— पहले 1500 रुपये आने वाला बिल अब 6000-7000 तक क्यों? रिचार्ज के बाद भी बिजली गुल क्यों? गरीब, मजदूर, किसान ही क्यों सबसे ज्यादा परेशान? गांवों में हालात और खराब ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 4G स्मार्ट मीटर नेटवर्क फेल— सिंचाई ठप फसलें खतरे में किसान कर्ज में डूबने की कगार पर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन—उठीं बड़ी मांगें स्मार्ट मीटर योजना तत्काल रोकी जाए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो दोषी अधिकारी और कंपनियों पर सख्त कार्रवाई जनता को राहत देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू सरकार को सीधी चेतावनी अगर नीति वापस नहीं हुई तो प्रदेशभर में होगा बड़ा आंदोलन! अब सबसे बड़े सवाल क्या योगी सरकार इस जनाक्रोश को सुनेगी? क्या बिजली विभाग जवाब देगा? या फिर सड़कों पर उबाल और बढ़ेगा? फिलहाल—उरई में स्मार्ट मीटर बना सियासी तूफान, जनता बनाम सिस्टम की जंग तेज! #BreakingNews #Jalaun #Orai #SmartMeter #BijliVibhag #AAPProtest #UttarPradesh #YogiGovernment #PowerCrisis #FarmersIssue #ElectricityBill #PublicAnger #GroundReport #UPNews #TrendingNews #IndiaNews #ElectricityDepartment #Protest #ViralNews #UPPolitics
    1
    जालौन के उरई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता का आक्रोश अब विस्फोटक रूप ले चुका है।
बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी, नेगेटिव बैलेंस की मार और बिना चेतावनी बिजली कटौती से त्रस्त लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि यह मुद्दा अब सीधे सत्ता बनाम जनता की लड़ाई बनता नजर आ रहा है।
शहीद भगत सिंह चौराहे पर गरजा विरोध
रविवार सुबह उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट विनय चौरसिया के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां, मुंह पर गुस्सा और नारों में उबाल—प्रदर्शन ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया।
जनता का आरोप—स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट लूट!
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा—
पहले 1500 रुपये आने वाला बिल अब 6000-7000 तक क्यों?
रिचार्ज के बाद भी बिजली गुल क्यों?
गरीब, मजदूर, किसान ही क्यों सबसे ज्यादा परेशान?
गांवों में हालात और खराब
ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 4G स्मार्ट मीटर नेटवर्क फेल—
सिंचाई ठप
फसलें खतरे में
किसान कर्ज में डूबने की कगार पर
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन—उठीं बड़ी मांगें
स्मार्ट मीटर योजना तत्काल रोकी जाए
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो
दोषी अधिकारी और कंपनियों पर सख्त कार्रवाई
जनता को राहत देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू
सरकार को सीधी चेतावनी
अगर नीति वापस नहीं हुई तो प्रदेशभर में होगा बड़ा आंदोलन!
अब सबसे बड़े सवाल
क्या योगी सरकार इस जनाक्रोश को सुनेगी?
क्या बिजली विभाग जवाब देगा?
या फिर सड़कों पर उबाल और बढ़ेगा?
फिलहाल—उरई में स्मार्ट मीटर बना सियासी तूफान, जनता बनाम सिस्टम की जंग तेज!
#BreakingNews #Jalaun #Orai #SmartMeter #BijliVibhag #AAPProtest #UttarPradesh #YogiGovernment #PowerCrisis #FarmersIssue #ElectricityBill #PublicAnger #GroundReport #UPNews  #TrendingNews #IndiaNews #ElectricityDepartment #Protest #ViralNews #UPPolitics
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कानपुर देहात। जैनपुर गांव में खेत में कार्य करने के दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किसान को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीपू सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोविन्द सिंह (50) खेतों मे काम करने गये थे। इस दौरान खेत पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बडे भाई रुप सिंह किसान गोविन्द सिंह को राजपुर पीएचसी लेकर आये। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ जीपी द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में बिलखने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना दी। मृतक के भतीजे सीपू सिंह ने बताया कि चाचा गोविन्द सिंह की कोई संतान नहीं थी। पत्नी निर्मला भी काफी समय पहले चाचा को छोड़कर चली गई थी। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    3
    कानपुर देहात। जैनपुर गांव में खेत में कार्य करने के दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किसान को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीपू सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोविन्द सिंह (50) खेतों मे काम  करने गये थे। इस दौरान खेत पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बडे भाई रुप सिंह किसान गोविन्द सिंह को राजपुर पीएचसी लेकर आये। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ जीपी द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में बिलखने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना दी। मृतक के भतीजे सीपू सिंह ने बताया कि चाचा गोविन्द सिंह की कोई संतान नहीं थी। पत्नी निर्मला भी काफी समय पहले चाचा को छोड़कर चली गई थी। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.