logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल: विरोध के बाद उखाड़े गए मीटर, देर रात अधिकारियों के समझाने पर दोबारा लगाने को माने उपभोक्ता राजपुर कस्बे के कन्हैया नगर में शनिवार को स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के बीच जमकर हंगामा हुआ। बिजली विभाग की टीम जब स्मार्ट मीटरों की जांच और जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंची, तो गुस्साए उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। मामले की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता के.डी. वर्मा ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सिकंदरा के एसडीओ अनिल कुमार शर्मा, पुखरायां के एक्सईएन आलोक प्रकाश, तहसीलदार राकेश चंद्र और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कटियार भी मौके पर पहुंच गए और उपभोक्ताओं के समर्थन में धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिक बिजली बिल, मीटर के तेज चलने और बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित रहने जैसे मुद्दे उठाए। एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर देर रात करीब 10 बजे तक धरना जारी रहा। देर शाम एक्सईएन आलोक प्रकाश मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी समझाने के बाद उपभोक्ता शांत हुए और दोबारा स्मार्ट मीटर लगवाने पर सहमत हो गए। इसके बाद रात करीब 12 बजे तक बिजली विभाग की टीम ने मीटर नंबरों का मिलान करते हुए उखाड़े गए स्मार्ट मीटरों को फिर से स्थापित किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने और बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतें भी अधिकारियों के सामने रखीं। एक्सईएन आलोक प्रकाश ने समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही कैंप लगाकर निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराएं।

19 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

राजपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल: विरोध के बाद उखाड़े गए मीटर, देर रात अधिकारियों के समझाने पर दोबारा लगाने को माने उपभोक्ता राजपुर कस्बे के कन्हैया नगर में शनिवार को स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के बीच जमकर हंगामा हुआ। बिजली विभाग की टीम जब स्मार्ट मीटरों की जांच और जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंची, तो गुस्साए उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। मामले की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता के.डी. वर्मा ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सिकंदरा के एसडीओ अनिल कुमार शर्मा, पुखरायां के एक्सईएन आलोक प्रकाश, तहसीलदार राकेश चंद्र और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कटियार भी मौके पर पहुंच गए और उपभोक्ताओं के समर्थन में धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिक बिजली बिल, मीटर के तेज चलने और बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित रहने जैसे मुद्दे उठाए। एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर देर रात करीब 10 बजे तक धरना जारी रहा। देर शाम एक्सईएन आलोक प्रकाश मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी समझाने के बाद उपभोक्ता शांत हुए और दोबारा स्मार्ट मीटर लगवाने पर सहमत हो गए। इसके बाद रात करीब 12 बजे तक बिजली विभाग की टीम ने मीटर नंबरों का मिलान करते हुए उखाड़े गए स्मार्ट मीटरों को फिर से स्थापित किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने और बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतें भी अधिकारियों के सामने रखीं। एक्सईएन आलोक प्रकाश ने समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही कैंप लगाकर निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर मोहन प्रसाद का 24 अप्रैल को तबादला हो गया है। उन्हें अकबरपुर पोस्ट ऑफिस में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे 5 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। सोमवार को डाकघर के कर्मचारियों ने मोहन प्रसाद को फूलमाला पहनाकर और मोमेंटो देकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दी। मोहन प्रसाद 5 मई 2023 से लगातार राजपुर डाकघर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने डाकघर से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान मोहन प्रसाद ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि तीन साल कब गुजर गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता और कर्मचारियों के प्यार व स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंचार्ज पोस्टमास्टर नीरज पांडेय, पोस्टमास्टर पुष्पेंद्र सिंह, पैकर रीना, पोस्टमैन रामचंद्र, मोहित राठौर, आयुष भदौरिया, पवन शुक्ला, राजू पोरवाल, वीरेंद्र शर्मा, सोनम यादव, रितेश सचान, सुरेश सिंह, दीपू, अशोक तिवारी, मेंबर सिंह और बीनु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर मोहन प्रसाद का 24 अप्रैल को तबादला हो गया है। उन्हें अकबरपुर पोस्ट ऑफिस में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे 5 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
सोमवार को डाकघर के कर्मचारियों ने मोहन प्रसाद को फूलमाला पहनाकर और मोमेंटो देकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दी।
मोहन प्रसाद 5 मई 2023 से लगातार राजपुर डाकघर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने डाकघर से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विदाई समारोह के दौरान मोहन प्रसाद ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि तीन साल कब गुजर गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता और कर्मचारियों के प्यार व स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इंचार्ज पोस्टमास्टर नीरज पांडेय, पोस्टमास्टर पुष्पेंद्र सिंह, पैकर रीना, पोस्टमैन रामचंद्र, मोहित राठौर, आयुष भदौरिया, पवन शुक्ला, राजू पोरवाल, वीरेंद्र शर्मा, सोनम यादव, रितेश सचान, सुरेश सिंह, दीपू, अशोक तिवारी, मेंबर सिंह और बीनु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डेरापुर क्षेत्र में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेलते हुए और हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव का है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक डेरापुर धीरेंद्र कुमार ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस स्थान का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है, उसकी पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    डेरापुर क्षेत्र में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेलते हुए और हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव का है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक डेरापुर धीरेंद्र कुमार ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस स्थान का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है, उसकी पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद बूटों की खनक के साथ पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का एहसास कानपुर देहात जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आज थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ पूरे सर्किल क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे थाना या सर्किल में आकर अपनी बात रखनी चाहिए, उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के सक्रिय रुख और लगातार गश्त से सिकंदरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
    2
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
बूटों की खनक के साथ पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का एहसास
कानपुर देहात जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आज थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ पूरे सर्किल क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे थाना या सर्किल में आकर अपनी बात रखनी चाहिए, उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के सक्रिय रुख और लगातार गश्त से सिकंदरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। *बोले सीओ* वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
    1
    *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल*
*शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज*
*कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
*घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप*  
घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। 
*बोले सीओ*  
वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • औरैया थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी जानकारी
    1
    औरैया थाना कोतवाली  क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी जानकारी
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शव की हुई पहचान औरैया सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया। घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा जानकारी दी गयी।
    1
    औरैया में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शव की हुई पहचान
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया।  घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा जानकारी दी गयी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था। इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था। एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है। इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया। शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
    1
    राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था।
इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था।
एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है।
इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया।
शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.