डेरापुर क्षेत्र में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी डेरापुर क्षेत्र में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेलते हुए और हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव का है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक डेरापुर धीरेंद्र कुमार ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस स्थान का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है, उसकी पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डेरापुर क्षेत्र में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी डेरापुर क्षेत्र में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेलते हुए और हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव का है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक डेरापुर धीरेंद्र कुमार ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस स्थान का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है, उसकी पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहवलपुर मोड़ पर झींझक-सिकंदरा मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सिकंदरा से झींझक की ओर सवारियां लेकर जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ऑटो का अगला पहिया निकल गया, जिससे वाहन सड़क किनारे खाई में जाकर लटक गया। हादसे में ऑटो में सवार मंगलपुर निवासी आभा चौबे और भंदेमऊ निवासी रामनाथ घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर रामनाथ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि आभा चौबे का इलाज सीएचसी में जारी है। इस संबंध में मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।1
- कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर मोहन प्रसाद का 24 अप्रैल को तबादला हो गया है। उन्हें अकबरपुर पोस्ट ऑफिस में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे 5 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। सोमवार को डाकघर के कर्मचारियों ने मोहन प्रसाद को फूलमाला पहनाकर और मोमेंटो देकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दी। मोहन प्रसाद 5 मई 2023 से लगातार राजपुर डाकघर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने डाकघर से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान मोहन प्रसाद ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि तीन साल कब गुजर गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता और कर्मचारियों के प्यार व स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंचार्ज पोस्टमास्टर नीरज पांडेय, पोस्टमास्टर पुष्पेंद्र सिंह, पैकर रीना, पोस्टमैन रामचंद्र, मोहित राठौर, आयुष भदौरिया, पवन शुक्ला, राजू पोरवाल, वीरेंद्र शर्मा, सोनम यादव, रितेश सचान, सुरेश सिंह, दीपू, अशोक तिवारी, मेंबर सिंह और बीनु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- डेरापुर क्षेत्र में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेलते हुए और हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव का है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक डेरापुर धीरेंद्र कुमार ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस स्थान का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है, उसकी पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद बूटों की खनक के साथ पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का एहसास कानपुर देहात जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आज थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ पूरे सर्किल क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे थाना या सर्किल में आकर अपनी बात रखनी चाहिए, उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के सक्रिय रुख और लगातार गश्त से सिकंदरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।2
- Post by umar quraishi1
- Post by दिलीप कुमार1
- *प्रेस वार्ता - आज दिनांक 04.05.2026 को समय 14.00 बजे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोकर स्थित सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित की जायेगी जिसमें आप सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित है।*1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1