बहवलपुर मोड़ पर बड़ा हादसा: चलते ऑटो का अगला पहिया निकलने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में लटका, दो सवारियां घायल; एक मेडिकल कॉलेज रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहवलपुर मोड़ पर झींझक-सिकंदरा मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सिकंदरा से झींझक की ओर सवारियां लेकर जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ऑटो का अगला पहिया निकल गया, जिससे वाहन सड़क किनारे खाई में जाकर लटक गया। हादसे में ऑटो में सवार मंगलपुर निवासी आभा चौबे और भंदेमऊ निवासी रामनाथ घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर रामनाथ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि आभा चौबे का इलाज सीएचसी में जारी है। इस संबंध में मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
बहवलपुर मोड़ पर बड़ा हादसा: चलते ऑटो का अगला पहिया निकलने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में लटका, दो सवारियां घायल; एक मेडिकल कॉलेज रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहवलपुर मोड़ पर झींझक-सिकंदरा मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सिकंदरा से झींझक की ओर सवारियां लेकर जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि चलते समय ऑटो का अगला पहिया निकल गया, जिससे वाहन सड़क किनारे खाई में जाकर लटक गया। हादसे में ऑटो में सवार मंगलपुर निवासी आभा चौबे और भंदेमऊ निवासी रामनाथ घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर रामनाथ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि आभा चौबे का इलाज सीएचसी में जारी है। इस संबंध में मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था। इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था। एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है। इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया। शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।1
- आलोक सिंह IPS की पदोन्नति होनें पर मीडिया अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने प्रसाद चढ़ाकर पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटी औरैया में नवआँगनतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार को भगवान राम दरवार भेंट कर स्वागत किया औरैया, आलोक सिंह जी IPS जो अभी तक ए.डी.जी. कानपुर जोन पद पर रहते जिन्हें 01 मई 2026 को ए.डी.जी. कानपुर जोन से पुलिस महानिदेशक (DG) उ.प्र. पद पर पदोन्नति की मुहर लगा दी गई है, श्री आलोक सिंह जी पदोन्नति होनें पर सतेन्द्र सेंगर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच भारत नें खुशी जताते हुये उनके उत्तम स्वास्थ व उज्जवल भविष्य के लिये देवकली मन्दिर में भोलेनाथ एवं माँ मंगला काली प्रसाद चढ़ाया इसके बाद ककोर मुख्यालय पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों का मुँह मीठा करा श्री आलोक सिंह जी को शुभकामनायें संदेश दिया है, इसी दौरान नव आँगनतुक जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार जी को भगवान राम दरवार प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस दौरान सतेन्द्र सेंगर सहित एस.के. यादव सम्पादक न्यूज 24 फस्ट एक्सप्रेस, महेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ इटावा एक्सप्रेस, महेश चंद शर्मा जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा, राम लखन पोरवाल जिलाउपाध्यक्ष व्यपार मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन भानु, अंशुल गुप्ता उर्फ गोपाल जी गुप्ता जिलाध्यक्ष ओम प्रताप सेना2
- अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 14 मोबाइल फोन बरामद औरैया साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने और लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत झारखंड के दुमका जिले के कमल कुमार को अमरदीप ढाबे के समीप से दबोचा गया। पीड़ित कासिम बेग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर उनका फोन हैक किया और क्रेडिट कार्ड से 46 हजार 997 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 14 एंड्रॉयड फोन, जिनकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये है, तथा 1100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बड़ी जानकारी दी है।1
- पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पुराने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार। संक्षिप्त विवरण- वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन व 1100 रूपये नकद बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1.कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष । पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले OTP प्राप्त करके ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है । *अनावरित अभियोग-* मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4)/ 317(2)/317(5)/ 35/106 बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट थाना साइबर थाना जनपद औरैया । विवरण बरामदगी- 1. 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन) 2. 1100 रूपये नकद । *आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 164/25 धारा 111/319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व धारा 66C व 66 D थाना सरैयाहाट जनपद दुमका राज्य झारखण्ड । गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम- 1. राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर क्राइम 2. मय साइबर सेल/ थाना साइबर क्राइम टीम3
- झींझक में जाम की समस्या आम दिन भर लोग होते परेशान1
- *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- कानपुर देहात। जैनपुर गांव में खेत में कार्य करने के दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किसान को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीपू सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोविन्द सिंह (50) खेतों मे काम करने गये थे। इस दौरान खेत पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बडे भाई रुप सिंह किसान गोविन्द सिंह को राजपुर पीएचसी लेकर आये। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ जीपी द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में बिलखने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना दी। मृतक के भतीजे सीपू सिंह ने बताया कि चाचा गोविन्द सिंह की कोई संतान नहीं थी। पत्नी निर्मला भी काफी समय पहले चाचा को छोड़कर चली गई थी। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।3
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1