Shuru
Apke Nagar Ki App…
झींझक में जाम की समस्या आम दिन भर लोग होते परेशान
कुमार पंकज
झींझक में जाम की समस्या आम दिन भर लोग होते परेशान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भाजपा की जीत पर वितरित की मिठाई पश्चिम बंगाल, असम और पुदुच्चेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। ब्लाक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी मीनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और पार्टी की नीतियों व नेतृत्व की सराहना की।2
- *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। *बोले सीओ* वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में किसान सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एसडीओ को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। किसानों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 तारीख को जिला मुख्यालय माती में आयोजित होने वाली किसानों की महापंचायत में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिजली के स्मार्ट मीटर हटवाने व अन्य बिजली की समस्याओं की मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन, कानपुर देहात। रसूलाबाद नगर, पूरे प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार व विधुत विभाग के खिलाफ महा संग्राम छिड़ा है जनता सड़को पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करती नज़र आ रही, बिजली बिल की दरों व स्मार्ट मीटर की खामियों से आजिज़ आकर व्यापक पैमाने पर जन आक्रोश बढ़ता जा रहा, जनता अपनी मांगों को लेकर एक आंदोलन की ओर बढ़ती जा रही है,जो जन हित के लिए एक बड़ी चिंता की बात है, आज रसूलाबाद नगर के तिराहे पर बिजली के स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोषित जनता ने एकत्र होकर रैली निकालकर प्रदेश सरकार व विधुत विभाग तथा ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमके नारेबाज़ी की है कहा कि यह स्मार्ट मीटर नहीं, लूट का मीटर है। जो जनता के साथ खेला हो रहा है जनता ने कहा है कि भाजपा सरकार को 2027 के चुनाव में यह जनता आईना दिखाएगी, विधुत विभाग स्मार्ट मीटर के ज़रिए जनता से लूट मचाये है, जनता ने अपनी मांगों को लेकर रसूलाबाद उपजिलाधिकारी शिखा संखवार को ज्ञापन सौपा, जनता ने जल्द निस्तारण की मांग की कहा है कि निस्तारण जल्द नही हुआ तो जनता सड़कों पर उतरेंगी इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा, ज्ञापन में जनता ने कहा है कि रसूलाबाद क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता को अनेक गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर आने के बाद बिजली बिल अत्यधिक बढ़कर आ रहा है। मीटर की रीडिंग में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे उपभोक्ता स्वयं सत्यापन नहीं कर पा रहे हैं। प्रीपेड प्रणाली के कारण बार-बार बिजली कट रही है। बिना उपभोक्ता की सहमति के जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। शिकायतों पर कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हो रही है। तकनीकी खराबी के कारण अधिक यूनिट दिखाकर उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जनता की प्रमुख मांगें स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक पुराने मीटर से ही बिलिंग लागू की जाए। बढे हुए बिजली बिलों में सुधार कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। रसूलाबाद क्षेत्र में हेल्पडेस्क/ विशेष शिविर लगाए जाएं। मीटर लगाने से पहले उपभोक्ता की सहमति सुनिश्चित की जाए। गरीब एवं निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को विशेष राहत/सब्सिडी प्रदान की जाए। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर जनता को आस्वासन दिया है ज्ञापन उच्चधिकारियों को भेजकर जल्द आपकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा,2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- भीषण जाम से जूझता झींझक, लोगों की बढ़ी परेशानी कस्बा झींझक में सोमवार शाम करीब 4 बजे भीषण जाम की समस्या से लोग परेशान नजर आए। बाजार और मुख्य मार्गों पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव के कारण लंबी कतारें लग गईं और पूरा यातायात रेंगने लगा। जाम में फंसे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ ही दूरी तय करने में लोगों को काफी समय लग गया। गर्मी और धूल के बीच पैदल चलने वाले, बाइक सवार और चारपहिया वाहन चालक सभी परेशान दिखे। कई लोगों को जरूरी कामों के लिए देर हो गई, जिससे नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बे में बढ़ती वाहनों की संख्या, संकरी सड़कें और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीक टाइम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आमजन को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और ठोस कदम उठाकर जाम की समस्या से स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि कस्बावासियों को राहत मिल सके।1
- कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर मोहन प्रसाद का 24 अप्रैल को तबादला हो गया है। उन्हें अकबरपुर पोस्ट ऑफिस में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे 5 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। सोमवार को डाकघर के कर्मचारियों ने मोहन प्रसाद को फूलमाला पहनाकर और मोमेंटो देकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दी। मोहन प्रसाद 5 मई 2023 से लगातार राजपुर डाकघर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने डाकघर से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान मोहन प्रसाद ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि तीन साल कब गुजर गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता और कर्मचारियों के प्यार व स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंचार्ज पोस्टमास्टर नीरज पांडेय, पोस्टमास्टर पुष्पेंद्र सिंह, पैकर रीना, पोस्टमैन रामचंद्र, मोहित राठौर, आयुष भदौरिया, पवन शुक्ला, राजू पोरवाल, वीरेंद्र शर्मा, सोनम यादव, रितेश सचान, सुरेश सिंह, दीपू, अशोक तिवारी, मेंबर सिंह और बीनु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- झींझक में जाम की समस्या आम दिन भर लोग होते परेशान1