logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल पुलिस जांच में जुटी *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। *बोले सीओ* वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

2 hrs ago
user_Journalist Sagar Bhartiy
Journalist Sagar Bhartiy
डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल पुलिस जांच में जुटी *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। *बोले सीओ* वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़ीया गांव निवासी तीन युवक रविवार शाम पल्हनापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 12 बजे निमंत्रण खाने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैतापुर गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान रिशु, अवनीश और प्रशांत के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह हमला हुआ।
मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था। इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था। एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है। इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया। शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
    1
    राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था।
इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था।
एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है।
इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया।
शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़ागांव भिख्खी स्वास्थ्य शिविर में 62 मरीजों का हुआ परीक्षण, विभिन्न बीमारियों का किया गया उपचार डेरापुर क्षेत्र के बड़ागांव भिख्खी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में कुल 62 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान शुगर, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर सहित कई आवश्यक जांचें की गईं। मरीजों में अरविंद, श्रीचंद्र, गुरुप्रसाद, विशम्भर, ब्रह्मप्रकाश, दिनेश तथा लक्ष्मी सहित अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप, बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से ग्रसित मरीज पहुंचे, जिनका चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डॉ. यश और डॉ. तौसीफ की टीम ने मरीजों की जांच की। वहीं अजीत, शिवम, कुलदीप (एलटी), प्रियंका (एएनएम), अजय और राम (वार्ड बॉय) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त किया। डॉ. ए.के. त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि कुल 62 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
    1
    बड़ागांव भिख्खी स्वास्थ्य शिविर में 62 मरीजों का हुआ परीक्षण, विभिन्न बीमारियों का किया गया उपचार
डेरापुर क्षेत्र के बड़ागांव भिख्खी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में कुल 62 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान शुगर, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर सहित कई आवश्यक जांचें की गईं।
मरीजों में अरविंद, श्रीचंद्र, गुरुप्रसाद, विशम्भर, ब्रह्मप्रकाश, दिनेश तथा लक्ष्मी सहित अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप, बुखार, खांसी-जुकाम, त्वचा रोग, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से ग्रसित मरीज पहुंचे, जिनका चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाएं दी गईं।
इस दौरान डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डॉ. यश और डॉ. तौसीफ की टीम ने मरीजों की जांच की। वहीं अजीत, शिवम, कुलदीप (एलटी), प्रियंका (एएनएम), अजय और राम (वार्ड बॉय) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त किया। डॉ. ए.के. त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि कुल 62 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *प्रेस वार्ता - आज दिनांक 04.05.2026 को समय 14.00 बजे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोकर स्थित सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित की जायेगी जिसमें आप सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित है।*
    1
    *प्रेस वार्ता - आज दिनांक 04.05.2026 को समय 14.00 बजे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोकर स्थित सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित की जायेगी जिसमें आप सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित है।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात। जैनपुर गांव में खेत में कार्य करने के दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किसान को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीपू सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोविन्द सिंह (50) खेतों मे काम करने गये थे। इस दौरान खेत पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बडे भाई रुप सिंह किसान गोविन्द सिंह को राजपुर पीएचसी लेकर आये। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ जीपी द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में बिलखने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना दी। मृतक के भतीजे सीपू सिंह ने बताया कि चाचा गोविन्द सिंह की कोई संतान नहीं थी। पत्नी निर्मला भी काफी समय पहले चाचा को छोड़कर चली गई थी। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    3
    कानपुर देहात। जैनपुर गांव में खेत में कार्य करने के दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किसान को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीपू सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोविन्द सिंह (50) खेतों मे काम  करने गये थे। इस दौरान खेत पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बडे भाई रुप सिंह किसान गोविन्द सिंह को राजपुर पीएचसी लेकर आये। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ जीपी द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में बिलखने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना दी। मृतक के भतीजे सीपू सिंह ने बताया कि चाचा गोविन्द सिंह की कोई संतान नहीं थी। पत्नी निर्मला भी काफी समय पहले चाचा को छोड़कर चली गई थी। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी थी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन एवं 1100 रूपये नकद बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले OTP प्राप्त करके ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है।  औरैया पुलिस द्वारा समस्त जनता से अपील की गई है कि कोई भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या .APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें।  अपना OTP, बैंक पिन, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।  अन्य सहायता के लिये साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने पर सूचना दें।
    3
    वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी थी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन एवं 1100 रूपये नकद  बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले  OTP प्राप्त करके  ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है।
	औरैया पुलिस द्वारा समस्त जनता से अपील की गई है कि कोई भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या .APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें।
	अपना OTP, बैंक पिन, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। 
	अन्य सहायता के लिये साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने पर सूचना दें।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.