खेतों में काम करने गये किसान की हालत बिगड़ी, मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कानपुर देहात। जैनपुर गांव में खेत में कार्य करने के दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किसान को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीपू सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोविन्द सिंह (50) खेतों मे काम करने गये थे। इस दौरान खेत पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बडे भाई रुप सिंह किसान गोविन्द सिंह को राजपुर पीएचसी लेकर आये। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ जीपी द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में बिलखने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना दी। मृतक के भतीजे सीपू सिंह ने बताया कि चाचा गोविन्द सिंह की कोई संतान नहीं थी। पत्नी निर्मला भी काफी समय पहले चाचा को छोड़कर चली गई थी। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
खेतों में काम करने गये किसान की हालत बिगड़ी, मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कानपुर देहात। जैनपुर गांव में खेत में कार्य करने के दौरान एक किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किसान को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव
को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सीपू सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोविन्द सिंह (50) खेतों मे काम करने गये थे। इस दौरान खेत पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बडे भाई रुप सिंह किसान गोविन्द सिंह को राजपुर पीएचसी लेकर आये। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ जीपी द्विवेदी ने उन्हें
मृत घोषित कर दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में बिलखने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना दी। मृतक के भतीजे सीपू सिंह ने बताया कि चाचा गोविन्द सिंह की कोई संतान नहीं थी। पत्नी निर्मला भी काफी समय पहले चाचा को छोड़कर चली गई थी। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
- कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के डाकघर में कार्यरत पोस्टमास्टर मोहन प्रसाद का 24 अप्रैल को तबादला हो गया है। उन्हें अकबरपुर पोस्ट ऑफिस में स्थानांतरित किया गया है, जहां वे 5 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। सोमवार को डाकघर के कर्मचारियों ने मोहन प्रसाद को फूलमाला पहनाकर और मोमेंटो देकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दी। मोहन प्रसाद 5 मई 2023 से लगातार राजपुर डाकघर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने डाकघर से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह के दौरान मोहन प्रसाद ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि तीन साल कब गुजर गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता और कर्मचारियों के प्यार व स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंचार्ज पोस्टमास्टर नीरज पांडेय, पोस्टमास्टर पुष्पेंद्र सिंह, पैकर रीना, पोस्टमैन रामचंद्र, मोहित राठौर, आयुष भदौरिया, पवन शुक्ला, राजू पोरवाल, वीरेंद्र शर्मा, सोनम यादव, रितेश सचान, सुरेश सिंह, दीपू, अशोक तिवारी, मेंबर सिंह और बीनु दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।1
- डेरापुर क्षेत्र में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेलते हुए और हार-जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव का है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेरापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक डेरापुर धीरेंद्र कुमार ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस स्थान का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है, उसकी पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद बूटों की खनक के साथ पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का एहसास कानपुर देहात जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में आज थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ पूरे सर्किल क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे थाना या सर्किल में आकर अपनी बात रखनी चाहिए, उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के सक्रिय रुख और लगातार गश्त से सिकंदरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।2
- *अज्ञात कार सवारों ने बाइक सवारों पर की फायरिंग, तीन घायल* *शादी से लौटते समय हवासपुर-बहबलपुर के बीच मेन रोड पर वारदात, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज* *कानपुर देहात:* मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। घटना में रिशु, अवनीश व प्रशांत घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक पहलनापुर गांव से शादी समारोह से लौटकर अपने गांव अकौड़िया जा रहे थे। तभी हवासपुर और बहबलपुर के बीच मेन रोड पर कार सवार अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हवासपुर में उपचार हेतु एडमिट कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। *घायल ने पुलिस पर लगाया हीलाहवाली का आरोप* घायल रिशु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में हीलाहवाली की है। समय पर कार्रवाई नहीं की गई। *बोले सीओ* वहीं सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। हमलावरों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- औरैया थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी जानकारी1
- औरैया में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शव की हुई पहचान औरैया सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया। घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा जानकारी दी गयी।1
- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में सोमवार को एक विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी और उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के कारण लगाया गया था। इससे पहले शनिवार को कन्हैया नगर वार्ड में उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर (जेई) का घेराव किया था और स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया गया था। एक्सीएन ( Xen) से पुखरायां आलोक प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वार्ड निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि फरवरी में 3000 रुपये का बिल भुगतान करने के बावजूद अप्रैल की शुरुआत में उनकी बिजली काट दी गई, और उपकेंद्र में 3860 रुपये बकाया बताया जा रहा है। इसी तरह, शहीदा बेगम ने शिकायत की कि उनके मीटर से बिजली नहीं आने के बावजूद 5511 रुपये का बकाया बिल दिखाया जा रहा है। संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका ऑनलाइन बिल 2943 रुपये प्लस में था, जो रविवार को 264 रुपये माइनस में हो गया। शिविर में कुल लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है। एसडीओ अनिल शर्मा ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप के माध्यम से घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इससे समय की बचत होगी और लाइन में लगने की समस्या से भी निजात मिलेगी।1