रसधान गांव में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, रिपोर्ट दर्ज सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रसधान गांव में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान, रिपोर्ट दर्ज सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, रसधान गांव
निवासी शैलेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुराने विवाद के चलते रामकुमार, शिवकुमार, सर्वेश, विमल और शेखर समेत अन्य लोग उसके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए
मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 10बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। घरों तक बिजली न पहुंचने और केवल मीटर तक आपूर्ति आने से नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना तब हुई जब बिजली विभाग के अवर अभियंता केडी वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ डिस्कनेक्ट स्मार्ट मीटर की जांच करने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने पहुंचे थे। अधिकारियों को देखते ही गुस्साए ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर एक जगह जमा कर दिए और हंगामा शुरू कर दिया। अवर अभियंता ने तत्काल स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सिकंदरा एसडीओ अनिल कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते और अपना आक्रोश व्यक्त करते रहे। एसडीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते हैं, वे सिकंदरा उपखंड कार्यालय में कनेक्शन नंबर के साथ प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इन प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों और शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अगले महीने तक उपभोक्ता की अनुमति से स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने पर विचार कर सकती है। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जनता की समस्या को उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान निकलने तक डटे रहने की बात कही। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद थीं।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* * *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया । मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।* 👇🏻1
- औरैया,फफूंद शनिवार को ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया फफूँद शरीफ के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती के छोटे भाई सैयद अनवर मियां चिश्ती उर्फ हाजी मियां का 70 वर्ष की आयु में इंतिक़ाल हो गया था जिसकी खबर फैलते ही नगर व क्षेत्र के अलावा पूरे जनपद भर में शोक की लहर दौड़ गयी और दूर दराज से लोग आस्ताना आलिया पहुँचे और परिवार वालों से मिलकर दुःख ज़ाहिर करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की। हाजी अनवर मियां चिश्ती आस्ताना आलिया समदिया के अज़ीम और बावक़ार शख्सियत थे जो मदरसा जामिया समदिया फफूँद शरीफ के पूर्व प्रबन्धक थे आपका का नाम उत्तर प्रदेश के अलावा हिंदुस्तान के अन्य राज्यों में एक अज़ीम शख्सियत की हैसियत से लिया जाता है।हज़रत अपनी सादगी,इल्म,तक़वा और इंसानियत के नाम से जाने जाते थे।जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी दीन की ख़िदमत और समाज की बेहतरी में गुज़ार दी।आप बहुत बड़े आलिम थे और दीनी व दुनियावी तालीम को घर घर तक पहुंचाकर लोगों को शिक्षित करना आपका सपना था, जिसका जीता जागता उदाहरण मदरसा जामिया समदिया व यूपी बोर्ड द्वारा संचलित समदिया हाई स्कूल व अन्य संस्थाएं हैं जिसमे आज भी सैंकड़ो बच्चे दीनी व दुनियावी तालीम को निःशुल्क हासिल कर रहे हैं।शिक्षा के मैदान में उनकी इस पहल को हमेशा याद किया जाएगा।आपके इन्तिक़ाल की खबर सुनकर सिर्फ आपके मुरीदीन ही नहीं बल्कि समाज के हर धर्म के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव,ब्लॉक प्रमुख तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह चौहान,पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,सपा नेता बाबा राम नरेश के अलावा अन्य नेताओं ने भी खानक़ाह पहुंचकर सज्जादा नशीन से मुलाकात कर दुःख व्यक्त किया।वहीं आपके आखिरी दीदार के लिए हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से हज़ारों की संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम देर रात तक खनक़ाह पहुंचता रहा और आपकी ज़ियारत से सरफ़राज़ होकर आपके आखिरी दर्शन किए रात साढ़े दस बजे आपके जनाज़े की नमाज़ अदा की गई आपके जनाज़े में खानक़ाह मारहरा शरीफ,बदायूँ शरीफ,कटरा शरीफ,बरेली शरीफ,खैराबाद शरीफ,कालपी शरीफ आदि ख़ानक़ाहों के सज्जादा नशीन भी शामिल हुए।शनिवार की रात आपका जनाज़ा आस्ताना आलिया से निकलकर नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ मदरसा जामिया समदिया पहुंचा जहां नम आंखों के साथ आपको सुपुर्दे ख़ाक किया गया।आपकी अंतिम यात्रा में उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों से आये हजारों की संख्या में अकीदतमंदो का एक भारी जनसैलाब शामिल हुआ।सैयद अनवर मियां के दुनिया से रुखसत होजाने से पूरी इंसानियत को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।आपके दुनिया से रुखसत हो जाने से नगर व क्षेत्र में एक भारी दुःख का माहौल है।1
- *थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राहगीरों के साथ टप्पेबाजी कर जेब काटने की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड के पश्चात गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट*1
- Post by रवि वर्मा2
- औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टप्पेबाज गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार राहगीरों से लूट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, तीसरा दबोचा गया लूट की वारदात करने वाले बदमाशों का हुआ एनकाउंटर बाइक सवार टप्पेबाज गैंग पर पुलिस का शिकंजा औरैया में लूट कांड का 48 घंटे में खुलासा पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार लूट की रकम, मोबाइल और हथियार बरामद वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों से हुई मुठभेड़ गैंग के पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद राहगीरों को निशाना बनाकर करते थे जेब काटने की वारदात पुलिस की सतर्कता से बड़ा अपराध हुआ फेल लूट की घटना में शामिल तीनों अभियुक्त गिरफ्तार घायल बदमाशों को अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को दिया अंजाम बदमाशों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सक्रियता अपराधियों के खिलाफ औरैया पुलिस का सख्त एक्शन1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, घरों से मीटर उखाड़कर किया प्रदर्शन कानपुर देहात। जनपद के थाना राजपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। राजपुर थाना सर्किल के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के सामने हल्ला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का घनघोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और अपनी नाराजगी जाहिर की। मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। फिलहाल प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।3
- औरैया ब्रेकिंग बिधूना में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार। सभी आरोपी कन्नौज के तिरवा निवासी, जेबकतरी की घटना स्वीकारी।1
- Post by रवि वर्मा1