राजपुर में ग्रामीणों ने उखाड़े स्मार्ट मीटर हंगामे के बाद बिजली विभाग के अफसर और पुलिस मौके पर राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। घरों तक बिजली न पहुंचने और केवल मीटर तक आपूर्ति आने से नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना तब हुई जब बिजली विभाग के अवर अभियंता केडी वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ डिस्कनेक्ट स्मार्ट मीटर की जांच करने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने पहुंचे थे। अधिकारियों को देखते ही गुस्साए ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर एक जगह जमा कर दिए और हंगामा शुरू कर दिया। अवर अभियंता ने तत्काल स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सिकंदरा एसडीओ अनिल कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते और अपना आक्रोश व्यक्त करते रहे। एसडीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते हैं, वे सिकंदरा उपखंड कार्यालय में कनेक्शन नंबर के साथ प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इन प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों और शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अगले महीने तक उपभोक्ता की अनुमति से स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने पर विचार कर सकती है। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जनता की समस्या को उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान निकलने तक डटे रहने की बात कही। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद थीं।

- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और आत्मबल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने छात्राओं से निडर और मजबूत बनने का आह्वान किया। सिंह ने सलाह दी कि विद्यालय आते-जाते समय समूह में चलें और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करें, पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर है। कस्बा इंचार्ज ने साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाली मिस्ड कॉल, फर्जी कॉल, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध मैसेज या लिंक से दूर रहने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पीछा करता है, घूरता है, छेड़खानी करता है या कोई असहज स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत 100 डायल या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साइबर टीम के कांस्टेबल शिवप्रकाश ने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में भयभीत न होने और साहस के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने घर से लेकर राजनीति तक, और जमीन से लेकर आसमान तक अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। शिवप्रकाश ने छात्राओं से आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील पाठक ने यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओवरस्पीडिंग, ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया।2
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, घरों से मीटर उखाड़कर किया प्रदर्शन कानपुर देहात। जनपद के थाना राजपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। राजपुर थाना सर्किल के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के सामने हल्ला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर का घनघोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और अपनी नाराजगी जाहिर की। मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। फिलहाल प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।3
- सिकंदरा कस्बे के उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ समाधान दिवस में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की है कस्बा वासियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली का बिल अधिक आ रहा है जिससे कई बार विद्युत की कटौती भी हो जाती है कस्बा वासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि3
- झींझक रेलवे क्रॉसिंग पर किशोरी का आत्मघाती कदम, युवक की सूझबूझ से बची जान झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात एक किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसकी जान बचा ली। शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद क्षेत्र की रहने वाली किशोरी झींझक में अपने ताऊ के घर आई हुई थी। शुक्रवार देर रात वह अचानक घर से निकलकर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई और रेलवे ट्रैक पर गुजरती ट्रेन के सामने आने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित पकड़कर ट्रैक से दूर किया और थाने लाकर पूछताछ शुरू की। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह ने शनिवार करीब 12 बजे बताया कि किशोरी अपने ही परिवार के एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करने की जिद कर रही थी, जिसका घरवालों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद किशोरी अब सामान्य स्थिति में है और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे रोहिनी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन लकड़ी लादकर अकबरपुर से कन्नौज जा रहा था। जानकारी के अनुसार कन्नौज निवासी रितेश, अविनाश और नरेंद्र पिकअप में सवार थे। जैसे ही वाहन रोहिनी गांव के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई, जिससे तीनों घायल हो गए। सीएचसी सिकंदरा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। उपनिरीक्षक मेवालाल यादव ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी घायलों का उपचार करा दिया गया है।1
- सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे 2 बच्चों का भारतीय वायु सेना ने हेलीकॉप्टर से किया सफल रेस्क्यू**1
- औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ - बिधूना थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गपचरिया पुलिया के पास बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठाकर लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना बिधूना में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा2
- राजपुर कानपुर देहात। राजपुर स्थित कन्हैया नगर में शनिवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। घरों तक बिजली न पहुंचने और केवल मीटर तक आपूर्ति आने से नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना तब हुई जब बिजली विभाग के अवर अभियंता केडी वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ डिस्कनेक्ट स्मार्ट मीटर की जांच करने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने पहुंचे थे। अधिकारियों को देखते ही गुस्साए ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर एक जगह जमा कर दिए और हंगामा शुरू कर दिया। अवर अभियंता ने तत्काल स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सिकंदरा एसडीओ अनिल कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते और अपना आक्रोश व्यक्त करते रहे। एसडीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते हैं, वे सिकंदरा उपखंड कार्यालय में कनेक्शन नंबर के साथ प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इन प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर उच्च अधिकारियों और शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार अगले महीने तक उपभोक्ता की अनुमति से स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदलने पर विचार कर सकती है। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जनता की समस्या को उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान निकलने तक डटे रहने की बात कही। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद थीं।1