logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिधूना में पुलिस-मुठभेड़: 3 शातिर गिरफ्तार, 2 बदमाश घायल औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ - बिधूना थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गपचरिया पुलिया के पास बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठाकर लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना बिधूना में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा

1 hr ago
user_दीपांशु सावरन
दीपांशु सावरन
Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
7bb8e3a1-f911-4a80-8389-711ccf4ecf17

बिधूना में पुलिस-मुठभेड़: 3 शातिर गिरफ्तार, 2 बदमाश घायल औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ - बिधूना थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गपचरिया पुलिया के पास बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठाकर लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना बिधूना में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिससे सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने ज़हव को कब्जे में लेजर कारवाही की
    1
    औरैया। थाना अछल्दा क्षेत्र अन्तर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिससे सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने ज़हव को कब्जे में लेजर कारवाही की
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • बिहार में एक पोते ने अपनी दादी की शवयात्रा को ही यादगार बना दिया। वो भी कोई ऐसा-वैसा नहीं। दादी की शवयात्रा के चर्चे अब पूरे बिहार में हो रहे हैं। ये सबकुछ बिहार में भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में शुक्रवार को हुआ। यहां 95 साल की बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। लेकिन इसके बाद उनके पोते ने धूमधाम से अपनी दादी की शवयात्रा निकाल कर उन्हें विदा किया। dadi shavyatra in bhojpur भोजपुर में दादी की शवयात्रा ने तो बारात को भी फेल कर दिया *दादी की शवयात्रा में 700 गाड़ियां, ड्रोन कैमरा, लौंडा नाच* दादी की शवयात्रा के लिए भोजपुर के शाहपुर में पोते ने 24 घंटे में 700 से ज्यादा गाड़ियां बुलवा लीं। इस शवयात्रा में 100-200 नहीं बल्कि 3500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। वहीं ड्रोन कैमरे से इस शवयात्रा की हर एंगल से कवरेज भी कराई गई। यही नहीं, और जानिए... इस शवयात्रा में लौंडा नाच भी हुआ। बैंड, बाजा और शवयात्रा देखने के लिए लोग छतों तक पर आ खड़े हुए। किसी को पता ही नहीं चल रहा था कि बारात जा रही है या शवयात्रा। *भीड़ इतनी कि लोग भी हैरान* एक शवयात्रा में इतनी भारी भीड़, लौंडा डांस, गाजा-बाजा और 700 से ज्यादा गाड़ियां देख लोग भी हैरान रह गए। ऊपर से ड्रोन की कवरेज ने लोगों को और भी चकित कर दिया। इलाके में जुबां पर एक ही चर्चा कि पोते हों तो ऐसे। बड़े पोते रमेश पांडेय के मुताबिक उन्होंने दादी के रूप में घर की एक विरासत खो दी, लेकिन उनकी विदाई को वो यादगार बनाना चाहते थे। हम सब चाहते थे कि अपनी इया जी (दादी मां) को ऐसी विदाई दें जो यादगार बन जाए। क्योंकि अब दादी हमसे कुछ कहने या मांगने नहीं आएंगी। रमेश पांडेय, कौशल्या देवी के बड़े पोते
    1
    बिहार में एक पोते ने अपनी दादी की शवयात्रा को ही यादगार बना दिया। वो भी कोई ऐसा-वैसा नहीं। दादी की शवयात्रा के चर्चे अब पूरे बिहार में हो रहे हैं। ये सबकुछ बिहार में भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में शुक्रवार को हुआ। यहां 95 साल की बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। लेकिन इसके बाद उनके पोते ने धूमधाम से अपनी दादी की शवयात्रा निकाल कर उन्हें विदा किया।
dadi shavyatra in bhojpur
भोजपुर में दादी की शवयात्रा ने तो बारात को भी फेल कर दिया
*दादी की शवयात्रा में 700 गाड़ियां, ड्रोन कैमरा, लौंडा नाच*
दादी की शवयात्रा के लिए भोजपुर के शाहपुर में पोते ने 24 घंटे में 700 से ज्यादा गाड़ियां बुलवा लीं। इस शवयात्रा में 100-200 नहीं बल्कि 3500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। वहीं ड्रोन कैमरे से इस शवयात्रा की हर एंगल से कवरेज भी कराई गई। यही नहीं, और जानिए... इस शवयात्रा में लौंडा नाच भी हुआ। बैंड, बाजा और शवयात्रा देखने के लिए लोग छतों तक पर आ खड़े हुए। किसी को पता ही नहीं चल रहा था कि बारात जा रही है या शवयात्रा।
*भीड़ इतनी कि लोग भी हैरान*
एक शवयात्रा में इतनी भारी भीड़, लौंडा डांस, गाजा-बाजा और 700 से ज्यादा गाड़ियां देख लोग भी हैरान रह गए। ऊपर से ड्रोन की कवरेज ने लोगों को और भी चकित कर दिया। इलाके में जुबां पर एक ही चर्चा कि पोते हों तो ऐसे। बड़े पोते रमेश पांडेय के मुताबिक उन्होंने दादी के रूप में घर की एक विरासत खो दी, लेकिन उनकी विदाई को वो यादगार बनाना चाहते थे।
हम सब चाहते थे कि अपनी इया जी (दादी मां) को ऐसी विदाई दें जो यादगार बन जाए। क्योंकि अब दादी हमसे कुछ कहने या मांगने नहीं आएंगी।
रमेश पांडेय, कौशल्या देवी के बड़े पोते
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • अभिषेक पुत्र सहदेव निवासी पैगंबरपुर जनपद औरैया रविवार को सुबह 8 बजे डेरी पर दूध देने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अभिषेक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों द्वारा अभिषेक को तत्काल 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।
    1
    अभिषेक पुत्र सहदेव निवासी पैगंबरपुर जनपद औरैया रविवार को सुबह 8 बजे डेरी पर दूध देने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अभिषेक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों द्वारा अभिषेक को तत्काल 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा NEWS NATION 81 औरैया। जनपद की साइबर थाना पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह गिरोह महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर उनसे धनराशि वसूलता था। आरोपी पहले महिलाओं को भरोसे में लेते थे और फिर सिलाई सेंटर खोलने के नाम पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य शुल्क के रूप में पैसे ऐंठ लेते थे। जांच के दौरान साइबर थाना टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    1
    साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर -सुभाष चन्द्र राणा 
NEWS NATION 81 
औरैया। जनपद की साइबर थाना पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह गिरोह महिलाओं को सरकारी योजना का झांसा देकर उनसे धनराशि वसूलता था। आरोपी पहले महिलाओं को भरोसे में लेते थे और फिर सिलाई सेंटर खोलने के नाम पर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य शुल्क के रूप में पैसे ऐंठ लेते थे।
जांच के दौरान साइबर थाना टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* * *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया । मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
* *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026  को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया ।  मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे 2 बच्चों का भारतीय वायु सेना ने हेलीकॉप्टर से किया सफल रेस्क्यू**
    1
    सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे 2 बच्चों का भारतीय वायु सेना ने हेलीकॉप्टर से किया सफल रेस्क्यू**
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ - बिधूना थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गपचरिया पुलिया के पास बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठाकर लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे। थाना बिधूना में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा
    2
    औरैया ब्रेकिंग न्यूज़ -
बिधूना थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गपचरिया पुलिया के पास बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी बाइक पर बैठाकर लोगों की जेब काटने और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
थाना बिधूना में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास स्थित कांशीराम कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी मोनू पुत्र स्वर्गीय खुशी लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था तभी उसी कॉलोनी के रहने वाले एहसान, आजाद, अकबर और असलम पुत्रगण सुभान अली वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मोनू के अनुसार जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई सोनू और मां बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में सोनू को गंभीर चोटें आई हैं जबकि मोनू और उसकी मां को भी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास स्थित कांशीराम कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी मोनू पुत्र स्वर्गीय खुशी लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था तभी उसी कॉलोनी के रहने वाले एहसान, आजाद, अकबर और असलम पुत्रगण सुभान अली वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मोनू के अनुसार जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई सोनू और मां बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में सोनू को गंभीर चोटें आई हैं जबकि मोनू और उसकी मां को भी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.