logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी GRN के जरिए 21.29 करोड़ की आबकारी ड्यूटी चोरी का आरोप, डीसी को शिकायत एकर फर्जी GRN के जरिए 21.29 करोड़ की आबकारी ड्यूटी चोरी का आरोप, डीसी को शिकायत शिकायतकर्ता ने शराब ठेकेदारों व आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत का लगाया आरोप, FIR और रिकवरी की मांग वीओ 1 यमुनानगर आबकारी विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अभिनव कोहली ने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एम/एस एचएस लिकर्स और एम/एस महिंदर सिंह एंड संस ने कुछ आबकारी अधिकारियों की कथित मिलीभगत से सरकारी सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर फर्जी जीआरएन (GRN) जनरेट किए और इससे सरकार को करीब 21.29 करोड़ रुपये के आबकारी राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता ने मामले में संबंधित लाइसेंसधारकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, पूरी राशि की रिकवरी कराने तथा नियमों के तहत लाइसेंस और गोदामों के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है। वीओ 2 14 सितंबर को रिकवरी के आदेश का दावा अभिनव कोहली ने शिकायत में दावा किया है कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर एक्साइज एवं संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त, हरियाणा की ओर से 14 सितंबर 2026 को डीटीसी जगाधरी को पत्र जारी किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्र में संबंधित फर्मों से आबकारी विभाग की बकाया राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए गए थे। शिकायत में दावा किया गया है कि एचएस लिकर्स के एल-13 लाइसेंस पर 102 कथित फर्जी GRN के माध्यम से करीब 12.34 करोड़ रुपये की रिकवरी राशि बताई गई है। वहीं महिंदर सिंह एंड संस के एल-13 लाइसेंस पर 65 कथित फर्जी GRN के जरिए करीब 8.93 करोड़ रुपये तथा इसी फर्म के एल-1 लाइसेंस पर एक कथित फर्जी GRN से करीब 2 लाख रुपये की राशि बताई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय में रिकवरी कर उसका दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए थे। वीओ 3 यमुनानगरगोदाम खोलने पर भी उठाए सवाल अभिनव कोहली ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी राशि की कथित आबकारी चोरी सामने आने के बावजूद अभी तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही पूरी रिकवरी हुई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कथित बकाया राशि की पूरी वसूली से पहले संबंधित फर्मों के गोदाम कैसे खोल दिए गए। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि यदि सरकारी राजस्व की वसूली लंबित थी तो संबंधित गोदामों को खोलने और नए परमिट जारी करने की अनुमति किस आधार पर दी गई। डमी मालिक होने का भी लगाया आरोप वीओ 4 शिकायतकर्ता ने एचएस लिकर्स के संचालन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि लाइसेंसधारी महेंद्र गुप्ता केवल नाममात्र के मालिक हैं और फर्म का वास्तविक संचालन विनय साहनी तथा आदित्य राणा द्वारा किए जाने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने दोनों फर्मों की ओर से जमा कराए गए सॉल्वेंसी और श्योरिटी बांड की भी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बकाया राशि समय रहते वसूल नहीं की गई तो भविष्य में सरकारी राजस्व की रिकवरी मुश्किल हो सकती है। पुराने मामले की भी जांच की मांग अभिनव कोहली ने शिकायत में एसएम वाइंस से जुड़े एक पुराने मामले का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस मामले में भी कथित तौर पर डमी मालिक के माध्यम से फर्म का संचालन किया गया और करीब 90 लाख रुपये का डीडी जमा होने के बावजूद सरकारी खजाने में राशि जमा नहीं हुई। उन्होंने इस मामले की भी दोबारा जांच और लंबित सरकारी राशि की रिकवरी की मांग की है। एफआईआर और विभागीय जांच की मांग शिकायतकर्ता ने सरकार से मांग की है कि सरकारी सॉफ्टवेयर से कथित छेड़छाड़ और फर्जी GRN तैयार करने के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही लाइसेंसधारकों के साथ-साथ यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि किसी आबकारी अधिकारी की जानबूझकर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ स्वतंत्र विभागीय और आपराधिक जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि जांच पूरी होने और बकाया राशि की रिकवरी तक नियमों के अनुसार लाइसेंस निलंबित करने तथा गोदामों के संबंध में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में आबकारी विभाग और संबंधित फर्मों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। बाइट 1 अभिनव कोहली शिकायतकर्ता

5 hrs ago
user_Rajiv kumar
Rajiv kumar
Sadhaura St, Yamunanagar•
5 hrs ago

फर्जी GRN के जरिए 21.29 करोड़ की आबकारी ड्यूटी चोरी का आरोप, डीसी को शिकायत एकर फर्जी GRN के जरिए 21.29 करोड़ की आबकारी ड्यूटी चोरी का आरोप, डीसी को शिकायत शिकायतकर्ता ने शराब ठेकेदारों व आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत का लगाया आरोप, FIR और रिकवरी की मांग वीओ 1 यमुनानगर आबकारी विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अभिनव कोहली ने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एम/एस एचएस लिकर्स और एम/एस महिंदर सिंह एंड संस ने कुछ आबकारी अधिकारियों की कथित मिलीभगत से सरकारी सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर फर्जी जीआरएन (GRN) जनरेट किए और इससे सरकार को करीब 21.29 करोड़ रुपये के आबकारी राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता ने मामले में संबंधित लाइसेंसधारकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, पूरी राशि की रिकवरी कराने तथा नियमों के तहत लाइसेंस और गोदामों के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है। वीओ 2 14 सितंबर को रिकवरी के आदेश का दावा अभिनव कोहली ने शिकायत में दावा किया है कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर एक्साइज एवं संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त, हरियाणा की ओर से 14 सितंबर 2026 को डीटीसी जगाधरी को पत्र जारी किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्र में संबंधित फर्मों से आबकारी विभाग की बकाया राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए गए थे। शिकायत में दावा किया गया है कि एचएस लिकर्स के एल-13 लाइसेंस पर 102 कथित फर्जी GRN के माध्यम से करीब 12.34 करोड़ रुपये की रिकवरी राशि बताई गई है। वहीं महिंदर सिंह एंड संस के एल-13 लाइसेंस पर 65 कथित फर्जी GRN के जरिए करीब 8.93 करोड़ रुपये तथा इसी फर्म के एल-1 लाइसेंस पर एक कथित फर्जी GRN से करीब 2 लाख रुपये की राशि बताई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय में रिकवरी कर उसका दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए थे। वीओ 3 यमुनानगरगोदाम खोलने पर भी उठाए सवाल अभिनव कोहली ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी राशि की कथित आबकारी चोरी सामने आने के बावजूद अभी तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही पूरी रिकवरी हुई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कथित बकाया राशि की पूरी वसूली से पहले संबंधित

फर्मों के गोदाम कैसे खोल दिए गए। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि यदि सरकारी राजस्व की वसूली लंबित थी तो संबंधित गोदामों को खोलने और नए परमिट जारी करने की अनुमति किस आधार पर दी गई। डमी मालिक होने का भी लगाया आरोप वीओ 4 शिकायतकर्ता ने एचएस लिकर्स के संचालन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि लाइसेंसधारी महेंद्र गुप्ता केवल नाममात्र के मालिक हैं और फर्म का वास्तविक संचालन विनय साहनी तथा आदित्य राणा द्वारा किए जाने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने दोनों फर्मों की ओर से जमा कराए गए सॉल्वेंसी और श्योरिटी बांड की भी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बकाया राशि समय रहते वसूल नहीं की गई तो भविष्य में सरकारी राजस्व की रिकवरी मुश्किल हो सकती है। पुराने मामले की भी जांच की मांग अभिनव कोहली ने शिकायत में एसएम वाइंस से जुड़े एक पुराने मामले का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस मामले में भी कथित तौर पर डमी मालिक के माध्यम से फर्म का संचालन किया गया और करीब 90 लाख रुपये का डीडी जमा होने के बावजूद सरकारी खजाने में राशि जमा नहीं हुई। उन्होंने इस मामले की भी दोबारा जांच और लंबित सरकारी राशि की रिकवरी की मांग की है। एफआईआर और विभागीय जांच की मांग शिकायतकर्ता ने सरकार से मांग की है कि सरकारी सॉफ्टवेयर से कथित छेड़छाड़ और फर्जी GRN तैयार करने के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही लाइसेंसधारकों के साथ-साथ यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि किसी आबकारी अधिकारी की जानबूझकर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ स्वतंत्र विभागीय और आपराधिक जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि जांच पूरी होने और बकाया राशि की रिकवरी तक नियमों के अनुसार लाइसेंस निलंबित करने तथा गोदामों के संबंध में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में आबकारी विभाग और संबंधित फर्मों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। बाइट 1 अभिनव कोहली शिकायतकर्ता

More news from हरियाणा and nearby areas
  • अंबाला के वामन द्वादशी मेले में पहुंचे CM नायब सैनी, भगवान वामन के दर्शन कर किया दीप प्रज्वलित,सनातन धर्म सभा को 21 लाख की सौगात
    1
    अंबाला के वामन द्वादशी मेले में पहुंचे CM नायब सैनी, भगवान वामन के दर्शन कर किया दीप प्रज्वलित,सनातन धर्म सभा को 21 लाख की सौगात
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • शाहबाद में किसानों को किसी भी कीमत नेशनल हाईवे जाम नहीं करने दिया जाएगा, कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन शाहबाद में किसानों को किसी भी कीमत नेशनल हाईवे जाम नहीं करने दिया जाएगा, कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन
    1
    शाहबाद में किसानों को किसी भी कीमत नेशनल हाईवे जाम नहीं करने दिया जाएगा, कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन 
शाहबाद में किसानों को किसी भी कीमत नेशनल हाईवे जाम नहीं करने दिया जाएगा, कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    4 hrs ago
  • AI का गलत इस्तेमाल! हरिद्वार वायरल वीडियो का पूरा सच देखिए 🛑🚨
    1
    AI का गलत इस्तेमाल! हरिद्वार वायरल वीडियो का पूरा सच देखिए 🛑🚨
    user_Gyanendu Rajput
    Gyanendu Rajput
    Media house अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • मेवात में कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना। #news Khabar Aaj #khabarAaj #Viral
    1
    मेवात में कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना। 

#news Khabar Aaj #khabarAaj #Viral
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • विकासनगर के बाबूगढ़ चुंगी का बताया जा रहा वीडियो वायरल, रिहैब सेंटर से जुड़ा होने का दावा विकासनगर के बाबूगढ़ चुंगी का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो एक फॉलोअर ने भेजते हुए दावा किया है कि यह मामला एक रिहैब सेंटर से जुड़ा हुआ है। हालांकि, वीडियो में दिख रही घटना और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित पक्ष या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    1
    विकासनगर के बाबूगढ़ चुंगी का बताया जा रहा वीडियो वायरल, रिहैब सेंटर से जुड़ा होने का दावा
विकासनगर के बाबूगढ़ चुंगी का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो एक फॉलोअर ने भेजते हुए दावा किया है कि यह मामला एक रिहैब सेंटर से जुड़ा हुआ है। हालांकि, वीडियो में दिख रही घटना और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित पक्ष या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • सहारनपुर में पटाखा कारखानों पर सख्ती: बिना लाइसेंस संचालन पर होगी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य सहारनपुर में दीपावली से पहले पटाखा और आतिशबाजी निर्माण से जुड़े प्रतिष्ठानों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मंगलवार शाम 6 बजे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर पटाखा निर्माण से जुड़े प्रतिष्ठानों के लिए सुरक्षा गाइडलाइन जारी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण और बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।गाइडलाइन के तहत पटाखा निर्माण स्थलों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, पर्याप्त पानी की व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिष्ठानों में ज्वलनशील सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया है।प्रशासन की ओर से यह भी निर्देशित किया गया है कि निर्माण और भंडारण वाले स्थानों पर विद्युत व्यवस्था सुरक्षित हो तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संबंधित विभागों को प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संचालकों से दीपावली के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
    1
    सहारनपुर में पटाखा कारखानों पर सख्ती: बिना लाइसेंस संचालन पर होगी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य
सहारनपुर में दीपावली से पहले पटाखा और आतिशबाजी निर्माण से जुड़े प्रतिष्ठानों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मंगलवार शाम 6 बजे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर पटाखा निर्माण से जुड़े प्रतिष्ठानों के लिए सुरक्षा गाइडलाइन जारी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी के निर्माण, भंडारण और बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।गाइडलाइन के तहत पटाखा निर्माण स्थलों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, पर्याप्त पानी की व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिष्ठानों में ज्वलनशील सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने को कहा गया है।प्रशासन की ओर से यह भी निर्देशित किया गया है कि निर्माण और भंडारण वाले स्थानों पर विद्युत व्यवस्था सुरक्षित हो तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संबंधित विभागों को प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संचालकों से दीपावली के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अंबाला में कष्ट निवारण समिति की बैठक - 12 में से 5 शिकायतों का मौके पर निपटारा*
    1
    अंबाला में कष्ट निवारण समिति की बैठक - 12 में से 5 शिकायतों का मौके पर निपटारा*
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • शाहाबाद में सभी किसान साथियों के नाम किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी का संदेश शाहबाद में सभी किसान साथियों के नाम किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी का संदेश
    1
    शाहाबाद में सभी किसान साथियों के नाम किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी का संदेश 
शाहबाद में सभी किसान साथियों के नाम किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी का संदेश
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    5 hrs ago
  • *2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार : नितिन नबीन* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संत रविदास मंदिर में दर्शन कर ले आशीर्वाद* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा स्पष्ट रूप से संकेत दे रही है कि इस बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों और पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे, उन्होंने कहा कि वह दो दिवसीय पश्चिम यूपी के दौरे पर हैं। कल उन्होंने मेरठ में शक्ति केंद्र सम्मेलन में हिस्सा लिया था और आज सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा हर समाज,हर क्षेत्र के लोगों को जोड़कर विकसित उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं।"जिस राज्य को माफियाओं के लिए जाना जाता था, आज वो राज्य युवाओं के सेमीकंडक्टर और AI के लिए दुनिया में जाना जा रहा है। आज का उत्तर प्रदेश अपने एक्सप्रेसवे के लिए, अपने नए-नए आयाम के लिए जाना जा रहा है। ब्रह्मोस जैसी मिसाइल यहां पर बन रही है।ये नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जो हर उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम को गर्वान्वित करता है और उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश की दिशा में हम सब मिलकर बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभी कहा कि आज हम लोग पूरे देश में संत रविदास जी की 650वीं जयंती का वर्ष मना रहे हैं और आज मुझे सहारनपुर के संत रविदास मंदिर में आने का सौभाग्य मिला है मैं समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ हम समरसता के भाव से हर व्यक्ति को, हर समाज को, हर क्षेत्र के लोगों को जोड़कर विकसित उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं।" सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    1
    *2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार : नितिन नबीन*
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संत रविदास मंदिर में दर्शन कर ले आशीर्वाद*
*जनावेश न्यूज़*
सहारनपुर ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।  कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी ऊर्जा स्पष्ट रूप से संकेत दे रही है कि इस बार  प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों और पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे,  उन्होंने कहा कि वह दो दिवसीय पश्चिम यूपी के दौरे पर हैं। कल उन्होंने मेरठ में शक्ति केंद्र सम्मेलन में हिस्सा लिया था और आज सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक बैठक की। 
उन्होंने कहा कि भाजपा हर समाज,हर क्षेत्र के लोगों को जोड़कर विकसित उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं।"जिस राज्य को माफियाओं के लिए जाना जाता था, आज वो राज्य युवाओं के सेमीकंडक्टर और AI के लिए दुनिया में जाना जा रहा है। आज का उत्तर प्रदेश अपने एक्सप्रेसवे के लिए, अपने नए-नए आयाम के लिए जाना जा रहा है। ब्रह्मोस जैसी मिसाइल यहां पर बन रही है।ये नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जो हर उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम को गर्वान्वित करता है और उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश की दिशा में हम सब मिलकर बढ़ रहे हैं। 
उन्होंने अभी कहा कि आज हम लोग पूरे देश में संत रविदास जी की 650वीं जयंती का वर्ष मना रहे हैं और आज मुझे सहारनपुर के संत रविदास मंदिर में आने का सौभाग्य मिला है मैं समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ हम  समरसता के भाव से हर व्यक्ति को, हर समाज को, हर क्षेत्र के लोगों को जोड़कर विकसित उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं।" सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट
    user_Rakesh Thakur
    Rakesh Thakur
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.