Shuru
Apke Nagar Ki App…
maharani bus
Rocky Saiyyam
maharani bus
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Neelesh THAKUR1
- Post by Rajju Bhartiya1
- वारासिवनी में रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रशासन केवल विधायक को पूजा स्थल तक ले जाना चाहता था।1
- घोटाले की शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा लगाए जा रहे हैं झूठे आरोप, साबित होने पर पद और पार्टी से इस्तीफा देने की पेशकश1
- वारासिवनी। वारासिवनी बालाघाट सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम वारा के रेलवे क्रासिंग पर बने ओवर ब्रिज के 10 अप्रैल 26 को होने वाले लोकार्पण के अवसर पर होर्डिंग लगाने को लेकर भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच 9 अप्रैल 26 की रात्रि में हुई गरमा गरम बहस से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यह स्थिति तब निर्मित हुई, जब भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने विधायक विवेक विक्की पटेल के पहले से लगे हुए होर्डिंग के सामने पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल के विशाल होर्डिंग को लगा दिया, जिससे विधायक विवेक विक्की पटेल का होर्डिंग दिखना बंद हो गया। जब विधायक के समर्थकों ने इस पर आपत्ति की, तो दोनों पक्षों के बीच जमकर तू तू मै मै हुई। इस बात की खबर मिलने पर विधायक विवेक विक्की पटेल तत्काल ओवर ब्रिज के पास पहुंचे और भाजपा व अपने कार्यकर्ताओं को समझा कर वापस लौट गए। लेकिन उनके जाने के बाद फिर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने विधायक के दूसरे होर्डिंग के सामने भी पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल का बड़ा होर्डिंग लगा कर उसे दबा दिया। जिस पर एक बार फिर भाजपा कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प हो गई। इस बीच थाना प्रभारी पवन यादव के साथ पुलिस बल भी घटना स्थल पर पहुंच गया और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर अलग किया। फिलहाल तो ओवर ब्रिज पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही हैं कि 10 अप्रैल 26 को लोकार्पण के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती हैं। पुलिस विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों में जुट गया है। स्थिति का निरीक्षण करने के लिए रात में ही एसडीओपी अभिषेक चौधरी भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरी स्थिति पर सतर्क निगाहे बनाकर रखी गई है।1
- मंण्डला की ग्राम पंचायत कोरगाव में 100 से अधिक परिवारों को शासकीय निर्माण के चलते उपजाऊ सिंचित भूमि छोड़ने का नोटिस दिया गया है।जबकि ये परिवार लगभग तीन पीढ़ी से यहां काबिज है।अपनी रोजी रोटी चला रहे है।1
- Post by Rocky Saiyyam2
- Post by Neelesh THAKUR1
- तहसील मुख्यालय कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की महिलाओं ने गांव में बिकने वाली अवैध देसी-विदेशी शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ रही है। महिलाओं ने गत दिवस मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर शराब दुकान को गांव के बाहर विस्थापित करने की मांग की है। इधर, महिलाएं लगातार गांव में जागरूकता अभियान चला रही है। गांव में खुले में शराब बेचने वालों को महिलाओं ने 12 अप्रैल तक अपने पास रखी शराब बेचने की मोहलत दी है।1