Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएम सभा ड्यूटी के दौरान दरोगा नशे में धुत, तहसील सदर में किया हंगामा* मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री की सभा में लगाई गई ड्यूटी के दौरान एक सब इंस्पेक्टर का नशे में धुत होकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फुगाना थाने में तैनात दरोगा तहसील सदर क्षेत्र में शराब के नशे में पहुंचे और वहां फैमिली क्वार्टर के समीप जमकर हंगामा किया।* *प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दरोगा ने नशे की हालत में अनुशासनहीन व्यवहार करते हुए आसपास मौजूद लोगों को परेशान किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ऐसे समय पर हुई जब जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद था।**
Fareed Ahmad
सीएम सभा ड्यूटी के दौरान दरोगा नशे में धुत, तहसील सदर में किया हंगामा* मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री की सभा में लगाई गई ड्यूटी के दौरान एक सब इंस्पेक्टर का नशे में धुत होकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फुगाना थाने में तैनात दरोगा तहसील सदर क्षेत्र में शराब के नशे में पहुंचे और वहां फैमिली क्वार्टर के समीप जमकर हंगामा किया।* *प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दरोगा ने नशे की हालत में अनुशासनहीन व्यवहार करते हुए आसपास मौजूद लोगों को परेशान किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ऐसे समय पर हुई जब जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद था।**
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति व चौक की स्थापना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तथा मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पहल को समाज में प्रेरणा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया1
- जनपद मुजफ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहिल्याबाई चौक पर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का बटन दबाकर लोकार्पण किया साथ ही मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि भी अर्पित की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनगर समाज सहित नेताओं के साथ परिचय भी किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कंधे से कंधा मिलाकर मौजूद रहे पूर्व मंत्री संजीव बालियान,केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया1
- Post by Ankit rana3
- *राजाधिराज द्वारकाधीश जी के श्रृंगार आरती दर्शन🙏🏻* श्री द्वारकाधीश मंदिर द्वारका,गुजरात दिनांक :- 13/04/2026 सोमवार1
- भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम जी का विधि-विधान से अभिषेक, हवन एवं भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के उपरांत, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जो मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई शिव चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संयोजक भगवान शर्मा, अध्यक्ष शरणदीप कौशिक,कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, विशेष उपस्थिति ब्राह्मण नेता राकेश शर्मा, सपा के राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म प्रकाश शर्मा अन्य प्रमुख गणमान्य एवं पदाधिकारीगण रवि शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, आलोक शर्मा, लोकराज कौशिक, महेश्वर वशिष्ठ, अमित वर्ष, पंडित वशिष्ठ, नमेश शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, अंकुर कौशिक, शुभम भारद्वाज, पंकज शर्मा, महादेव शर्मा, विशाल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, हरीश गौतम, सैंटी शर्मा, विभोर सिंगल, राहुल शर्मा, संजय सक्सेना व्यापारी एवं समाजसेवी— कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, रोशन लाल, सुरेश कुमार (बसपा नेता), सुशील शर्मा, अखिलेश शर्मा अन्य प्रमुख सहयोगी भारत विकास परिषद से श्रीमती कांति राठी, नवनीत गुप्ता, अंकित शर्मा, डॉ. अंशुल शर्मा, वैभव शर्मा, विशाल शर्मा, बंटी शर्मा, दीपक गौतम, दीपांकर गौतम, चंद्रशेखर शर्मा (मास्टर जी), विनोद शर्मा, रमेश (मास्टर जी), मनोज शर्मा, बिट्टू शर्मा, पंडित अंकित वशिष्ठ साथ ही आदर्श कॉलोनी ब्राह्मण महासभा की पूरी टीम, सर्व ब्राह्मण महासभा (राष्ट्रीय सचिव डॉ. संदीप शर्मा) की पूरी टीम, एवं सनातन धर्म के सभी श्रद्धालुजन तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण मिश्रा जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को भव्य एवं सफल रूप से संपन्न किया गया।2
- Post by Praveen Kumar1
- मुज़फ्फरनगर | चरथावल में नज़ीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन सहारनपुर के सांसद Imran Masood और चरथावल विधायक Pankaj Malik ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान सांसद इमरान मसूद और विधायक पंकज मलिक ने ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे संस्थान बच्चों के भविष्य को नई दिशा देंगे। विद्यालय प्रबंधन के इकराम त्यागी और रय्यान त्यागी ने बताया कि स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, संस्कार और उर्दू, अरबी एवं संस्कृत जैसी भाषाओं की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।3
- Post by Ankit rana2
- छपार थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सागर, हिमांशु और यश (निवासी गुरुग्राम, हरियाणा) की मौत हो गई। वहीं वरुण और सुशांत को गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1