Shuru
Apke Nagar Ki App…
आवास के लिए ब्लॉक परिसर में फूट-फूट कर रोई महिला । आवास सूची से नाम काटे जाने पर भाकपा माले द्वारा किया गया प्रदर्शन । प्रदर्शन में जुटी थी महिला ! भोजपुर जिला के सहार प्रखंड से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है । अपने आवास की मांग को लेकर एक गरीब महिला ब्लॉक परिसर पहुंची जहां अपनी परेशानी बताते हुए रोने लगी । आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि एक महिला को अपना घर बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय में इस तरह गुहार लगानी पड़ रही है । पूरा वीडियो देखिए रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
Dharmendra Kumar Chaudhari
आवास के लिए ब्लॉक परिसर में फूट-फूट कर रोई महिला । आवास सूची से नाम काटे जाने पर भाकपा माले द्वारा किया गया प्रदर्शन । प्रदर्शन में जुटी थी महिला ! भोजपुर जिला के सहार प्रखंड से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है । अपने आवास की मांग को लेकर एक गरीब महिला ब्लॉक परिसर पहुंची जहां अपनी परेशानी बताते हुए रोने लगी । आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि एक महिला को अपना घर बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय में इस तरह गुहार लगानी पड़ रही है । पूरा वीडियो देखिए रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
More news from बिहार and nearby areas
- स्कूली बच्चों द्वारा बाल विवाह और साइबर क्राइम पर प्रस्तुत नाटक ने मोहा सबका मन। अरवल।स्थानीय पायस मिशन स्कूल के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), अरवल के तत्वावधान में आयोजित '*सुरक्षित बचपन अभियान*' (Safe Childhood Campaign) के तहत एक भव्य और विशेष जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अरवल जिले के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (District & Sessions Judge) प्रजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) मनीष कुमार पाण्डेय सर भी मंच पर मौजूद रहे। इनके अलावे पैनल एडवोकेट राजेश चंद्रा भी उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत गान के साथ हुई। उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पोक्सो (POCSO) एक्ट और बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं, सीजेएम सर ने बच्चों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), विधिक सेवा (15100) और साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) का उपयोग करने की विस्तृत जानकारी दी।नाटक की शानदार प्रस्तुति ने बटोरीं तालियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया एक विशेष नाट्य कार्यक्रम रहा। बच्चों ने अपनी कलात्मक और जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से 'बाल विवाह' के कुप्रभावों, 'साइबर अपराध' (Cyber Crime) के खतरों और 'गुड टच-बैड टच' जैसे बेहद संवेदनशील विषयों को रंगमंच पर उतारा। बच्चों के इस शानदार अभिनय और कड़े संदेश ने वहां मौजूद न्यायाधीश महोदय को भावुक कर दिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों ने बच्चों की इस बेहतरीन प्रस्तुति की जमकर सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के कोऑर्डिनेटर प्रेम राजवंश ने सभी मुख्य अतिथियों, विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प बच्चों को एक निडर, सुरक्षित और जागरूक माहौल देना है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक राज कुमार, सह निदेशक अशोक कुमार, प्रधानाचार्य सोनम मिश्रा, कॉर्डिनेटर प्रेम राजवंश, कविता शर्मा एवं सभी शिक्षकगण और भारी संख्या में छात्रछात्राएँ उपस्थित थे।1
- आवास के लिए ब्लॉक परिसर में फूट-फूट कर रोई महिला । आवास सूची से नाम काटे जाने पर भाकपा माले द्वारा किया गया प्रदर्शन । प्रदर्शन में जुटी थी महिला ! भोजपुर जिला के सहार प्रखंड से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है । अपने आवास की मांग को लेकर एक गरीब महिला ब्लॉक परिसर पहुंची जहां अपनी परेशानी बताते हुए रोने लगी । आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि एक महिला को अपना घर बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय में इस तरह गुहार लगानी पड़ रही है । पूरा वीडियो देखिए रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा पुलिस ने चार गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल हसपुरा पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए गैर जमानती चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष सुगंध कुमार ने दी1
- ओरछा रोड थाना अंतर्गत पेप्टेक टाउन में हुई चोरी की घटना का खुलासा 4 आरोपी गिरफतार1
- 🚨 भोजपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास संयुक्त छापेमारी में ट्रक से 2570.760 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद। पुलिस ने सह-चालक को गिरफ्तार किया, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। 📍 ट्रक नंबर: NL01AD-4312 जनता की आवाज आरा न्यूज़ #BhojpurPolice #AraNews #Bhojpur #Koilwar #LiquorSeized #BiharPolice #जनताकीआवाजआराज्यूज़1
- खोरैठा में ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समागम संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग। पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत खोरैठा स्थित शिव मंदिर परिसर में ब्रह्म विद्या विहंगम योग की ओर से अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के पावन तत्वावधान में दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में डेहरी ऑन सोन से पहुंचे वरिष्ठ प्रचारक नवल किशोर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के समय में प्रत्येक घर में अध्यात्म की आवश्यकता है। हर घर में स्वर्वेद का होना जरूरी है। उन्होंने श्रद्धालुओं को हर घर स्वर्वेद पहुंचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वर्वेद केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो मनुष्य को शांति और सद्मार्ग की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु वंदना से हुई। इसके बाद शांति पाठ और महाआरती की गई। गुरु वाणी और भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सत्संग में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन में गुड्डू गुप्ता, सुनील जी, दिलीप सिंह, कामता सिंह, गोपाल यादव, चरित्र साहू, गौरी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी एवं विभा देवी सहित अनेक गुरु भाई-बहन उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।1