Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज श्री गणेश विसर्जन # शिवाड़ सुरक्षा के साथ#Sawai Madhopur #likes गणेश विसर्जन हर्ष उल्लास के साथ
Mastram Meena
आज श्री गणेश विसर्जन # शिवाड़ सुरक्षा के साथ#Sawai Madhopur #likes गणेश विसर्जन हर्ष उल्लास के साथ
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज श्री गणेश विसर्जन # शिवाड़ सुरक्षा के साथ#Sawai Madhopur #likes गणेश विसर्जन हर्ष उल्लास के साथ1
- अनंत चतुर्दशी पर जिनालय में हुआ अभिषेक, समाजजनों ने की सुख-समृद्धि की कामना सारसोप। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। 10 लक्षण धर्म के दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना करते हुए भगवान का अभिषेक, कलश पूजन एवं मालाओं का निर्माण किया गया। इस दौरान श्री वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक तथा जैन समाज के प्रमुख पर्व अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान भगवान के समक्ष मालाओं की बोली लगाई गई, जिसमें ₹25,125 की बोली रही। बोली लाल चंद जी, भागचंद जी जैन की रही समाजजनों ने भगवान के समक्ष सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अमोलक जैन, अशोक जैन, हेमंत जैन, संजय जैन, कुबेर जैन, प्रेम जैन, महावीर जैन, लालचंद जैन, भागचंद जैन सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। समाजजनों ने भगवान के दर्शन कर धर्म आराधना की तथा आपसी भाईचारे और विश्व शांति की कामना की।2
- रणथंबोर रोड सरस डेयरी के पास रणथंबोर रिसोर्ट में एक व्यक्ति लोकेश उर्फ़ गोलू सैनी की मौत का मामला वहीं कोतवाली पुलिस के कार्मिक चाय का लुफ्त उठाते आये नजर और रिसॉर्ट द्वारा की जा रही खातेदारी। दूसरी और ग्रामीणों में रोष व्याप्त। 6:30 लाख रुपए में बनी सहमति 4 घंटे रहा विरोध प्रदर्शन। #DMSawaiMadhopur #SPSawaiMadhopur #Kotwali Thana police Sawai Madhopur #CMOJaipur #DGPBharatpur, #Facebook page video viral #social media video viral रणथंबोर रोड सरस डेयरी के पास रणथंबोर रिसोर्ट में एक व्यक्ति लोकेश उर्फ़ गोलू सैनी की मौत का मामला वहीं कोतवाली पुलिस के कार्मिक चाय का लुफ्त उठाते आये नजर और रिसॉर्ट द्वारा की जा रही खातेदारी। दूसरी और ग्रामीणों में रोष व्याप्त। 6:30 लाख रुपए में बनी सहमति 4 घंटे रहा विरोध प्रदर्शन। #DMSawaiMadhopur #SPSawaiMadhopur #Kotwali Thana police Sawai Madhopur #CMOJaipur #DGPBharatpur, #Facebook page video viral #social media video viral2
- पुलिस की बड़ी कार्यवाही,बनास नदी की अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली, सवाई माधोपुर। अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बनास बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में एवं मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई है। गश्त के दौरान पुलिस टीम को घुड़ासी रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा जांच करने पर ट्रॉली में बनास नदी की अवैध बजरी भरी होना पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर थाने लाया गया। अवैध बजरी परिवहन के इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ BNS एवं MMDR Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक व मालिक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।1
- राकेश सैनी बाबा ने किया पदभार ग्रहण, बनखंडी बालाजी के गुरु जी रहे साथ1
- अनंत चतुर्दशी पर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ दश लक्षण महापर्व का समापन संदीप गुप्ता पत्रकार श्री 1008 अग्रवाल नेमिनाथ नसिया पर दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन अनंतचतुर्दशी पर वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया अग्रवाल समाज के मंत्री घासी लाल एवं पंकज मंगल ने बताया कि जैन धर्म में दशलक्षण महापर्व का अंतिम यानी 10वां दिन 'उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म' का होता है, जो अनंत चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का महत्व'ब्रह्मचर्य' दो शब्दों से मिलकर बना है— 'ब्रह्म' (आत्मा) और 'चर्य' (लीन होना या रमण करना)।निश्चय (आध्यात्मिक) अर्थ: अपनी शुद्ध आत्मा के स्वरूप में लीन हो जाना ही वास्तविक ब्रह्मचर्य है।व्यवहार अर्थ: मन, वचन और काय (शरीर) से सभी प्रकार के काम-वासनाओं, विकारों और इंद्रिय-विषयों का त्याग करना। यह शील और पवित्रता की सर्वोच्च अवस्था है, जो आत्मा को मोक्ष की ओर ले जाती है यह दिन जैन और हिंदू दोनों धर्मों में बेहद पवित्र और ऐतिहासिक माना जाता है जैन धर्म में महापर्व की पूर्णता: यह दशलक्षण पर्व का अंतिम दिन है, जहां भक्त पूर्ण उपवास या एकासन रखकर आत्मा की शुद्धि करते हैं।दशमी-लक्षण पूजा: इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक अनुष्ठान होते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। सर्वप्रथम मंगलाष्टक से शुरुआत फिर अभिषेक शांति धारा की गई प्रथम शांतिधारा पुण्यार्जक कपूरचंद अशोक कुमार राजेंद्र कुमार चंद्रमोहन मंगल संजय कुमार हैप्पी मंगल द्वितीय शांतिधारा बाबूलाल मुकेश कुमार सुनील कुमार मनोज कुमार केशव कुमार मित्तल परिवार द्वारा शांतिधारा की गई उसके बाद वासुपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक पर भगवान को निर्माण लड्डू चढ़ाया गया बच्चों और बड़ों ने अनंत चतुर्दशी का पर्व बड़ी भक्ति भाव से सानंद संपन्न किया1
- उनियारा में 45 ग्राम पंचायतों की आरक्षण लॉटरी पूरी, पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ उनियारा)। उनियारा उपखंड क्षेत्र में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण को लेकर लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई। उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर के सानिध्य में क्षेत्र की 45 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। उपखंड अधिकारी के अनुसार उनियारा उपखंड क्षेत्र में कुल 1 लाख 56 हजार 350 मतदाता हैं। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 45 सरपंच पदों में 22 पद आरक्षित और 23 पद सामान्य निर्धारित किए गए हैं। आरक्षित पदों में SC के 8, ST के 13 और OBC का 1 पद शामिल है। वहीं महिला आरक्षण के तहत SC के 4, ST के 6, OBC का 0 और सामान्य वर्ग के 12 पद निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण लॉटरी पूरी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां भी तेज होने लगी हैं। अब पंचायतवार आरक्षण के अनुसार चुनावी मैदान में उतरने वाले दावेदारों की तस्वीर सामने आने लगी है। बाइट — सुमन गुर्जर, उपखंड1
- रंग-गुलाल के बीच निकला गणेश विसर्जन जुलूस सारसोप। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सारसोप कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर से गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में श्रद्धालु गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से अखाड़ा पहलवानों के करतब प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़े। युवाओं ने उत्साह के साथ करतब दिखाकर लोगों की तालियां बटोरीं। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह गणेश भक्तों का स्वागत किया गया। निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस श्री चारभुजा नाथ मंदिर, कुंड का चौक, चामुंडा माता मंदिर, जगदंबा सेवा केंद्र, टापर चौराहा, श्री इच्छापूर्ण गणेश मंदिर और देवली देवनारायण भगवान मंदिर पहुंचा। इसके बाद गणेश प्रतिमा को देवली बनास नदी ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। जय गणेश, जय गणपति महाराज के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।4