सेवा में, श्रीमान पेंठा कारीगर जी, आगरा (उत्तर प्रदेश) विषय: ₹15,000 मासिक वेतन पर कार्य हेतु आमंत्रण पत्र महोदय, सादर निवेदन है कि मैं अपने क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मिठाई/खाद्य व्यवसाय प्रारंभ करने जा रहा हूँ, जिसमें विशेष रूप से आगरा के प्रसिद्ध पेंठा बनाने की व्यवस्था की जा रही है। इस हेतु हमें एक कुशल एवं अनुभवी पेंठा कारीगर की आवश्यकता है। आपकी कारीगरी एवं अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, जिससे प्रभावित होकर आपको हमारे यहाँ कार्य करने हेतु आमंत्रित किया जाता है। हम आपको ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) प्रतिमाह वेतन के साथ उचित कार्य वातावरण प्रदान करेंगे। आवश्यकतानुसार आवास एवं अन्य सुविधाओं पर भी विचार किया जा सकता है। यदि आप इस प्रस्ताव में रुचि रखते हैं, तो कृपया शीघ्र संपर्क कर अपनी सहमति प्रदान करें, ताकि आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। हमें आशा है कि आपके सहयोग से हमारा व्यवसाय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। धन्यवाद। भवदीय, आपका नाम - हरी सिंह गौतम आपका पता- पसियापुर बेगमपुर जैनपुर जलेसर एटा मोबाइल नंबर -8077093755 पेठा खाने के लाभ (Petha khane ke labh): पेठा (जो आमतौर पर सफेद कद्दू/ash gourd से बनता है, खासकर Agra का पेठा प्रसिद्ध है) एक हल्की और मीठी मिठाई है। इसे सीमित मात्रा में खाने से ये फायदे मिल सकते हैं: 1. शरीर को ठंडक देता है पेठा ठंडी तासीर का होता है, इसलिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। 2. पाचन में सुधार इसमें हल्का फाइबर होता है, जो पेट साफ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। 3. कम फैट वाली मिठाई अन्य मिठाइयों (जैसे लड्डू, बर्फी) के मुकाबले इसमें फैट कम होता है, इसलिए यह हल्का माना जाता है। 4. तुरंत ऊर्जा देता है इसमें मौजूद शुगर शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है, खासकर थकान के समय। 5. हाइड्रेशन में मदद पेठा पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी कम होती है। --- ⚠️ ध्यान रखें: ज्यादा मात्रा में खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है डायबिटीज के मरीज इसे बहुत कम मात्रा में लें रोज़ाना ज्यादा खाना सही नहीं है

- मुरादाबाद में बिजली विभाग के अधिकारी ने कर्मचारी को बनाया मुर्गा, SDO आरएन राठौर ने मीटर रीडर मकसूद के साथ ये सलूक किया है, क्योंकि अधिकारी को लग रहा था, कि मकसूद मीटर रीडिंग में हेराफेरी करने करने वाला था।1
- जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में दुकान से घर जा रहे एक युवक विकास पुत्र रविंद्र पाल के साथ पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक लोगों ने रास्ते मे घेर कर लाठी डंडों व सरिया से जमकर मारपीट कर दी। दुकान से घर जा रहा युवक विकास मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक के परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। घायल युवक ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसको रास्ते मे घेर कर लाठी डंडों व सरिया से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया।1
- *हाथरस में 15 घंटे बाद माँ-बेटे का मिलन, ये तस्वीर रुला देगी! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻*1
- प्रीपेड मीटरों के विरोध में महिलाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोटला चुंगी चौराहे पर दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से पुराने मीटर लगाने की मांग की। महिलाओं ने बिजली कटौती के कारण नाराजगी जताई। ग्रामीण अंचलों में भी विरोध जारी है। विद्युत अधिकारियों के सामने महिलाएं बेबस नजर आईं। प्रीपेड मीटरों के विरोध में भड़की चिंगारी लगातार विरोध कारण बन रही है। विद्युत विभाग के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने अचानक कोटला चुंगी चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को झकझोर कर रख दिया। आक्रोशित महिलाओं ने हंगामे के दौरान न केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि उन्होंने कई बार जाम लगाने का भी प्रयास किया। कहा कि उनके पुरानी मीटर लगाओ और नए प्रीपेड मीटरों को हटाओ। जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस भारी मात्रा में मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर आ गए। लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंचकर प्रीपेड मीटर के विरोध में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। महिलाएं प्रीपेड व्यवस्था के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी कर रही थीं। वह स्मार्ट मीटर हाय-हाय, हमें नहीं चाहिए प्रीपेड मीटर जैसे नारे लगा रही थीं। महिलाओं ने श्रृंखलाबद्ध होकर जाम लगना शुरू कर दिया। इसी बीच थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए जिसमें महिला पुलिस भी शामिल थीं। महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। Updated News-02/मई/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत1
- हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित घंटाघर के गोविंद भगवान मंदिर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के दौरान गौ रक्षकों से अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो कई दिनों बाद सामने आया, जिसमें हस्ताक्षर अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा गौ रक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि गौ रक्षक मंदिर में मौजूद लोगों से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने के समर्थन में हस्ताक्षर करा रहे थे, तभी यह विवाद हुआ। यह अभियान 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक चलाया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।1
- 📢 ग्रामवासियों एवं संबंधित अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना मैं आप सभी को अवगत कराना चाहता हूँ कि ग्राम शीतलवाड़ा में आए दिन दुर्घटनाएँ होने की स्थिति बनी रहती है। कई बार बड़े हादसे टल जाते हैं, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। यह अत्यंत दुःखद है कि जिस स्थान पर फोटो में लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं, उसी स्थान पर पहले एक बच्चे की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद आज तक न तो किसी अधिकारी द्वारा और न ही ग्राम प्रधान द्वारा कोई ठोस एवं सख्त कार्रवाई की गई है। गांव के रास्तों की स्थिति अत्यंत खराब है। ऐसा प्रतीत होता है मानो यह रास्ते आम नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि पशुओं के लिए बने हों। रास्तों का निर्माण भी बहुत ही गलत और लापरवाहीपूर्ण तरीके से किया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अतः मैं सभी संबंधित अधिकारियों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके और गांव में आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग मिल सके। 👉 जनहित में शीघ्र कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है 👉 अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे — आपका अपना विष्णु कुमार 📍 ग्राम: शीतलवाड़ा पंचायत: धुबई ब्लॉक: हसायन तहसील: सिकंदरा राव जिला: हाथरस (उ.प्र.) 📞 मोबाइल: 98974554391
- प्रेमिका से मिलने की चाहत पड़ी भारीः 'प्यार' के चक्कर में हुआ भारी ब्लंडर मामला यूपी के एक गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों एकांत में वक्त बिता ही रहे थे कि तभी परिजनों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। फिर क्या था, जिसे 'रोमांटिक मुलाक़ात' होना था, वह 'पब्लिक ब्लंडर' में बदल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद प्रेमी बेचारा अपनी जान बचाने के बहाने ढूंढ रहा है, जबकि गांव वाले मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को 'दिल लगा कर देखो' जैसे कैप्शन के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, अंत में गांव वालों ने दोनों को नसीहत देकर मामला शांत कराया, लेकिन इस 'पकड़म-पकड़ाई' के खेल ने युवक को रातों-रात इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।1
- लोगों को चिढ़ा रही मेहतापार्क की पेयजल व्यवस्था पानी की जगह टंकियों से निकली हवा, मेहता पार्क की पेयजल व्यवस्था लोगों को चिढ़ा रही है, भीषण गर्मी में जब पानी पीने के लिए टंकी को दबाया जा रहा है, तो उसमें से पानी की जगह हवा निकल रही है, इस बात की पुष्टि आप इस समाचार के साथ लगे हुए वीडियो को देखकर कर सकते हैं। *क्या बोले स्थानीय नागरिक* इस मुद्दे पर बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ पूर्व चेयरमैन मीरा गाँधी के कार्यकाल में यहाँ आर.ओ.प्लांट की स्थापना की गई थी, जिसकी क्षमता प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल देने की है। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पेयजल की व्यवस्था बेहद शर्मनाक है, आप स्वयं देख सकते हैं, गर्मी के समय में भी यहां पीने को पानी नहीं आ रहा है। *बोले दुकानदार* नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि जितना ध्यान प्रचार प्रसार नई नई शिलान्यास पट्टिकाएं लगाने पर किया जा रहा है, उतना अगर चीजों की गुणवत्ता सही रखने पर दिया जाए तो पूरी तस्वीर ही बदल जाए।1
- जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड कंचना फाटक के पास बाइक सवार को एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार गांव नगला कृपा निवासी एक युवक सोनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कंचना फाटक के पास अज्ञात वाहन ने युवक की टक्कर को टक्कर मार दी। चालक टक्कर मारकर अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।1