Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज़ बन जाए। भला हो दीदी बच गईं 🙄
Mr Ankit Raisab
स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज़ बन जाए। भला हो दीदी बच गईं 🙄
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी। मऊरानीपुर प्रकरण में आया नया मोड़- जिस पत्नी पर पति ने लगाया प्रधान के साथ भागने का आरोप- वो बोली प्रधान जी मेरे पिता जैसे। आपको बता दे पति ने अपनी पत्नी को फ़साने के लिए रची योजना। लगाया समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति पर गंदा आरोप। पत्नी ने आकर बताई हकीकत तो भागता दिखा पति, पंचायत में हुई फैसले से खुन्नए पति ने अपनी ही पत्नी को बदनाम करने पर झूठी रची साजिश। रिपोर्टर- संतोष श्रीवास1
- जालौन के कालपी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्राम न्यामतपुर की रहने वाली राधा देवी प्रजापति ने दावा किया है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से सिम्हारा कासिमपुर निवासी रामू सिंह ठाकुर के साथ शादी कर चुकी है—लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती! प्रेमी जोड़े का कहना है कि उन्होंने 1 मई 2026 को ठड़ेश्वरी मंदिर, उरई में विधिवत विवाह किया। शादी के तुरंत बाद दोनों सीधे कोतवाली उरई पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर दी। और यहीं से शुरू हुआ असली बवाल… प्रेमिका का आरोप—घरवालों से जान का खतरा! पुलिस का जवाब—दोनों बालिग हैं, कानूनन शादी कर सकते हैं। लेकिन सवाल यही—हर बार वही स्क्रिप्ट क्यों? इलाके में चर्चा तेज है कि आखिर हर प्रेम विवाह के बाद “जान का खतरा” वाला बयान क्यों सामने आता है? क्या सच में खतरा है या फिर ये सहानुभूति और सुरक्षा पाने का नया ट्रेंड बनता जा रहा है? सोशल मीडिया पर आग: प्रेमी युगल का वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई— कोई कह रहा सच्चा प्यार, तो कोई बोल रहा पूरा प्लान्ड ड्रामा! जनता के बीच उठते बड़े सवाल: क्या ये मामला असली खतरे का है या सिर्फ पुलिस प्रोटेक्शन पाने का तरीका? क्या परिवार का विरोध सामाजिक दबाव है या वाजिब चिंता? क्या हर ऐसे केस में एक ही तरह की कहानी सामने आना महज संयोग है? क्या कानून और समाज के बीच बढ़ रही खाई का ये नया उदाहरण है? अब फैसला जनता के हाथ में! आप बताइए—ये सच्चे प्यार की जीत है या फिर ड्रामा का नया एपिसोड? खुलकर अपनी राय दे।1
- धर्म की जय होगी, योगी मोदी जिंदाबाद कहते हुए गए जेल* आशीष उपाध्याय1
- Post by S News1
- झांसी के मोंठ क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोतवाली के ठीक सामने खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में भीषण आग लग गई। घटना का विवरण मोंठ कोतवाली के सामने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए और दुर्घटनाग्रस्त वाहन काफी समय से खड़े हुए थे। आज अचानक इन वाहनों से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मुख्य बिंदु: स्थान: कोतवाली मोंठ के सामने, झांसी। कारण: आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक अज्ञात है। नुकसान: आग की चपेट में आने से कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। कार्यवाही: सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ताजा स्थिति: दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आस-पास के अन्य वाहनों और इमारतों को सुरक्षित बचाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या किसी की शरारत।3
- झांसी, 100 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट मामले में आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी, रचना आशीष उपाध्याय, का एक वीडियो बयान सामने आया है। रचना उपाध्याय ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।1
- प्रयागराजः आंधी-तूफान में पेड़ गिराः महिला ने बचाई जान, जर्जर पेड़ों की जांच की मांग प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। एक महिला ने अपनी सूझबूझ से खुद को और अपनी भैंस को एक विशालकाय पेड़ के नीचे दबने से बचा लिया। यह घटना उस समय हुई जब प्रजापति बस्ती की एक महिला अपनी भैंस को खोलने के लिए पेड़ के नीचे पहुंची थी। अचानक तेज हवाओं के साथ पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि महिला एक क्षण की भी देरी करती तो वह और मवेशी दोनों पेड़ की चपेट में आ सकते थे। हालांकि, महिला ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते खुद को और भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग घबराकर मौके पर पहुंचे। तेज बारिश के बीच सभी को आशंका थी कि दोनों पेड़ के नीचे दब गए होंगे, लेकिन मौके पर पहुंचने पर महिला और मवेशी दोनों सुरक्षित पाए गए, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वारी गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने महिला की सूझबूझ और हिम्मत की सराहना की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पुराने और जर्जर पेड़ों की नियमित जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।1
- झांसी। जेल जाते-जाते भाजपा नेता आशीष उपाध्याय बोले : धर्म की जीत होगी - अधर्म का नाश होगा, योगी जी जिंदाबाद के लगाएं नारे, शासन-प्रशासन पर भरोसा जताया रिपोर्टर-संतोष श्रीवास1
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4, 5 पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए हरे माधव निःशुल्क शीतल जल सेवा चल रही जो R O मशीन द्वारा शुद्ध पानी दिया जा रहा है।निवेदक - हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति, कटनी (शाखा झॉसी) द्वारा जिसमें यात्रियों को शीतल जल मिल रहा है यह संस्था कार्यकर्ता कई वर्षों से सेवा करते आ रहे नि : शुल्क जल सेवा झांसी स्टेशन पर मानव सेवा, ही माधव सेवा है।1