Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम् 🇮🇳 | 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम् 🇮🇳 | 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन
Ibnul khan
कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम् 🇮🇳 | 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम् 🇮🇳 | 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ठीक 11 बजे हुआ वन्दे मातरम् का ऐतिहासिक गायन 🇮🇳 | कांसाबेल | Jashpur Times ठीक 11 बजे हुआ वन्दे मातरम् का ऐतिहासिक गायन 🇮🇳 | कांसाबेल | Jashpur Times1
- जयपुर जिले में भारी बारिश हो रहा है जिस्म की भारी तूफान भी देखने को मिला है1
- अब बारिश नहीं होगा सरगुजा में बादल फटने लगा है और कड़ाके की धूप किया है मेरे को तो लगता है कि कुछ टाइम में मौसम अगर अपना करवट बदले तो बादल भी सकता है1
- बीपी, शुगर, अस्थमा, अर्थराइटिस व अनिद्रा आदि की दवाओं से कैसे मुक्ति पाएं? #sanatanchikitsa #boycottsynthetic #ayurveda #gharelunuskhe #AyurvedicChikitsa #ayurvedictips #NaturalProducts बीपी, शुगर, अस्थमा, अर्थराइटिस व अनिद्रा आदि की दवाओं से कैसे मुक्ति पाएं? #sanatanchikitsa #boycottsynthetic #ayurveda #gharelunuskhe #AyurvedicChikitsa #ayurvedictips #NaturalProducts1
- धर्मजयगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ बप्पा को दी गई विदाई।1
- बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद,सिलसिलेवार बाइक चोरी पर अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलतासिलसिलेवार बाइक चोरी पर अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता,आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाने के 5 चोरी के मामलों का खुलासा रायगढ़, । शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। सीएसपी राहुल उईके एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पांच स्थानों पर हुई बाइक चोरी की घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसी दौरान 24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी के लिए गौशाला के पास देखा गया है । सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को मोबाइल में संदिग्ध की तस्वीर दिखाई, जिसे लोगों ने बाइक से छेड़छाड़ कर भागे युवक के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और वायरलेस सेट के पास पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में उसका पीछा करते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल धाकड़ पिता उदल सिंह धाकड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा, मोरारगिर्द, थाना मोरार, जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश* बताया। आरोपी ने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। रायगढ़ आने के बाद उसके पास पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद वह खर्च चलाने के लिए बाइक चोरी करने लगा। आरोपी ऐसे बाइक एवं स्कूटी को निशाना बनाता था, जिनमें चाबी लगी होती थी। चोरी के बाद वह इन वाहनों से घूमता था और पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 दुपहिया वाहन, जिनमें एक स्कूटी शामिल है, कुल कीमत लगभग ₹2.50 लाख, बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 527/2026, 532/2026, 535/2026, 538/2026 एवं 540/2026 में दर्ज पांच बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद चोरी के वाहनों का विवरण*: 1. 19 सितंबर 2026 को नीलांचल भवन, बीडपारा से चोरी की गई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13R 5730 2. 20 सितंबर को मधुबनपारा से चोरी की गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13Z 2551 3. 21 सितंबर को लक्ष्मीपुर शिशु मंदिर के सामने से चोरी की गई होंडा एचपी साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13AR 0699 4. 21 सितंबर को ज्ञान मंदिर, लाल टंकी चौक मजार के सामने से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08NC 2684 5. 21 सितंबर को जिला अस्पताल रायगढ़ से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13BK 8437। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश “शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। नागरिक अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और वाहन में चाबी छोड़ने जैसी लापरवाही न करें। संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।”*4
- वंदे मातरम् सामूहिक गायन के बाद प्राचार्या से खास बातचीत 🇮🇳 | टिकेश्वरी शर्मा | Jashpur Times वंदे मातरम् सामूहिक गायन के बाद प्राचार्या से खास बातचीत 🇮🇳 | टिकेश्वरी शर्मा | Jashpur Times1
- *07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा* *➡️ पॉक्सो के गंभीर प्रकरण में जशपुर पुलिस की त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना का प्रभावी परिणाम* *➡️ अभियोग पत्र प्रस्तुत होने के मात्र 23 दिवस एवं FIR के 40 दिवस के भीतर आरोपी को मिली सजा* *➡️ थाना कांसाबेल क्षेत्र का मामला* *➡️ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) श्री अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी दोषसिद्ध* *➡️ अपर सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.सी. जशपुर श्री जनार्दन खरे के न्यायालय ने आरोपी विनोद एक्का उर्फ जशपुरिया उर्फ छोटा दादू को किया दोषसिद्ध* *➡️ आरोपी विनोद एक्का उर्फ जशपुरिया उर्फ छोटा दादू, उम्र 62 वर्ष* ---00--- जशपुर पुलिस द्वारा गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत तरीके से संकलन कर प्रकरणों को शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही प्रभावी अभियोजन के माध्यम से आरोपियों को कानून के अनुसार दण्डित कराने की दिशा में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कांसाबेल के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में थाना प्रभारी एवं विवेचक जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना तथा विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) श्री अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप आरोपी को अभियोग पत्र प्रस्तुत होने के मात्र 23 दिवस में माननीय न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध कर सजा सुनाई गई है। FIR दर्ज होने के मात्र 40 दिवस में भी प्रकरण में न्यायालय से सजा का निर्णय आया है। *➡️ घटना का विस्तृत विवरण* थाना कांसाबेल में पीड़िता के पिता द्वारा दिनांक 13.08.2026 को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत में बताया गया कि उनकी 07 वर्षीय बच्ची दिनांक 09.08.2026 को शाम करीब 06:00 बजे गांव के एक व्यक्ति के घर में टी.व्ही. देखते हुए खाना खा रही थी। इसी दौरान आरोपी विनोद एक्का उर्फ जशपुरिया उर्फ छोटा दादू वहां आया और पीड़िता को “रोटी खाने चलो” कहकर अपने साथ ले गया। आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया और वहां पहुंचकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बीत जाने के बाद भी जब पीड़िता वापस नहीं आई तो उसके परिजन उसे खोजने लगे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति पीड़िता को लेकर वापस आता दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसने आरोपी के घर की खिड़की से अंदर देखा था, जहां पीड़िता वस्त्र धारण कर रही थी तथा आरोपी विनोद एक्का भी वस्त्र धारण कर रहा था। इसके बाद दिनांक 10.08.2026 को पीड़िता की मां ने उससे घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी विनोद एक्का उर्फ छोटा दादू द्वारा उसके साथ गलत कृत्य किया गया है। पीड़िता द्वारा बताई गई घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पिता द्वारा दिनांक 13.08.2026 को थाना कांसाबेल में लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 151/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी विनोद एक्का उर्फ जशपुरिया उर्फ छोटा दादू के विरुद्ध धारा 65(2) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। *➡️ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना* प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार द्वारा प्रकरण की विवेचना की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया। पीड़िता एवं संबंधित साक्षियों के कथन दर्ज किए गए। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा प्रकरण से संबंधित आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। आरोपी का भी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण से संबंधित दस्तावेजी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को विधिवत संकलित किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूर्ण करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 96, 65(2), 127(2) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पत्र दिनांक 02.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *➡️ विवेचक जितेंद्र कुमार ताम्रकार की लगातार प्रभावी विवेचना* थाना प्रभारी एवं विवेचक जितेंद्र कुमार ताम्रकार द्वारा पूर्व में भी थाना कांसाबेल के एक गंभीर पॉक्सो प्रकरण में प्रभावी विवेचना की गई थी। उक्त प्रकरण में 13 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी द्वारा लगातार लगभग 03 वर्षों तक दुष्कर्म किए जाने के मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। लगभग दो माह के भीतर गंभीर प्रकरण में सजा दिलाने में विवेचक की प्रभावी विवेचना महत्वपूर्ण रही थी। *➡️ अभियोग पत्र के 23 दिवस में सजा, FIR के 40 दिवस में न्यायालय का फैसला* जशपुर पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए दिनांक 02.09.2026 को अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण की त्वरित सुनवाई करते हुए दिनांक 24.09.2026 को निर्णय पारित किया गया। इस प्रकार अभियोग पत्र प्रस्तुत होने के मात्र 23 दिवस के भीतर आरोपी को दोषसिद्ध कर सजा सुनाई गई। वहीं FIR दर्ज होने के 40 दिवस के भीतर न्यायालय से सजा का निर्णय आया। *➡️ विशेष लोक अभियोजक श्री अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी* प्रकरण की सुनवाई माननीय श्री जनार्दन खरे, अपर सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.सी. जशपुर के न्यायालय में हुई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) श्री अनुपम कुमार तिर्की द्वारा प्रभावी एवं सशक्त पैरवी की गई। विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा पीड़िता सहित कुल 13 साक्षियों का परीक्षण कराया गया तथा प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। विवेचक जितेंद्र कुमार ताम्रकार द्वारा संकलित साक्ष्यों एवं विशेष लोक अभियोजक श्री अनुपम कुमार तिर्की द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध किया गया। *➡️ आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा* माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी विनोद एक्का उर्फ जशपुरिया उर्फ छोटा दादू, उम्र 62 वर्ष को निम्नानुसार दण्डित किया गया :- ➡️ धारा 65(2) बीएनएस – 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2,000/- अर्थदण्ड। ➡️ धारा 127(2) बीएनएस – 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1,000/- अर्थदण्ड। ➡️ धारा 6 पॉक्सो अधिनियम – 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2,000/- अर्थदण्ड। अर्थदण्ड के व्यतिक्रम में पृथक से कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उक्त सभी कारावास की सजाएं साथ-साथ चलेंगी। *➡️ डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह का संदेश* डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस द्वारा गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा प्रभावी अभियोजन के माध्यम से आरोपियों को कानून के अनुसार दण्डित कराने और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में निरंतर कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने कहा कि पॉक्सो के गंभीर प्रकरण में जशपुर पुलिस की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक की सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप 07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध जशपुर पुलिस की सशक्त कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*3