Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्रेम का रक्षासूत्र लंबी उम्र की करी मनोकामना बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, भाइयों की लंबी उम्र की कामना मीना राजपूत, ब्यूरो राजस्थान। राजस्थान आप देख सकते हो जहा राखी के अवसर पर इस पावन त्यौहार पर बहन भाई को राखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है और हर वक्त साथ देने की शपथ लेता है लेकिन सच यह भी है की वही दूसरी और अब यह भी देखा जाता है कि राखी उस परमपिता परमात्मा को बांधो जो सबकी रक्षा करता है वह परमेश्वर परमपिता सबके तारणहार सबके सर्जनहार उस भगवान को हम रक्षा सूत्र बंधेंगे तो वह हम सब की रक्षा वह परमात्मा करेंगे आओ हम सब मिलकर उस परमपिता परमेश्वर को रक्षा सूत्र बांध के हमारी सब की रक्षा की कामना करते हैं
Hd Rajput
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्रेम का रक्षासूत्र लंबी उम्र की करी मनोकामना बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, भाइयों की लंबी उम्र की कामना मीना राजपूत, ब्यूरो राजस्थान। राजस्थान आप देख सकते हो जहा राखी के अवसर पर इस पावन त्यौहार पर बहन भाई को राखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है और हर वक्त साथ देने की शपथ लेता है लेकिन सच यह भी है की वही दूसरी और अब यह भी देखा जाता है कि राखी उस परमपिता परमात्मा को बांधो जो सबकी रक्षा करता है वह परमेश्वर परमपिता सबके तारणहार सबके सर्जनहार उस भगवान को हम रक्षा सूत्र बंधेंगे तो वह हम सब की रक्षा वह परमात्मा करेंगे आओ हम सब मिलकर उस परमपिता परमेश्वर को रक्षा सूत्र बांध के हमारी सब की रक्षा की कामना करते हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्रेम का रक्षासूत्र लंबी उम्र की करी मनोकामना बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, भाइयों की लंबी उम्र की कामना मीना राजपूत, ब्यूरो राजस्थान। राजस्थान आप देख सकते हो जहा राखी के अवसर पर इस पावन त्यौहार पर बहन भाई को राखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है और हर वक्त साथ देने की शपथ लेता है लेकिन सच यह भी है की वही दूसरी और अब यह भी देखा जाता है कि राखी उस परमपिता परमात्मा को बांधो जो सबकी रक्षा करता है वह परमेश्वर परमपिता सबके तारणहार सबके सर्जनहार उस भगवान को हम रक्षा सूत्र बंधेंगे तो वह हम सब की रक्षा वह परमात्मा करेंगे आओ हम सब मिलकर उस परमपिता परमेश्वर को रक्षा सूत्र बांध के हमारी सब की रक्षा की कामना करते हैं3
- मनोहरथाना क्षेत्र में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे आने शुरू अतिक्रमी ने 4बीघा से खुद ने हटाया अतिक्रमण चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे आने शुरू, अतिक्रमी ने स्वयं हटाया 4 बीघा अतिक्रमण अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा पहल का किया स्वागत जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के सकारात्मक नतीजे अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उपखंड अधिकारी पुष्कर कुमार मित्तल के निर्देशन में प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई एवं समझाइश की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अतिक्रमियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की पहल की जा रही है। ग्राम छान में अनवर खां पिता आलम खां द्वारा चारागाह भूमि पर करीब 4 बीघा भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। अतिक्रमी को पूर्व में प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण के संबंध में सूचित किया गया था। इसके बाद अतिक्रमी न्यायालय नायब तहसीलदार के समक्ष पेश हुआ, जहां उसे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में समझाइश की गई। उपखंड अधिकारी पुष्कर कुमार मित्तल के निर्देशन में तहसीलदार माधोलाल बैरवा एवं नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर द्वारा मौके पर अतिक्रमी को समझाइश कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए राजी किया गया। मौके पर हल्का पटवारी सत्यनारायण मीणा भी उपस्थित रहे। प्रशासन की समझाइश के बाद अनवर खां द्वारा स्वेच्छा से ट्रैक्टर चलाकर एवं मवेशियों को चराकर अतिक्रमित भूमि पर खड़ी सोयाबीन की फसल को नष्ट किया गया तथा करीब 4 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रशासन की सख्ती, समझाइश और निरंतर निगरानी के चलते चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।1
- रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई.....1
- छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। *छबड़ा सहित पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन,हर्षोल्लास से मनाया गया।* छबड़ा(बारां)शुक्रवार को छबड़ा सहित सम्पूर्ण देश में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पवित्र पर्व रक्षाबंधन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और समृद्धि की कामना की,वहीं भाइयों ने जीवन भर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल और घरों में खुशी का माहौल देखा गया।प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी आश्रम छबड़ा की नीलू दीदी ओर सीमा दीदी नें केंद्र पर जाकर ओशो आशीष ध्यान केंद्र,भुवाखेड़ी के संचालक स्वामी ध्यान गगन उर्फ शंकर लाल नागर को शिव परमात्मा का रक्षा सूत्र बांधा योग केंद्र की ओर से,भी सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गयीं साथ ही सभी नें परमात्मा से प्रार्थना करते हुये कहा कि आप सभी देश वासी स्वस्थ रहें,मस्त रहें और आपका यह प्रेम सदा ही ऐसा ही समस्त संसार भर की आत्माओं के प्रति पवित्र और पावन बना रहे।4
- लटेरी सरकारी अस्पताल की छत गिरने की कगार पर लटेरी की सरकारी अस्पताल की छत जर्जर हो चुकी है गिरने की हालत में बहुत बेकार1
- आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं लखन सिंह लोधी प्रदेश सचिव ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश जिला राजगढ़ की ओर से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई1
- गंगा में पलटी नाव, मजदूरों का भयानक मंजर वायरल हादसे का VIDEO वायरल बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसाः नवगछिया पुलिस जिले के राघोपुर इलाके में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को गंगा नदी में कटावरोधी एवं तटबंध मरम्मत कार्य में लगे मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। नाव पर करीब 22 मजदूर सवार बताए गए। हादसे के बाद मजदूर तेज बहाव वाली गंगा में जा गिरे और जान बचाने के लिए पानी में जूझते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेत की बोरियों के बीच बिगड़ा नाव का संतुलन रिपोर्टों के मुताबिक मजदूर बाढ़ और नदी के कटाव से बचाव के लिए तटबंध को मजबूत करने का काम कर रहे थे। नाव में रेत की बोरियां भी रखी गई थीं। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ा और तेज धारा के बीच वह पलट गई। नाव पलटते ही सभी मजदूर नदी में गिर पड़े। SDRF ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में बचाए गए मजदूरों की संख्या 18 से 21 और लापता मजदूरों की संख्या 1 से 2 बताई गई है। इसलिए आधिकारिक रूप से संख्या स्पष्ट होने तक अंतिम आंकड़े की पुष्टि जरूरी है। वायरल VIDEO में दिखा हादसे का खौफनाक मंजर घटना से जुड़े वीडियो में नाव पर मजदूरों के काम करने और अचानक नाव के पलटने के बाद पानी में अफरा-तफरी का दृश्य दिखाई दे रहा है। तेज बहाव के बीच मजदूर अपनी जान बचाने के लिए पानी में संघर्ष करते नजर आते हैं।1
- लखनऊ इंदौर बस हादसा.. सायबर पुलिस इंस्पेक्टर सहित 4कीमौत,11 घायल. राजगढ़ एसपी अमित तोलानी एडिशनल एसपी बंजारे एसडीएम दुबे ने संभाला मोर्चा { श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 लखनऊ इंदौर बस हादसा.. सायबर पुलिस इंस्पेक्टर सहित 4कीमौत,11 घायल. राजगढ़ एसपी अमित तोलानी एडिशनल एसपी बंजारे एसडीएम दुबे ने संभाला मोर्चा { श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 ओ राजगढ़ :- जिले के ब्यावरा में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया । यहाँ नेशनल हाईवे-52 पर ब्यावरा-इंदौर बायपास के ट्रायंगल ओवरब्रिज पर बने खतरनाक 90 डिग्री घुमावदार मोड़ पर एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस नंबर NL 01 D 3436 अनियंत्रित होकर सेफ्टी वॉल से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और ऊपरी केबिन व स्लीपर बर्थ में सो रहे यात्री शीशे टूटने के कारण पुल से करीब 20 फीट नीचे भोपाल रोड पर जा गिरे । इस खौफनाक हादसे में बेंगलुरु पुलिस के सायबर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) समेत 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुलिस स्टाफ सहित 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं देहात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस लखनऊ से इंदौर की तरफ जा रही थी । बस में बेंगलुरु (कर्नाटक) के साउथ-ईस्ट सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन की एक टीम सवार थी,जो उत्तर प्रदेश में एक मामले की जांच के बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए इंदौर जा रही थी । सुबह का वक्त होने के कारण सभी यात्री गहरी नींद में थे और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला घटना की गंभीरता को देखते हुए ब्यावरा विधायक राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, राजगढ़ एसपी अमित तोलानी, एडिशनल एसपी बंजारे और एसडीएम गोविंद दुबे तुरंत बल सहित सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों के त्वरित उपचार के इंतजाम किए । हादसे में मृत सभी 4 व्यक्तियों के शवों की शिनाख्त हो.गई है जिनमें :- रवि के.बी. पिता बसप्पा, उम्र 45 साल पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर), सायबर क्राइम स्टेशन, बेंगलुरु कर्नाटक ।विकास शुक्ला (बस चालक), उम्र 29 साल पिता अवध नारायण, निवासी- तेंदुली, फतेहपुर उत्तर प्रदेश । सह-चालक गुड्डू पिता कुंवर कुशवाह, निवासी- सीतापुर सुरक्षित । बेलाल अली,उम्र 23 साल: पिता कलीमुल्लाह मियां, निवासी- साथी, गोपालगंज बिहार । ज्योतिरादित्य सिंह गौड़: पिता विक्रम सिंह गौड़, निवासी- बिजवाड़ । हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 अत्यंत नाजुक मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर किया गया है । घायलों में बेंगलुरु पुलिस के एएसआई और सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं जिनको भोपाल रेफर किया उनके नाम है । अमित कुमार, उम्र 40 साल पिता विनोद कुमार सिंह, निवासी- मोहम्मदपुर, जौनपुर उत्तर प्रदेश । सुरेंद्र प्रताप सिंह,उम्र 68 साल पिता भद्रसेन सिंह, ग्राम हुरुरी जिला- जौनपुर उत्तर प्रदेश ।सुमन शर्मा,उम्र 36 साल पति रवि शर्मा,निवासी- कानपुर उत्तर सप्रदेश । श्रीनिवास,उम्र 50 साल पिता वेंकटेश गिरी,निवासी बेंगलुरु कर्नाटक — ASI, बेंगलुरु पुलिस । केशव,उम्र 28 साल पिता श्रीपाल,निवासी मथुला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश । ब्यावरा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल 7 यात्री जिनके नाम । मीनू सिंह,उम्र 37 साल पति अमित कुमार,निवासी मोहम्मदपुर,जौनपुर उत्तर प्रदेश । रक्षित सिंह,उम्र 13 साल पिता अमित सिंह, निवासी- जौनपुर उत्तर प्रदेश । रवि शर्मा,उम्र 42 साल पिता दीनानाथ शर्मा, निवासी- कानपुर उत्तर प्रदेश । पार्थ शर्मा,उम्र 08 साल पिता रवि शर्मा,निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश । सोनू उम्र 39 साल पिता हरी बाबू,निवासी- खैराबाद, सीतापुर उत्तर प्रदेश । रमेश नायक: पिता पंडप्पा, निवासी- बेंगलुरु (कर्नाटक) — सब-इंस्पेक्टर (SI), बेंगलुरु पुलिस । विश्वनाथ, उम्र 39 साल: पिता मोहन, निवासी- बेंगलुरु (कर्नाटक) — पुलिस स्टाफ, सायबर सेल इस भीषण हादसे ने राजगढ़ जिले की आपातकालीन चिकित्सा सेवा 'संजीवनी 108' पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद सूचना दिए जाने के बावजूद करीब आधे घंटे तक कोई भी सरकारी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची । लहूलुहान यात्री पुल के नीचे सड़क पर तड़पते रहे स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि जब इमरजेंसी के समय पर ही एम्बुलेंस उपलब्ध न हो, तो ऐसी आपातकालीन सेवा का क्या औचित्य है ? बाद में पुलिस वाहनों और निजी साधनों से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया । इस ओवरब्रिज पर बना सिंगल-वे मार्ग और अचानक आने वाला करीब 90 डिग्री का तीखा टर्न ही हादसे की मुख्य वजह बना । स्थानीय निवासियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान ही इस ओवरब्रिज के डिजाइन और खतरनाक टर्न को लेकर गंभीर सवाल उठे थे । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें और पत्र भेजकर खामी दूर करने की मांग की थी लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण इस 'ब्लैक स्पॉट' को दुरुस्त नहीं किया गया, जिसका खामियाजा आज फिर मासूम जिंदगियों को भुगतना पड़ा ।4