जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश डिंडोरी । कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विभागीय सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। बैठक में नल-जल योजनाओं के घरेलू नल कनेक्शन, योजनाओं के हस्तांतरण तथा “हर घर जल” अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आगामी लक्ष्य निर्धारित किए गए। लक्ष्य के विरुद्ध संतोषजनक उपलब्धि नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई। कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही करने वाले सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों के वेतन रोकने के निर्देश कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए गए। बैठक में पीएम गति शक्ति पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अफजल अमानुल्लाह सहित समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा सिविल एवं मैकेनिकल संकाय के अधिकारी उपस्थित रहे।
जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश डिंडोरी । कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने
के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विभागीय सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। बैठक में नल-जल योजनाओं के घरेलू नल कनेक्शन, योजनाओं के हस्तांतरण तथा “हर घर जल” अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आगामी लक्ष्य निर्धारित किए गए। लक्ष्य के
विरुद्ध संतोषजनक उपलब्धि नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई। कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही करने वाले सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों के वेतन रोकने के निर्देश कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए गए। बैठक में पीएम गति शक्ति पोर्टल एवं
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अफजल अमानुल्लाह सहित समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा सिविल एवं मैकेनिकल संकाय के अधिकारी उपस्थित रहे।
- रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत रामगुड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत द्वारा कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर 500 रुपये जुर्माने का फरमान जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इसकी सूचना कुएं के पास लिखवा भी दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में नल-जल योजना के तहत घर-घर नल तो लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव के कई हेडपंप भी खराब पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कुएं से नल-जल योजना के लिए पानी सप्लाई किया जाता है, उसी कुएं का पानी दूषित बताया जा रहा है। इसके बावजूद पंचायत ने ग्रामीणों पर रोक लगाते हुए कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया। गांव की महिलाएं पानी की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की लापरवाही के कारण गांव में नल-जल योजना, कुआं और हेडपंप होने के बावजूद लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, मीडिया के गांव पहुंचने की जानकारी लगते ही पंचायत के जिम्मेदारों ने नल-जल योजना चालू तो कर दी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई में अब भी दूषित पानी ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साफ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है1
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार1
- डिंडोरी जिले के बिंझौरी गांव में छत बनाते समय अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।2
- ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल बीजाडांडी भैंसवाही की घटना1
- चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल की तरफ से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी के तीन डब्बों में अचानक आग लग गई। चलते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीच वाले डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद डब्बों से तेज धुआं उठ रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डब्बों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।4
- Post by Pavan kumar sahu1
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, होटल से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए एक होटल में रुका, जहां उन्होंने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया। तभी पहले से घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।1