Shuru
Apke Nagar Ki App…
**टाइगर के इंसानी अटैक से युवक की गई जान उमरिया//बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के पनपथा कोर के चसुरा बीट में रविवार की दोपहर टाइगर ने इंसानी अटैक किया है,इस घटना में घटना स्थल पर ही आदिवासी युवक रज्जू पिता पितई कोल उम्र करीब 46 वर्ष निवासी कुदरी की जान चली गई है।बताया जाता है कि रविवार की दोपहर मृत युवक सूखा महुआ ,जलाऊ लकड़ी आदि बीनने घर से निकला था,इसी बीच चसुरा बीट में चहल कदमी कर रहे टाइगर ने हमला बोल दिया,इस घटना में युवक का अधिकांश शरीर टाइगर का निवाला बन गया है,घटना के बाद खबर है कि सोमवार की सुबह पीएम आदि की कार्यवाही की जा रही है।ग्रामीणों का मानना है कि नमन कैम्प से सटे घटना स्थल पर विभागीय कर्मी अगर मौजूद होता या सक्रिय होता तो निश्चित ही मृत युवक को इस दर्दनाक मौत से बचाया जा सकता था।_
Neeraj Singh Raghuvanshi
**टाइगर के इंसानी अटैक से युवक की गई जान उमरिया//बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के पनपथा कोर के चसुरा बीट में रविवार की दोपहर टाइगर ने इंसानी अटैक किया है,इस घटना में घटना स्थल पर ही आदिवासी युवक रज्जू पिता पितई कोल उम्र करीब 46 वर्ष निवासी कुदरी की जान चली गई है।बताया जाता है कि रविवार की दोपहर मृत युवक सूखा महुआ ,जलाऊ लकड़ी आदि बीनने घर से निकला था,इसी बीच चसुरा बीट में चहल कदमी कर रहे टाइगर ने हमला बोल दिया,इस घटना में युवक का अधिकांश शरीर टाइगर का निवाला बन गया है,घटना के बाद खबर है कि सोमवार की सुबह पीएम आदि की कार्यवाही की जा रही है।ग्रामीणों का मानना है कि नमन कैम्प से सटे घटना स्थल पर विभागीय कर्मी अगर मौजूद होता या सक्रिय होता तो निश्चित ही मृत युवक को इस दर्दनाक मौत से बचाया जा सकता था।_
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *जैतपुर में रेत का 'मायाजाल': अधिकारियों ने कागजों में भरी रेत, हकीकत में मैदान खाली!* *जैतपुर (शहडोल): जैतपुर थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का प्रशासनिक दावा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एसडीएम और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने भारी-भरकम लाव-लश्कर के साथ छापेमारी तो की, लेकिन असली खेल जब्ती के बाद शुरू हुआ। जनता पूछ रही है— साहब, कार्रवाई वाली रेत आखिर गई कहाँ?* *👉कार्रवाई का शोर ज्यादा, जब्ती का हिसाब आधा!* *प्रशासनिक अमले ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सैकड़ों घन मीटर रेत जब्त करने का ढिंढोरा पीटा, लेकिन मौके से रेत का रहस्यमयी ढंग से गायब होना कई संदेह पैदा कर रहा है।* *👉क्या जब्त की गई रेत को माफियाओं ने अधिकारियों की नाक के नीचे से चोरी कर लिया?* *या फिर जब्ती की कार्रवाई महज 'खानापूर्ति' थी ताकि रेत के असली सौदागरों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके?* *👉पहरेदारी का ढोंग: सोती हुई पुलिस और जागता हुआ माफिया* *इस पूरी घटना का सबसे शर्मनाक पहलू वह मंजर है, जहाँ जब्त रेत और वाहनों की देखरेख के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी जमीन पर लेटा हुआ मिला।* *विद्वान का सवाल: जब पहरेदार ही जमीन पर लेटकर 'सपनों की दुनिया' में खोया हो, तो भला रेत माफिया अपना काम क्यों न करें? क्या यह कर्मचारी की थकान थी, या फिर माफियाओं को माल पार करने के लिए दी गई एक 'मौन स्वीकृति'?* *👉रेत माफियाओं और सिस्टम की 'जुगलबंदी'* *जैतपुर क्षेत्र में रेत की लूट मची हुई है, लेकिन जब एसडीएम और तहसीलदार जैसे बड़े अधिकारी मैदान में उतरते हैं, तब भी अगर रेत 'सुरक्षित' न रह पाए, तो इसे प्रशासन की विफलता कहें या मिलीभगत? जब्त रेत का गायब होना यह साबित करता है कि जिले में खनिज माफियाओं का नेटवर्क सरकारी तंत्र से कहीं ज्यादा मजबूत और सक्रिय है।* *👉इन सवालों का जवाब कौन देगा?* *जब्त की गई रेत का सटीक रिकॉर्ड (घन मीटर में) सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?* *जिस स्थान पर जब्ती की गई, वहां अब रेत के ढेर की जगह सिर्फ खाली जमीन क्यों दिख रही है?* *ड्यूटी के दौरान लेटने वाले कर्मचारी पर क्या कार्रवाई होगी, जिसने माफियाओं के लिए मैदान साफ छोड़ दिया?* *👉जैतपुर की जनता अब केवल 'कार्रवाई' का नाम नहीं सुनना चाहती, वह जब्त किए गए सरकारी राजस्व (रेत) का हिसाब चाहती है।*1
- ye sadak paryatak sthal sangam ko mukhya marg se jodta hai1
- पूरा मामला कटनी जिले के nh7 से लगी को हाय नदी का है जहां पर दबंग के द्वारा कोही नदी के पाट को सकरा करते हुए कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है अवैध कॉलोनी निर्माण करता हूं के द्वारा नगर निगम से कोई परमिशन नहीं है कोई नक्शा पास नहीं है1
- कटनी में श्याम निषाद का भव्य स्वागत, कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम कटनी। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय और सभी के प्रिय श्याम निषाद के भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर रविवार को जिले में भव्य स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहला स्वागत कार्यक्रम सुबह 11 बजे आधारकाप 3 नंबर पुलिया, आधारकाप में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे बरगवां में नरेश बर्मन के निवास पर दूसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां स्वागत के साथ-साथ भोजन कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्याम निषाद को शुभकामनाएं दीं। तीसरा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में कार्य करने पर चर्चा भी हुई। दिन का चौथा और अंतिम कार्यक्रम सुभाष चौक पर व्यापारी संघ द्वारा आयोजित किया गया। यहां भी श्याम निषाद का जोरदार स्वागत किया गया और पटाखों व ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यक्रम को उत्सव का रूप दिया गया। इस अवसर पर श्याम निषाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज और संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे और गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता देंगे। संवाददाता// आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #75097476864
- “दीदी का किला ढहा, कमल का महाविस्फोट!” सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला — “ममता की निर्ममता का हिसाब बंगाल की जनता ने चुका दिया” बंगाल-असम में भगवा सुनामी, भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त मोदी-शाह की रणनीति ने बदला सियासी भूगोल टीएमसी पर बरसे सीएम — “जंगलराज और तुष्टिकरण का अंत तय” भोपाल। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों ने देश की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। बंगाल में पहली बार भाजपा ऐतिहासिक बढ़त की ओर बढ़ती दिख रही है, वहीं असम में भी भगवा लहर पूरी ताकत से कायम है। इन रुझानों से उत्साहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। सीएम डॉ. यादव ने कहा — “जब ममता निर्ममता पर उतर आएंगी, तो जनता जवाब जरूर देगी। बंगाल की जनता ने आज उसी अहंकार और अराजकता का हिसाब कर दिया है।” उन्होंने कहा कि बंगाल, जो कभी देश का सबसे समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से अग्रणी राज्य माना जाता था, उसे पहले कांग्रेस, फिर वामपंथ और बाद में टीएमसी की राजनीति ने बर्बादी की ओर धकेल दिया। “अब बंगाल में बदलाव नहीं, भगवा युग का आगाज़” मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में जनता ने हिंसा, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने बंगाल का पूरा राजनीतिक समीकरण बदल दिया है। सीएम ने कहा — “हर तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय है।” असम में भी राष्ट्रवाद की जीत डॉ. यादव ने कहा कि असम में भी जनता ने घुसपैठ और अस्थिरता के खिलाफ वोट देकर भाजपा को मजबूत समर्थन दिया है। उन्होंने इसे राष्ट्रवादी शक्तियों की बड़ी जीत बताया। “मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन की सुनामी” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास, सुरक्षा और सुशासन की राजनीति को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने यह ऐतिहासिक माहौल बनाया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखने और तमाम चुनौतियों के बावजूद मतदान करने के लिए बधाई दी।1
- Post by सच की खबर 241
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande1