Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1
- Post by Suriya yadav media1
- गुना शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की जिला परिषद ने जिला कलेक्टर गुना को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शासकीय शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य करने का नियम अन्यायपूर्ण है और इससे लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। AIDSO जिला परिषद के अध्यक्ष शुभम राव ने ज्ञापन में बाताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के कारण लगभग 3 लाख से अधिक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों पर TET पास करने का दबाव बनाया जा रहा है, अन्यथा उन्हें सेवा से बाहर किया जा सकता है। इस आदेश के विरोध में शिक्षक संगठनों द्वारा आंदोलन शुरू किया गया है, जिसका AIDSO समर्थन करता है। एक तरफ सरकार हजारों सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहले से कार्यरत शिक्षकों को हटाने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 1 लाख शिक्षकों के पद पहले से खाली हैं, लेकिन इन पदों को भरने के बजाय कार्यरत शिक्षकों को ही हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे सरकारी स्कूलों की स्थिति और खराब होगी। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को होगा।1
- *मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान।* *संवाददाता सुनील लोधी* खबर शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत मायापुर मंडल से है जहां पर आज शनिवार लगभग शाम 5:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यक्रम मायापुर मंडल में आयोजित किया गया, आज पिछोर विधानसभा के अंतर्गत मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में "सरकार की योजनाओं" के विषय पर उद्बोधन दिया । उद्घाटन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करना है। मायापुर मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव जी और सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल जी ने भी अपने विचार रखे और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- ग्वालियर में अचानक ओलावृष्टि से तापमान में हुई गिरावट...1
- ब्रेकिंग न्यूज शिवपुरी जिले की तहसील पिछोर से है जहां फिर से हुई बेमौसम ओलावृष्टि ने मचाई तबाही: गेहूं-चने की फसल बर्बाद, किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी शिवपुरी जिले की तहसील पिछोर के आसपास की ग्रामों में शाम 7.32 मिनिट पर (4 अप्रैल 2026): जिले में अचानक बदले मौसम के मिजाज से किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। शिवपुरी जिले के तहसील पिछोर के कई हिस्सों, में विशेषकर भारी हुई ओलावृष्टि ग्राम खेरवास,बाचरौन भरतपुर पिछोर जराय काली पहाड़ी बमना नांद कमालपुर फतेहपुर कोटरा और भितरगुवा-खुरई काली पहाड़ी के ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। खेतों में बिछी ओलों की चादर कई स्थानों पर ओलों का आकार इतना बड़ा था कि खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलें पूरी तरह से बिछ गई हैं। किसानों ने बताया कि कटी हुई फसल जो खलिहान में रखी थी, वह भी भीगकर खराब हो गई है। कई गांवों में घरों के छप्पर और गाड़ियों के शीशे टूटने की भी खबर है।। संवाददाता पत्रकार चंद्रभान/पुष्पेंद्र बघेल2
- अशोकनगर। प्रदेश स्तर पर गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज एवं उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बच्चों की शीघ्र पतारसी एवं दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना मुंगावली द्वारा एक सराहनीय एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.03.25 को फरियादी द्वारा थाना मुंगावली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुंगावली में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 137 (2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी मुंगावली द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई, दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता को रेलवे स्टेशन मुंगावली से दस्तयाब किया गया। अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का ईजाफा कर आरोपी रविन्द्र धानक पुत्र शिवराज वंशकार निवासी ग्राम पारकना, हाल ग्राम टखनेरी अशोकनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह, चौकी प्रभारी मलहारगढ़ सउनि पहलवान सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा एवं आरक्षक जयकुमार लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज, दस्तयाबी एवं उनकी सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।4
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1