logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बखरी में बिरजू हत्या कांड का एसडीपीओ ने किया खुलासा एक आरोपी वो हथियार बरामद बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिहारा थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल 2026 को हुए हत्या कांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि बुढ़ी गंडक नदी के पास परिहारा निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सहनी के पुत्र बिरजु कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में परिहारा थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज किया गया था। घटना के उद्भेदन के लिए एसपी बेगूसराय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी के नेतृत्व में परिहारा थाना पुलिस टीम ने सूचना संकलन और गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने परिहारा निवासी अशोक महतो के पुत्र किशन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी किशन कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसके भाई और मृतक बिरजु कुमार के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था, जिसके कारण इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी किशन कुमार पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।वहीं, इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

2 hrs ago
user_गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•

More news from Bihar and nearby areas
  • नीतिशकुमार का एक बार फिर शपथग्रहण मुख्यमंत्री छोड़ राज्यसभा सांसद बने
    1
    नीतिशकुमार का एक बार फिर शपथग्रहण मुख्यमंत्री छोड़ राज्यसभा सांसद बने
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    49 min ago
  • Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    1
    Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    user_गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
    Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • अररिया में हैवानियत की सारी हदें पार! नशे में धुत सत्तू विक्रेता ने बीच सड़क पर किया पिकअप ड्राइवर का कत्ल। क्या बिहार में फिर लौट आया 'महा जंगलराज'? #BiharCrimeNews #news28india #NewsUpdate #TopNews
    1
    अररिया में हैवानियत की सारी हदें पार! नशे में धुत सत्तू विक्रेता ने बीच सड़क पर किया पिकअप ड्राइवर का कत्ल। क्या बिहार में फिर लौट आया 'महा जंगलराज'? #BiharCrimeNews #news28india #NewsUpdate #TopNews
    user_News 28 India
    News 28 India
    Doctor Matihani, Begusarai•
    3 hrs ago
  • Post by Saket Chaudhary
    1
    Post by Saket Chaudhary
    user_Saket Chaudhary
    Saket Chaudhary
    Begusarai, Bihar•
    10 hrs ago
  • कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 34 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.
    1
    कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 34 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • बंगाल में आतंकी शासन का अंत होगा मोदी का एलान, ममता बोली हम सबको मच्छी खिलाता, हिंदू वोटों के भरोसे हिमंता, केरल में बीजेपी को एक सीट नहीं - थरूर , इजरायली बमबारी जारी और शिक्षिका देवी पर पंखा डुलाता भविष्य.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    बंगाल में आतंकी शासन का अंत होगा मोदी का एलान, ममता बोली हम सबको मच्छी खिलाता, हिंदू वोटों के भरोसे हिमंता, केरल में बीजेपी को एक सीट नहीं - थरूर , इजरायली बमबारी जारी और शिक्षिका देवी पर पंखा डुलाता भविष्य.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    14 hrs ago
  • Post by India khabar Begusarai.
    4
    Post by India khabar Begusarai.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    23 hrs ago
  • अररिया में 'महा जंगलराज'! सत्तू विक्रेता ने सरेआम किया युवक का कत्ल #BiharCrimeNews #news28india #TopNews #NewsUpdate
    1
    अररिया में 'महा जंगलराज'! सत्तू विक्रेता ने सरेआम किया युवक का कत्ल #BiharCrimeNews #news28india #TopNews #NewsUpdate
    user_News 28 India
    News 28 India
    Doctor Matihani, Begusarai•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.