सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाकर उसे वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही चौतरवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार गांव का बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर पतिलार निवासी हीरामन यादव के करीब 18 वर्षीय पुत्र बाला धन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान शुरू की और जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार आखिर किसका है और युवक तक कैसे पहुंचा? पुलिस इसी कड़ी को खंगालने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया था। साथ ही हथियार युवक का है या किसी दूसरे व्यक्ति का, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। वायरल वीडियो के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले को लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि हथियार किसका है और उसके पास कैसे आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- पांच बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर एक क्लिक पर जरा खबर को समझिए आयुर्वेद अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं: एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा (बेतिया में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम) मझौलिया में आयुर्वेद दिवस समारोह संपन्न, जड़ी-बूटी पौधों का वितरण (आरोग्य मंदिर व सीएचसी परिसर में आयोजन) हरपुर गढ़वा में वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी (विधायक अभिषेक रंजन ने पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन) एनएच-727 पर फिर तीन मौतें, एक माह में दूसरा बड़ा हादसा (जिरिया बंगाली माई मंदिर के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से हादसा) रामपुर में सरकारी व मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश (डीएम, एसडीएम व सीओ से लगाई जांच की गुहार)1
- सुगौली में रसोइया संघ ने एनजीओ से मध्याह्न भोजन आपूर्ति बंद कराने की मांग को लेकर निकाला विरोध जुलूस। मांगों से सम्बंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। कहा गलत जगह पर बनता है भोजन। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए घातक। रसोइयों के सामने भुखमरी की स्थिति।1
- Jamui Case: 5 गिरफ्तार, 120 URL धारकों पर केस! वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई#JamuiNews #BiharNews #KSRBiharNews #Jamui #BiharNews जमुई छेड़खानी केस में अब तक 5 गिरफ्तार! पीड़िता का वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई तेज। 120 URL धारकों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। 🔴 5 आरोपी गिरफ्तार ⚠️ वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई 📱 120 URL धारकों पर केस KSR BIHAR NEWS 📢 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए हमारे चैनल को Follow और Subscribe करें। #JamuiNews #BiharNews #KSRBiharNews #Jamui #BiharNews1
- नवागत डीएम संजय चौहान ने अधिकारियों के साथ की बैठक, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश कुशीनगर। नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए शासन की योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण एवं भौतिक प्रगति, छात्र-छात्राओं के प्रवेश और शैक्षणिक संचालन की तैयारियों की जानकारी ली। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तथा पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही वेयरहाउसों में खाद्यान्न एवं कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था बनाए रखने को कहा। विद्यालयों में साफ-सफाई, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील और जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को गोवंश संरक्षण, जियो-ट्रैकिंग एवं पंजीकरण के साथ गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने और उन्हें चारागाहों से जोड़ने को कहा गया। डीएम ने अवैध एवं कच्ची शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, पीएचसी-सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को अधिक से अधिक जांच सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति तथा खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने को कहा। उन्होंने धान खरीद के लिए तैयारियां समय से पूरी करने, अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा कर संचालन सुनिश्चित करने, चकबंदी मामलों के निस्तारण के लिए अभियान चलाने तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान हैंडओवर की कार्रवाई शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। स्वयं सहायता समूहों के गठन, प्रेरणा कैंटीनों के संचालन और प्लास्टिक वेस्ट से उपयोगी उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षण एवं ऋण की व्यवस्था पर भी जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।1
- बिहार MLC इलेक्शन: 23 अक्टूबर को 8 सीटों पर चुनाव, आम लोग क्यों नहीं डालेंगे वोट? समझिए पूरा गणित1
- बिहार के गया जिले से सरकारी स्कूल की स्मार्ट क्लास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्कूल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला वजीरगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमुआवा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्मार्ट क्लास के अंदर लगे टीवी पर भोजपुरी गाना ‘गोली चोली पर चलतों’ चलता दिखाई दे रहा है। वहीं, टीवी के सामने कुछ छात्र गाने की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्मार्ट क्लास का माहौल पढ़ाई के बजाय डांस फ्लोर जैसा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार की शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में इसे रिकॉर्ड किया गया, इसकी भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत बच्चों को डिजिटल माध्यम से बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। स्मार्ट टीवी और डिजिटल संसाधनों के जरिए पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में स्मार्ट क्लास में शैक्षणिक सामग्री के बजाय भोजपुरी गाना चलने और छात्रों के डांस करने का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्था और स्मार्ट क्लास के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता, समय और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- देश बना महिलाओं के लिए नरक के द्वारा क्या आप यह सच जान रहे थे..1
- “क्या 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं? आखिर मामला क्या है?” 📝 डिस्क्रिप्शन 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गई कथित आपत्तियों को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और संवैधानिक परंपराओं पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ने इन घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में जानिए—चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों में क्या कहा गया, विपक्ष के आरोप क्या हैं और पूरे मामले पर चुनाव आयोग का पक्ष क्या है। वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 🔥 “क्या 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं? आखिर मामला क्या है?” 📝 डिस्क्रिप्शन 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज कराई गई कथित आपत्तियों को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और संवैधानिक परंपराओं पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ने इन घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में जानिए—चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों में क्या कहा गया, विपक्ष के आरोप क्या हैं और पूरे मामले पर चुनाव आयोग का पक्ष क्या है। वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 🔥1
- master ne bachche ko itna mara ki bachcha behos ho gaya ghar wale jab puchhne aaye to gharwalon se badtamiji se bat karne laga1